500+ Important Indian Geography Industry MCQ in Hindi

By Kishore

Updated on:

500+ Indian Geography Industry MCQ in Hindi

500+ Indian Geography Industry MCQ in Hindi: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले Industry से शुरू करते हैं, तो इस series में भारत का Industry से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 1: भारत में सर्वप्रथम कौनसा उद्योग शुरू हुआ-

  • लोहा उद्योग
  • जूट उद्योग
  • कपड़ा उद्योग
  • संगमरमर उद्योग

कपड़ा उद्योग
भारत में कृषि के बाद कपड़ा सबसे प्राचीन उद्योग है। यह देश का सबसे बड़ा संगठित व व्यापक उद्योग है। सूती वस्त्र का प्रथम कारखाना 1818 में फोर्टग्लास्टर, कोलकाता में लगाया गया, जो असफल रहा। प्रथम सफल कारखाना कवास जी डावर द्वारा 1854 में मुम्बई में लगाया गया।

Ques 2: भारत में सूती वस्त्रों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है-

  • महाराष्ट्र
  • आंध्र प्रदेश
  • तमिलनाडु
  • गुजरात

गुजरात
सूती वस्त्र उद्योग में महाराष्ट्र का प्रमुख स्थान है। यहाँ महाराष्ट्र में मुंबई सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। भारत में मुंबई को ‘सूती वस्त्र उद्योग की राजधानी’ (कॉटनोपालिस ऑफ इण्डिया) कहा जाता है। गुजरात में अहमदाबाद इसका प्रमुख केन्द्र है जिसे ‘भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है। इसे ‘पूर्व का बोस्टन’ भी कहा जाता है। सूती वस्त्र के मिलों की सर्वाधिक (लगभग 300 ) संख्या तमिलनाडु में है। कोयम्बटूर को ‘दक्षिण भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में कानपुर इसका सबसे प्रमुख केन्द्र है। इसे ‘उत्तर भारत का मैनचेस्टर’ कहा जाता है।

Ques 3: दक्षिणी भारत का मानचेस्टर कौन-सा नगर कहलाता है-

  • मदुराई
  • कोयम्बटूर
  • सेलम
  • चेन्नई

कोयम्बटूर

Ques 4: भारत का कौन सा शहर सूती कपड़ों की राजधानी (कोटनोपोलिस) के रूप में प्रसिद्ध है-

  • कटक
  • बड़ौदा
  • कोलकता
  • मुम्बई

मुम्बई

Ques 5: कौन-सा सही चयन है?
कथन (A) : यद्यपि भारत के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है, परन्तु सूती वस्त्र उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।
कारण (R) : कच्चा माल, वस्त्र बनाने की प्रक्रिया में अपना भार नहीं खोता।

  • कथन सही है परन्तु कारण गलत है।
  • कथन गलत है परन्तु कारण सही है।
  • कथन सही है और कारण भी सही है।
  • कथन एवं कारण दोनों ही गलत है।

कथन सही है और कारण भी सही है।
कारण व कथन दोनों सही है। भारत में कपास उत्पादक राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, म.प्र., कर्नाटक आदि हैं। इस तरह देश के कुछ ही भागों में कपास उत्पादित की जाती है। परन्तु कच्चे माल के भारहासी न होने के कारण यह उद्योग पूरे देश में फैला हुआ है।

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Geography Quiz in Hindi

Ques 6: ‘NEPA’ उद्योग इसके लिए प्रख्यात है-

  • अखबारी कागज उद्योग
  • चीनी उद्योग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
  • प्लास्टिक उद्योग

अखबारी कागज उद्योग

Ques 7: भारत में इस्पात कारखानों का कौन-सा समूह स्वतंत्रता के पश्चात् बनाये गये थे?

  • जमशेदपुर, दुर्गापुर, भिलाई
  • भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला
  • भिलाई, दुर्गापुर, भद्रावती
  • कुल्टी-बर्नपुर, विशाखापटनम्, सेलम

भिलाई, दुर्गापुर, राउरकेला
स्वतंत्रता के बाद द्वितीय पंचवर्षीय योजना में लोहा इस्पात के तीन नए कारखाने लगाए गए। 1. भिलाई (छत्तीसगढ़) – रूस के सहयोग से लगाया । 2. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) -ग्रेट ब्रिटेन के सहयोग से 3. राउरकेला (उड़ीसा) – जर्मनी के सहयोग से लगाया तीसरी पंचवर्षीय योजना में बोकारो (झारखण्ड) में लोहा इस्पात कारखाने की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसमें उत्पादन 1974 में शुरू हुआ। यह रूस के सहयोग से लगाया गया।

Ques 8: कौन सा लौह-इस्पात संयंत्र ब्रिटिश तकनीकी सहायता से लगाया गया था-

  • भिलाई
  • राउरकेला
  • बोकारो
  • दुर्गापुर

दुर्गापुर

Ques 9: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए :
Steel and Iron Industries

लौह-इस्पात उद्योग तकनीकी सहयोग
भिलाई लौह एवं इस्पात उद्योग (i) जर्मनी
राउरकेला लौह एवं इस्पात उद्योग (ii) दक्षिण कोरिया
दुर्गापुर लौह एवं इस्पात उद्योग (iii) रूस
पास्को इस्पात, पाराद्वीप (iv) युनाइटेड किंगडम

  • (ii) (iv) (iii) (i)
  • (i) (iii) (ii) (iv)
  • (iii) (i) (iv) (ii)
  • (iv) (ii) (i) (iii)

(iii) (i) (iv) (ii)

Ques 10: भारत में लौह-इस्पात कारखानों के निम्नलिखित समूहों में से किसकी स्थापना स्वतंत्रता के बाद की गई?

  • भिलाई – राउरकेला
  • जमशेदपुर – भिलाई
  • बोकारो – जमशेदपुर
  • विश्वैश्वरैया – दुर्गापुर

भिलाई-राउरकेला

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions and Answers

Ques 11: राउरकेला स्टील प्लांट के सहयोग से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थापित किया गया था-

  • ग्रेट ब्रिटेन
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • जर्मनी
  • रूस

जर्मनी

Ques 12: सुमेलित कीजिए- Steel Plants in India

लोहा और इस्पात संयंत्र संयंत्र जिले
भिलाई आयरन एण्ड स्टील प्लांट 1. बर्दवान
राउरकेला आयरन एण्ड स्टील प्लांट 2. बेल्लारी
इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी 3. दुर्ग
जिंदल विजयनगर स्टील प्लांट 4. सुंदरगढ़

  • 2 1 4 3
  • 4 3 2 1
  • 4 2 1 3
  • 3 4 1 2

3 4 1 2

Ques 13: निम्नलिखित में से किन इस्पात संयंत्रों का प्रबंधन सेल (SAIL) के द्वारा होता है-
1. भिलाई 2. दुर्गापुर 3. राउरकेला 4. बर्नपुर
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  • केवल 1, 2 और 5
  • 1, 2, 3 तथा 4
  • केवल 2, 3 और 4
  • केवल 2 और 3

1, 2, 3 तथा 4
1973 में सार्वजनिक क्षेत्र के अन्तर्गत लोहा इस्पात उद्योग के विकास के लिए SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड) की स्थापना की गयी। वर्तमान में बर्नपुर (IISCO), दुर्गापुर, राउरकेला, भिलाई, बोकारो, भद्रावती एवं सेलम (तमिलनाडु) के कारखाने SAIL के अन्तर्गत आते हैं।

Ques 14: निम्नलिखित में से कौनसा लोहा इस्पात उद्योग हिन्दुस्तान स्टील लिमिटेड से शासित नहीं है?

  • दुर्गापुर
  • राउरकेला
  • भिलाई
  • कुल्टी

कुल्टी

Ques 15: इंडियन आयरन एंड स्टील कम्पनी (IISCO) ने….. में अपना पहला कारखाना और बाद में कुल्टी में एक अन्य कारखाना स्थापित किया।

  • दुर्गापुर
  • हाजीपुर
  • बर्नपुर
  • हीरापुर

बर्नपुर

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Best Indian Geography MCQ Minerals and Energy

Ques 16: कौनसा एक सार्वजनिक क्षेत्र उद्योग का उदाहरण है?

