500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -3

By Kishore

Published on:

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -2

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले वनस्पति और वन्य जीव से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल वनस्पति और वन्य जीव से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Important Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 51: सुमेलित कीजिए : राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव

राष्ट्रीय पार्क वन्य जीव
(A) बान्दीपुर (i) बाघ अभयारण्य
(B) काजीरंगा (ii) हाथी अभयारण्य
(C) सुन्दरवन (iii) एकलशृंग गैंडा अभयारण्य
(D) सिमलीपाल (iv) जैव मंडल एवं बाघ अभयारण्य

  • (ii) (iv) (i) (iii)
  • (iv) (i) (iii)(ii)
  • (i) (iii) (iv) (ii)
  • (ii) (i) (ii) (iv)

(i) (iii) (iv) (ii)

Ques 52: सुमेलित कीजिए- राष्ट्रीय उद्यान

राष्ट्रीय उद्यान राज्य
वन विहार उत्तराखण्ड
फूलों की घाटी मध्यप्रदेश
मन्नार छत्तीसगढ़
कांगेर तमिलनाडु

  • (ii) (i) (iv) (iii)
  • (iii) (iv) (ii) (i)
  • (iv)(iii) (i) (ii)
  • (i) (ii) (iii)(iv)

(ii) (i) (iv) (iii)

Ques 53: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है-

  • बिहार
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल

Ques 54: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ हैं, जो भारत में पशुवर्ग के लिए सर्वेक्षण करता है-

  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • कोलकाता
  • मुंबई

कोलकाता

Ques 55: गहिरमाथा समुद्री जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है-

  • ओडिशा
  • केरल
  • गुजरात
  • कर्नाटक

ओडिशा
गहिरामाथा समुद्री अभयारण्य ओडिशा में स्थित एक समुद्री वन्यजीव अभयारण्य है। यह ओलिव रिडले कछुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा घोंसला बनाने वाला समुद्र तट है।

MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव

Ques 56: किस वर्ष में ‘गंगा नदी की डॉल्फिन’ को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया था-

  • 1990 में
  • 2000 में
  • 2003 में
  • 2009 में

2009 में
गंगा नदी डॉल्फिन एवं सिंधु नदी डॉल्फिन मीठे पानी की डॉल्फिन की दो प्रजातियाँ हैं। केंद्र सरकार ने 05 अक्टूबर 2009 को गंगा डोल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है। गंगा नदी में पाई जाने वाली गंगा डोल्फिन एक नेत्रहीन जलीय जीव है। जिसकी घ्राण शक्ति अत्यंत तीव्र होती है।

Ques 57: रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य को…. का टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है?

  • झारखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • ओडिशा

उत्तर प्रदेश

Ques 58: गुइन्डी राष्ट्रीय उद्यान…. में स्थित है-

  • कोलकाता
  • मुम्बई
  • चेन्नई
  • बेंगलूरू

चेन्नई

Ques 59: राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार मैदानी क्षेत्र में कितने प्रतिशत तक क्षेत्र वनों के अन्तर्गत होना चाहिए-

  • 20%
  • 25%
  • 28%
  • 30%

20%

Ques 60: भारत में मुख्यतः कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं-

  • 3
  • 4
  • 5
  • 6

5 प्रकार के वन
वर्षा के असमान वितरण तथा उच्चावच की विभिन्नता के आधार पर भारत के वनस्पति प्रदेशों का वर्गीकरण –

1. उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन (Tropical Ever- green Forests) : ये वन देश के उन भागों में पाए जाते हैं जहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी. से अधिक, सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत से अधिक तथा तापमान 25 से 27 डिग्री सेण्टीग्रेड के मध्य रहता है। इन वनों में वृक्षों की ऊँचाई 45 मीटर तक होती है। इन वनों में शीशम, आबनूस तथा नागकेशर वृक्षों की बहुमूल्य लकड़ियाँ मिलती हैं। प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों जैसे-सोलाईयार और मांजोलाई (तमिलनाडु); एर्नाकुलम और साइलेण्ट वेली (केरल) तथा अगुम्बे (कर्नाटक) में पाए जाने वाले उष्ण कटिबन्धीय पर्वतीय सदाबहार वनों को शोला वन (Shola Forest) कहते हैं।
इन वनों के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं- (1) पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढाल, (2) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह एवं (3) उत्तरी-पूर्वी भारत में बंगाल, असम, मेघालय और तराई प्रदेश।
इस प्रकार के वनों में मुख्य रूप से रबर, महोगनी, एबोनी, लौह-काष्ठ, जंगली आम, ताड़ आदि वृक्ष व बाँस तथा कई प्रकार की लताएँ पायी जाती हैं।

2. उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती अथवा मानसूनी वन (Tropical Deciduous or Monsoon Forests): भारत में ये बन 100 से 200 सेमी. औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इनकी ऊँचाई 30 से 45 मीटर होती है। ये वन देश के लगभग 25 प्रतिशत वन क्षेत्र पर फैले हुए हैं।
इन वनों के चार मुख्य क्षेत्र हैं- (1) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश के निचले भाग, (2) विंध्याचल व सतपुड़ा पर्वत, छोटा नागपुर का पठार व असम की पहाड़ियाँ, (3) पूर्वी घाट का दक्षिणी भाग एवं (4) पश्चिमी घाट का प्रतिपवन पूर्वी क्षेत्र।
इनमें प्रमुख वृक्ष साल, सागवान, नीम, चन्दन, रोज़वुड, एबोनी, आम, शीशम, बाँस आदि हैं।

3. उष्णकटिबन्धीय कंटीले वन/शुष्क वन : देश में ये वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 50 से 100 सेमी. होती है। इस प्रकार के वन महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तमिलनाडु के अधिकांश भाग, पश्चिमी तथा उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश का दक्षिण-पश्चिमी भाग तथा हरियाणा में पाए जाते हैं।
इन वनों के मुख्य वृक्ष शीशम, बबूल, कीकर, चन्दन, सिरस, आम तथा महुआ हैं।

4. वेलांचली व अनूप वन/डेल्टाई वन : ये वन गंगा-ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियों के डेल्टाई क्षेत्र में मिलते हैं। इनमें गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा का सुन्दरवन क्षेत्र में सुन्दरी नामक वृक्ष की बहुलता है। डेल्टाई वनों को मैंग्रोव अथवा ज्वारीय वन भी कहते हैं।
अन्य वृक्ष ताड़, नारियल, हैरोटीरिया, रीज़ोफोरा, सोनेरीटा आदि हैं।

5. पर्वतीय वन (Mountain Forests) : इन्हें उत्तरी या हिमालय वन तथा दक्षिणी या प्रायद्वीपीय वन में बाँटा जा सकता है :

(A) उत्तरी अथवा हिमालय वन : ये वन हिमालय पर्वत के दक्षिणी ढलानों पर पाए जाते हैं। वस्तुतः हिमालय क्षेत्र में बढ़ती ऊँचाई के साथ उष्ण कटिबन्धीय वनस्पति से लेकर अल्पाइन प्रकार की वनस्पति को अनुक्रम मिलता है।

(B) दक्षिणी या प्रायद्वीपीय वन : देश के प्रायद्वीपीय भाग में पर्वतीय वन नीलगिरि, अन्नामलाई, पालनी की पहाड़ियों, महाबलेश्वर तथा पश्चिमी घाट के उच्च भागों, सतपुड़ा और मैकाल की पहाड़ियों पर पाए जाते है। इन भागों में यूकेलिप्टस वृक्षों का रोपण किया गया है। नीलगिरि, अन्नामलाई और पालनी की पहाड़ियों पर 1,500 मीटर की ऊँचाई पर मिश्रित वन पाए जाते हैं जिन्हें स्थानीय लोग शोला कहते हैं। शोला वन घने होते हैं।

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography Questions and Answers

Ques 61: शोला वन हैं-

  • एल्पाइन
  • उष्णकटिबंधीय आर्द्र
  • ज्वारीय
  • आर्द्र शीतोष्ण

आर्द्र शीतोष्ण

Ques 62: सुमेलित कीजिए- वनस्पति प्रकार और मुख्य वृक्ष

वनस्पति प्रकार मुख्य वृक्ष
उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन रोजवुड
मैंग्रोव वन सागवान
उष्णकटिबन्धीय कँटीले वन बबूल
उष्णकटिबंधीय अर्ध सदाबहार वन सुन्दरी

  • 1 2 3 4
  • 2 4 3 1
  • 2 4 1 3
  • 4 3 2 1

2 4 3 1

Ques 63: अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांशतः किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

  • उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
  • आर्द्र शीतोष्ण वन
  • नम उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
  • उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन

Ques 64: भारत के किस प्रदेश में ऊष्ण कटिबंधीय वर्षावन मिलते हैं?

  • मालवा का पठार
  • कर्नाटक
  • उत्तर-पूर्वी भारत
  • पूर्वी घाट

उत्तर-पूर्वी भारत

Ques 65: ‘सुन्दरी’ एक महत्त्वपूर्ण प्रजाति है-

  • उष्णकटिबन्धीय कंटिले वनों की
  • मैंग्रोव वनों की
  • उष्णकटिबन्धीय पतझड़ वनों की
  • ऊँचे पर्वतीय वन

मैंग्रोव वनों की

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

MCQ on Indian Geography Drainage System

Ques 66: भारत में ऊष्णकटिबन्धीय शुष्क सदाबहार बन पाये जाते हैं –

  • तमिलनाडु तट के सहारे
  • केरल तट के सहारे
  • गुजरात तट के सहारे
  • ओडिशा तट के सहारे

तमिलनाडु तट के सहारे

Ques 67: ‘ज्वारीय वन’ पाये जाते हैं –

  • हिमालय पर्वत में
  • सतपुड़ा पर्वत में
  • उत्तरी पठार में
  • डेल्टा क्षेत्र में

डेल्टा क्षेत्र में

Ques 68: लाल लकड़ी और ताड़ के पेड़ किस प्रकार के जंगल में पाए जाते हैं?

  • टैगा वन
  • टुंड्रा वन
  • उष्णकटिबंधीय अर्ध पर्णपाती वन
  • उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन

Ques 69: पूर्वी तथा मध्य हिमालय की तलहटी से 1500 मीटर की ऊँचाई तक किस प्रकार का वन पाया जाता है?

  • उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन
  • अल्पाइन वन
  • उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
  • शीतोष्ण वन

उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन

Ques 70: महोगनी वनस्पति प्रजाति…. वनों में पाई जाती है?

  • उष्ण कटिबंधीय कांटेदार
  • उष्ण कटिबंधीय अर्द्ध-सदाबहार
  • उष्ण कटिबंधीय सदाबहार
  • उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार

MCQ वनस्पति और वन्य जीव in Hindi

Ques 71: भारत में शंकुधारी वृक्ष…. में पाए जाते हैं?

  • उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
  • उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
  • पर्वतीय वन
  • मैंग्रोव वन

पर्वतीय वन

Ques 72: तेंदू, पलाश, बेल, खैर किसके सामान्य वृक्ष हैं?

  • उष्णकटिबन्धीय कंटीले वन
  • आर्द्र पर्णपाती वन
  • पर्वतीय वन
  • शुष्क पर्णपाती वन

शुष्क पर्णपाती वन

Ques 73: शंकुधारी वनों में वृक्षों की एक महत्त्वपूर्ण प्रजाति इनमें से कौन सी है-

  • देवदार
  • तुलसी
  • अदरक
  • काला जीरा

देवदार

Ques 74: वन-वृक्ष सुमेलित कीजिये: Tree Types

वन वृक्ष
उष्णकटिबन्धीय सदाबहार स्प्रूस
उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती ताड़
पर्वतीय महोगनी
मैंग्रोव साल

  • 1 2 3 4
  • 3 4 2 1
  • 3 4 1 2
  • 4 3 2 1

3 4 1 2

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -2
Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment