GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

By Kishore

Updated on:

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Polity MCQ in Hindi

Ques 1: मूल संविधान में थे ।

  • 392 अनुच्छेद और 6 अनुसूची
  • 394 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
  • 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
  • पिक्सेल्स

395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
भारत के मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद व 8 अनुसूचियाँ थी जबकि वर्तमान संविधान में 25 भाग (4A, 9A, 14A, 7 ख निरसित ) 12 अनुसूचियाँ तथा गणना की दृष्टि से 465 अनुच्छेद हैं।

Ques 2: भारतीय संविधान में कुल अनुच्छेद है :

  • 401
  • 396
  • 425
  • 395

395

Ques 3: मूल भारतीय संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है?

  • नंद लाल बोस
  • प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
  • व्योहार राममनोहर सिन्हा
  • वसन्त कृष्णन् वैद्य

प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
भारतीय संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित थी। इसमें टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। दोनों ही भाषाओं में संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था। रायजादा का खानदानी पेशा कैलिग्राफी का था। उन्होंने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर निब का इस्तेमाल कर संविधान के हर पेज को बेहद खूबसूरत इटैलिक लिखावट में लिखा है। इसे लिखने में उन्हें 6 महीने लगे थे। भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया है। इसके अलावा इसके प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया है।

Ques 4: संविधान के अनुसार, भारत है?

  • संघीय राज्य
  • एकात्मक राज्य
  • अर्ध संघीय राज्य
  • राज्यों का संघ

राज्यों का संघ
भारतीय संविधान में भारत को ‘राज्यों का संघ’ (Union of the state) कहा गया है। इसमें संघ (Fed- eration ) शब्द का कहीं भी प्रयोग नहीं किया गया है। हमारे देश को संविधान में इंडिया अर्थात् भारत कहकर सम्बोधित किया गया है। [“India that is Bharat shall be a Union of States.” – Article 1(1)]

Ques 5: संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है?

  • केवल भारत
  • हिन्दुस्तान तथा इण्डिया
  • भारत तथा इण्डिया
  • भारत, हिन्दुस्तान तथा इण्डिया

भारत तथा इण्डिया

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

अनुच्छेद और अनुसूचियां

Ques 6: संविधान में भारत का दूसरा नाम क्या दिया गया है?

  • इण्डिया
  • भारतवर्ष
  • कोई नाम नहीं
  • हिन्दुस्तान

इण्डिया

Ques 7: भारतीय संविधान की आत्मा है-

  • संघीय व्यवस्था
  • प्रस्तावना
  • नीति निर्देशक तत्त्व
  • मौलिक अधिकार

प्रस्तावना – भारतीय संविधान की प्रस्तावना को ‘संविधान की आत्मा’ भी कहा जाता है।

Ques 8: संविधान की उद्देशिका में उल्लिखित ‘हम, भारत के लोग’ संविधान की निम्नांकित विशेषता से घनिष्ठ रूप से जुड़ा है-

  • पंथनिरपेक्षता
  • द्वि-सदनात्मकतावाद
  • स्वतंत्र न्यायपालिका
  • संप्रभु राज्य

संप्रभु राज्य
संविधान की उद्देशिका में प्रयुक्त ‘प्रभुत्व सम्पन्न’ शब्द का तात्पर्य है कि भारत आन्तरिक और बाह्य दृष्टि से किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है और प्रभुत्व सम्पन्नता भारत की जनता में निहित है।

Ques 9: भारत के संविधान की प्रस्तावना में दिये गये आश्वासनों का सही क्रम है-

  • न्याय, समता, बंधुता, स्वतंत्रता
  • स्वतंत्रता, समता, न्याय, बन्धुता
  • न्याय, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता
  • समता, न्याय, स्वतंत्रता, बन्धुआ

न्याय, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता
प्रस्तावना (Preamble) : ” हम, भारत के लोग भारत को एक प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखंडता ) सुनिश्चित करने वाली और समानता दिलाने और उन सब में बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।”

Ques 10: भारत के संविधान की उद्देशिका में लिखित ‘समता’ शामिल सही समूह कौनसा है-

  • प्रतिष्ठा और अवसर
  • सामाजिक और आर्थिक
  • आर्थिक और राजनैतिक
  • सामाजिक और राजनैतिक

प्रतिष्ठा और अवसर

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

GK MCQ Questions and Answers

Ques 11: भारत के संविधान की प्रस्तावना में कौनसी विशेषता नहीं है?

  • पंथ-निरपेक्षता
  • संघीय शासन
  • राजनीतिक न्याय
  • प्रतिष्ठा की समानता

संघीय शासन

Ques 12: भारत के संविधान की उद्देशिका में कौनसा शब्द नहीं दिया गया है?

  • विश्वास
  • धर्म
  • भाषा
  • उपासना

भाषा

Ques 13: भारतीय संविधान की उद्देशिका में किस/किन शब्द/ शब्दों का प्रयोग किया गया है ?

  • नागरिकों
  • लोग एवं नागरिकों दोनों
  • न तो लोग, न ही नागरिकों
  • लोग

लोग एवं नागरिकों दोनों

Ques 14: संविधान की उद्देशिका में ‘स्वतंत्रता’ से संबंधित शब्दों का सही क्रमविन्यास है :

  • उपासना, धर्म, विश्वास, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  • विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता
  • विचार, विश्वास, धर्म, उपासना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
  • विश्वास, विचार, अभिव्यक्ति, उपासना और धर्म की स्वतंत्रता

विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता

Ques 15: उद्देशिका में शामिल ‘स्वतंत्रता’ में शामिल नहीं है-

  • उपासना की स्वतंत्रता
  • विश्वास की स्वतंत्रता
  • विचार की स्वतंत्रता
  • आजीविका की स्वतंत्रता

आजीविका की स्वतंत्रता

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां

Ques 16: भारत के संविधान की उद्देशिका में किस ‘स्वतंत्रता’ का वर्णन नहीं है-

  • विचार
  • नैतिकता
  • विश्वास
  • उपासना

नैतिकता

Ques 17: संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में भारत को निम्नलिखित में से किस रूप में घोषित किया गया है?

  • एक प्रभुसत्तासम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य
  • एक प्रभुसत्तासम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य
  • एक समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य
  • एक गणराज्य

एक प्रभुसत्तासम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य
संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक प्रभुसत्तासम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित किया गया है। ध्यातव्य है कि मूल संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द नहीं थे, इन्हें 42 वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया।

Ques 18: धर्म निरपेक्षता से तात्पर्य है-

  • धर्म से धर्मनिरपेक्षता का कोई सम्बन्ध नहीं है।
  • अधार्मिकता
  • राज्य का सम्बन्ध किसी धर्म से नहीं है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

राज्य का सम्बन्ध किसी धर्म से नहीं है।
पंथ निरपेक्ष का अभिप्राय सरकार द्वारा सभी धर्मों का समान संरक्षण एवं सम्मान करना है।

Ques 19: जब राज्य धार्मिक क्रियाओं में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करता, उसे कहा जाता है-

  • प्रभुसत्ता
  • राजतंत्र
  • स्वेच्छाचारी
  • धर्मनिरपेक्षता

धर्मनिरपेक्षता

Ques 20: निम्नलिखित में से किस वाद में यह कहा गया था कि प्रस्तावना भारतीय संविधान का अंग नहीं है?

  • बेरुबरी वाद
  • बोम्मई वाद
  • मिनर्वा मिल्स वाद
  • गोलकनाथ वाद

बेरुबरी वाद
• बेरुबरी यूनियन वाद (1960) – प्रस्तावना संविधान का अंग नहीं। हाँ, संविधान के किसी अन्य प्रावधान की अस्पष्टता की स्थिति में उसे स्पष्ट करने के लिए प्रस्तावना का आश्रय लिया जा सकता है। • केशवानंद भारती वाद (1973) – प्रस्तावना संविधान का अंग है। संसद को प्रस्तावना में संशोधन करने का अधिकार है किन्तु उसके बुनियादी ढाँचे में नहीं। • गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य के मामले में कहा गया कि प्रस्तावना उन सिद्धान्तों का निचोड़ है जिनके आधार पर सरकार को कार्य करना है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

संविधान की विशेषताएँ MCQ Quiz

Ques 21: भारत एक गणराज्य है, क्योंकि –

  • संघीय मंत्रिपरिषद् लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है।
  • संसद द्वि सदनात्मक है।
  • राष्ट्रपति निर्वाचित होता है।
  • शासकीय शक्तियाँ संघ एवं राज्यों के बीच बँटी हुई है।

राष्ट्रपति निर्वाचित होता है। — गणराज्य से तात्पर्य है कि भारत में राष्ट्राध्यक्ष निर्वाचित होता है न कि वंशानुगत।

Ques 22: भारतीय संविधान में 9 वीं अनुसूची परिवर्धित हुई-

  • 42वें संशोधन द्वारा
  • नौवें संशोधन द्वारा
  • प्रथम संशोधन द्वारा
  • आठवें संशोधन द्वारा

प्रथम संशोधन द्वारा
व्याख्या अनुसूचियाँ पहली अनुसूची : राज्य व संघ राज्य क्षेत्र का वर्णन। दूसरी अनुसूची : मुख्य पदाधिकारियों के वेतन-भत्ते । तीसरी अनुसूची : व्यवस्थापिका सदस्य, मंत्री, राष्ट्रपति, न्यायाधीशों आदि के लिए शपथ लिए जाने वाले प्रतिज्ञान का प्रारूप। चौथी अनुसूची : राज्य सभा में स्थानों का आवंटन। पांचवी अनुसूची : अनुसूचित क्षेत्रों और जनजातियों से सम्बन्धित उपबन्ध। छठी अनुसूची : असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के विषय में उपबन्ध। सातवीं अनुसूची : विषयों से सम्बन्धित (संघ, राज्य एवं समवर्ती सूची)। आठवीं अनुसूची : 22 भाषाओं का उल्लेख। मूल रूप से इसमें 14 भाषाएँ थी। सिंधी को 1967 में व कोंकणी, नेपाली एवं मणिपुरी को 1992 में तथा मैथिली, बोडो, डोगरी व संथाली को 2004 में शामिल किया गया। नवीं अनुसूची : भूमि सुधार सम्बन्धी अधिनियम। यह प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 द्वारा जोड़ी गयी। इसमें सम्मिलित विषयों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है । इसी कारण वर्तमान में इस अनुसूची में संविधान की मूल भावना के विपरीत अधिनियम डाल दिये गये है। दसवीं अनुसूची : दल परिवर्तन सम्बन्धी उपबन्ध। ग्यारहवीं अनुसूची : पंचायती राज अधिनियम। बारहवीं अनुसूची : नगर पालिका अधिनियम।

Ques 23: भारत के संविधान के संघ सूची या सूची-1 किस अनुसूची में दी गई है?

  • छठी अनुसूची
  • नौवीं अनुसूची
  • चौथी अनुसूची
  • सातवीं अनुसूची

सातवीं अनुसूची

Ques 24: भारतीय संविधान की किस अनुसूची में भारत की राजभाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है?

  • आठवीं अनुसूची
  • सातवीं अनुसूची
  • छठी अनुसूची
  • नौवीं अनुसूची

आठवीं अनुसूची

Ques 25: निम्नलिखित में से कौनसा कथन भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची का सही वर्णन करता है?

  • इसमें संविधान से मान्यता प्राप्त भाषाओं को शामिल किया गया है।
  • इसमें जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में प्रावधान शामिल है।
  • यह संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के वितरण की सूची देता है।
  • यह संवैधानिक कार्यकर्ताओं के वेतन और अनुमोदनों से संबंधित है।

यह संघ और राज्यों के बीच शक्तियों के वितरण की सूची देता है।

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

Prime Minister Quiz Questions and Answers in Hindi Part 1

Prime Minister Quiz Questions and Answers in Hindi : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा ...

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

President Quiz in Hindi Part 1, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Leave a Comment