  • सेल (SAIL)
  • हिंडाल्को (Hindalco)
  • आईटीसी (ITC)
  • टिस्को (TISCO)

सेल (SAIL)

Ques 17: सिन्दरी किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है-

  • पेट्रो रसायन
  • रासायनिक उर्वरक
  • सूती वस्त्र
  • सीमेंट

रासायनिक उर्वरक
भारत का पहला उर्वरक कारखाना 1906 ई. में रानीपेट (तमिलनाडु) में लगाया गया, दूसरा कारखाना 1934 ई. में बेलेगुला (कर्नाटक) में, तीसरा कारखाना 1947 ई. में अल्वई (केरल) में तथा चौथा कारखाना 1951 ई. में सिंदरी (झारखंड) में लगाया गया। जो सार्वजनिक क्षेत्र का प्रथम कारखाना था।

Ques 18: निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत में उर्वरक उद्योग का केन्द्र नहीं है?

  • भटिण्डा
  • कोयम्बटूर
  • कोरबा
  • भोपाल

भोपाल
भारत में 1951 में सिंदरी (झारखण्ड) में उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया था। अन्य उर्वरक के कारखाने नांगल, भटिण्डा (पंजाब), पानीपत (हरियाणा), विजयपुर (म.प्र.), कोयम्बटूर (तमिलनाडु), कोरबा (छत्तीसगढ़ )।

Ques 19: भारत में निम्न में से कौन-सा एक उर्वरक उद्योग का केंद्र नहीं है?

  • कोरबा
  • कोयम्बटूर
  • मुजफ्फरपुर
  • भटिण्डा

मुजफ्फरपुर

Ques 20: उद्योग-स्थिति में सुमेलित नहीं है?

  • कागज – भटिण्डा
  • एल्यूमिनियम – कोरबा
  • रासायनिक उर्वरक – तालचेर
  • लौह-इस्पात – सलेम

कागज – भटिण्डा
भटिण्डा (पंजाब) में उर्वरक उद्योग केन्द्र है। भारत सरकार ने कागज उद्योग को ‘कोर इंडस्ट्री’ के रूप में परिभाषित करती है। महाराष्ट्र भारत में प्रमुख कागज उत्पादक राज्य है। यहाँ 63 मिलें हैं, जो स्थापित क्षमता का 16.52 प्रतिशत है और भारत में उत्पादित कागज का 18 प्रतिशत उत्पादन करती है।

MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 21: इनमें से कौन-सा राज्य भारत का अग्रणी चीनी उत्पादक है-

  • कर्नाटक
  • उत्तरप्रदेश
  • तमिलनाडु
  • महाराष्ट्र

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश (देश में प्रथम स्थान ) में सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, गोंडा, सीतापुर, फैजाबाद, आदि प्रमुख चीनी उत्पादक जिले हैं।

Ques 22: दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना किनकी साझेदारी में स्थापित की जा रही है।

  • भारत-अमेरिका
  • भारत – स्विट्जरलैण्ड
  • भारत-जापान
  • भारत-फ्रांस

भारत-जापान

Ques 23: हुगली औद्योगिक प्रदेश का केन्द्रीय स्थल है-

  • कोलकता – मेदीनीपुर
  • कोलकता – हरोरा
  • कोलकता – रिसहरा
  • कोलकता – कोन्नागर

कोलकता – हरोरा

Ques 24: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड किसके लिए विख्यात है?

  • इंजीनियरिंग उद्योग
  • वायुयान उद्योग
  • रासायनिक उद्योग
  • कम्प्यूटर उद्योग

वायुयान उद्योग
भारत में वायुयान निर्माण की दिशा में प्रथम प्रयास 1940 में किया गया। इस समय बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड कंपनी (HAL) की स्थापना की गयी। 1964 में हिन्दुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड कंपनी एवं एयरक्राफ्ट मैन्यूफेक्चरिंग डिपो कानपुर को मिलाकर बेंगलुरु में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की स्थापना की गयी।

Ques 25: बज-बज, समस्तीपुर तथा कटिहार केन्द्र हैं –

  • सूती वस्त्र मिल के
  • रसायन उद्योग के
  • व्हील तथा एक्सल प्लांट के
  • जूट मिल के

जूट मिल के

Indian Geography MCQ Minerals and Energy 

Indian Geography Industry MCQ in Hindi

Ques 26: भारत में सर्वाधिक लाख उत्पादक राज्य है-

  • मध्यप्रदेश
  • झारखण्ड
  • पश्चिमी बंगाल
  • छत्तीसगढ़

झारखण्ड

Ques 27: कौनसा स्टील कारखाना भारत की स्वतंत्रता से पहले स्थापित किया गया?

  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • भिलाई
  • राउरकेला

जमशेदपुर
1907 में जमशेदपुर (साकची) में टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना की गई। यह निजी क्षेत्र की इकाई है जिसकी स्थापना जमशेद जी टाटा द्वारा की गयी थी।

Ques 28: निम्न में से कौनसा औद्योगिक प्रदेश भारी धात्विक उद्योगों के लिए जाना जाता है-

  • कोलकाता-हुगली औद्योगिक प्रदेश
  • मुम्बई-पुणे औद्योगिक प्रदेश
  • गुरुग्राम – दिल्ली-मेरठ औद्योगिक प्रदेश
  • छोटा नागपुर औद्योगिक प्रदेश

छोटा नागपुर औद्योगिक प्रदेश

Ques 29: कांडला बंदरगाह स्थित है-

  • खम्भात की खाड़ी
  • कच्छ का रन
  • कर्क रेखा
  • कच्छ की खाड़ी

कच्छ की खाड़ी
कांडला कच्छ की खाड़ी के शीर्ष पर गुजरात स्थित प्राकृतिक बंदरगाह है।

Ques 30: पारादीप का विकास जिन बंदरगाहों का भार कम करने के लिए किया गया था, वे हैं-

  • कोलकाता-विशाखापत्तनम
  • कोलकाता-मुम्बई
  • चेन्नई-विशाखापत्तनम
  • मुम्बई-कोचीन

कोलकाता-विशाखापत्तनम/br> पारादीप बंदरगाह का विकास कोलकाता और विशाखापत्तनम बंदरगाहों के भार को कम करने के उद्देश्य से ओडिशा तट के पास किया गया था। यहाँ से मुख्यतया जापान को लौह अयस्क का निर्यात किया जाता है।

Indian Geography MCQ Agro and Soil in Hindi

Intresting GK Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 31: भारत में सीमेंट उद्योग को किस वर्ष लाइसेंस मुक्त किया गया?

  • 1991
  • 1984
  • 1974
  • 1981

1991

Ques 32: भारत के निम्नलिखित राज्यों में से कौनसा रबर का उत्पादन नहीं करता है-

  • केरल
  • कर्नाटक
  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु

तेलंगाना

Ques 33: एल्युमिनियम कम्पनी-अवस्थिति सुमेलित कीजिए- Best Mindsystem Table

एल्युमिनियम कम्पनी अवस्थिति
बालको 1. हीराकुड
हिन्डालको 2. कोरबा
इण्डियन एल्युमिनियम कम्पनी 3. कोरापुट
नालको 4. रेणुकूट

  • 3 1 4 2
  • 3 4 1 2
  • 2 4 1 3
  • 2 1 4 3

2 4 1 3

Ques 34: सुमेलित कीजिए Best Mindsystem Table

कम्पनियाँ उत्पाद
बी.एच.ई.एल. 1. लोहा और इस्पात
एच.ए.एल. 2. रसायन
एस. ए. आई.एल. 3. इलेक्ट्रिकल्स
एच. ओ. सी. एल. 4. एयरोनॉटिक्स

  • 1 2 3 4
  • 3 2 4 1
  • 4 3 2 1
  • 3 4 1 2

3 4 1 2

Ques 35: सुमेलित कीजिए- Best Mindsystem Table

केन्द्र अवस्थिति
भिलाई 1. झारखंड
दुर्गापुर 2. ओडिशा
राउरकेला 3. छत्तीसगढ़
जमशेदपुर 4. उत्तरप्रदेश
4. प. बंगाल

  • 3 5 2 1
  • 1 2 3 4
  • 2 4 1 5
  • 2 4 1 3

3 5 2 1

Ques 36: सुमेलित कीजिए- Best Mindsystem Table

यूरेनियम केन्द्र राज्य
दोमियासियात 1. राजस्थान
लम्बापुर 2. कर्नाटक
रोहिली 3. मेघालय
गोगी 4. आन्ध्रप्रदेश

  • 3 4 2 1
  • 1 3 4 2
  • 3 4 1 2
  • 4 2 3 1

3 4 1 2

500+ Indian Geography Industry MCQ in Hindi
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment