500+ Intresting World Geography Oceans GK MCQ in Hindi -1

By Kishore

Published on:

500+ Intresting World Geography Oceans GK MCQ in Hindi -1

500+ Intresting World Geography Oceans GK MCQ in Hindi -1: World Geography से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें World Geography के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में World Geography ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. World Geography की क्विज को सबसे पहले Oceans से शुरू करते हैं, तो इस series में World Geography का Oceans से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

World Geography MCQ in Hindi

Ques 1: क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में विश्व के महासागरों/ सागरों का निम्न में से सही अनुक्रम कौन-सा है?

  • आर्कटिक-अटलांटिक-दक्षिण चीन-हिन्द
  • अटलांटिक-दक्षिण चीन-आर्कटिक-हिन्द
  • अटलांटिक-हिन्द-आर्कटिक दक्षिण चीन
  • हिन्द-आर्कटिक-दक्षिण चीन- अटलांटिक

अटलांटिक-हिन्द-आर्कटिक दक्षिण चीन
महासागरों का क्षेत्रफल (कुल समुद्री क्षेत्र का) के अनुसार क्रम (घटते क्रम में ) –प्रशान्त, अटलांटिक, हिन्द, आर्कटिक महासागर

Ques 2: विश्व के निम्नलिखित महासागरों को क्षेत्रफल की दृष्टि से सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
1. आर्कटिक, 2. प्रशान्त, 3. इण्डियन, 4. अटलांटिक

  • 4-3-1-2
  • 2-1-4-3
  • 1-2-3-4
  • 2-4-3-1

2-4-3-1

Ques 3: सागरीय जल की लवणता में किसका अधिकतम योगदान है?

  • मैग्नीशियम सल्फेट
  • सोडियम क्लोराइड
  • मैग्नीशियम क्लोराइड
  • कैल्शियम सल्फेट

सोडियम क्लोराइड
1884 में चैलेंजर अन्वेषण के समय डिटमार ने सागरों में कुल 47 प्रकार के लवणों का पता लगाया, जिसमें से सात सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं।

लवण लवणता प्रतिशत
सोडियम क्लोराइड 27.213% 77.8%
मैग्नीशियम क्लोराइड 3.807% 10.9%
मैग्नीशियम सल्फेट 1.658% 4.7%
कैल्शियम सल्फेट 1.260% 3.6%
पोटेशियम सल्फेट 0.863% 2.5%
कैल्शियम कार्बोनेट 0.123% 0.3%
मैग्नीशियम ब्रोमाइड 0.076% 0.2%
कुल 35% 100%

Ques 4: महासागरों में निम्न में से कौन-सा लवण सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है-

  • मैग्नीशियम सल्फेट
  • कैल्शियम सल्फेट
  • मैग्नीशियम क्लोराइड
  • सोडियम क्लोराइड

सोडियम क्लोराइड

Ques 5: निम्नलिखित में से कौनसा क्रम समुद्री जल में पाए गए लवणों के घटते क्रम में प्रतिशत को सही ढंग से दर्शाता है?

  • सोडियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नीशियम क्लोराइड
  • सोडियम क्लोराइड, कैल्शियम सल्फेट, मैग्नीशियम क्लारोइड, मैग्नीशियम सल्फेट
  • सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड, मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट
  • मैग्नीशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड, मग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट

सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड, मैग्नीशियम सल्फेट, कैल्शियम सल्फेट

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

World Geography Quiz in Hindi

Ques 6: समुद्री जल में लवण की मात्रा करीबन होती है-

  • 35 प्रति हजार
  • 25 प्रति हजार
  • 30 प्रति हजार
  • 40 प्रति हजार

35 प्रति हजार
महासागरों की औसत लवणता 35 प्रतिशत है। सागरीय जल की लवणता में सोडियम क्लोराइड का अधिकतम योगदान है।

Ques 7: विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है-

  • अटलांटिक महासागर
  • प्रशान्त महासागर
  • हिन्द महासागर
  • आर्कटिक महासागर

प्रशान्त महासागर
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर है। इसका क्षेत्रफल 16.5 करोड़ वर्ग किमी. है। जो सम्पूर्ण जल भाग का लगभग 45.81% भाग है। इस महासागर का क्षेत्रफल एशिया की तुलना में लगभग चार गुना है। प्रशांत महासागर का उत्तरी भाग सबसे गहरा है। फिलीपाइन्स के पश्चिम में मेरियाना ट्रेंच या खाई संसार का सबसे गहरा गर्त है। जल मण्डल का सबसे गहरा बिन्दु ‘चैलेन्जर डीप’ है जो कि प्रशान्त महासागर के मारियाना-ट्रैन्च का ही एक भाग है।

Ques 8: मेरियाना खाई किस महासागर में स्थित है-

  • दक्षिणी अटलांटिक महासागर
  • पूर्वी प्रशान्त महासागर
  • उत्तरी अटलांटिक महासागर
  • पश्चिमी प्रशान्त महासागर

पश्चिमी प्रशान्त महासागर

Ques 9: ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ है-

  • राजस्थान में एक जल-विभाजक
  • चीन की एक दीवार
  • आस्ट्रेलिया के निकट एक प्रवाल भित्ति
  • रॉकी पर्वत की एक श्रृंखला

आस्ट्रेलिया के निकट एक प्रवाल भित्ति
ग्रेट बैरियर रीफ (Great Barrier Reef) विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल रोधिका हैं। यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के क्वींसलैंड एवं न्यू साउथ वेल्स के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं कुल 2300 किमी. लम्बी यह प्रवाल भित्ति 10″ दक्षिण से 24″ दक्षिण अक्षांशों के मध्य विस्तृत हैं इस प्रवाल भित्ति में लगभग 400 प्रकार के प्रवाल, 1500 प्रकार के मत्स्य प्रजातियाँ और लगभग 4000 प्रकार की मोलस्क प्रजातियाँ पाई जाती है।

Ques 10: ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है?

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट (अपतटीय) के सहारे
  • ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के सहारे
  • न्यूजीलैण्ड के पश्चिमी तट के सहारे
  • न्यूजीलैण्ड के पूर्वी तट के सहारे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट (अपतटीय) के सहारे

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

World Geography Questions and Answers

Ques 11: प्रवाल द्वारा निर्मित ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ किस तट के समीप स्थित है?

  • न्यूजीलैण्ड
  • क्वींसलैण्ड
  • आयरलैण्ड
  • फिनलैण्ड

क्वींसलैण्ड

Ques 12: कोरल रीफ या जीवाश्म पट्टी प्रायः कहाँ पाई जाती है?

  • 18°C से ऊपर शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र में
  • महाद्वीपों व द्वीपों के पूर्वी व पश्चिमी दोनों तटों पर
  • कर्क व मकर के बीच तटीय क्षेत्रों में
  • ठंडे समुद्रीय तटों पर

कर्क व मकर के बीच तटीय क्षेत्रों में
कोरल रीफ या जीवाश्म पट्टी सर्वाधिक कर्क एवं मकर रेखा के मध्य स्थित स्थलों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं। सबसे बड़ी कोरल रीफ ऑस्ट्रेलिया की ग्रेट बैरियर रीफ है। कोरल रीफ महासागरीय क्षेत्र के 0.1% क्षेत्र से भी कम क्षेत्रफल को आच्छादित करते हैं। लेकिन कुल समुद्री प्रजातियों का 25% भाग यहीं प्राप्त होता है।

Ques 13: विश्व में सर्वाधिक जाग्रत ज्वालामुखी किसके आस-पास स्थित है?

  • हिन्द महासागर
  • प्रशान्त महासागर
  • आर्कटिक महासागर
  • अटलांटिक महासागर

प्रशान्त महासागर
सक्रिय ज्वालामुखी उन ज्वालामुखी पर्वतों को कहा जाता है, जिनमें अक्सर उदगार (विस्फोट) होता रहता है। क्योंकि ये ज्वालामुखी सदैव ही क्रियाशील रहते हैं, इसीलिए इन्हें ‘सक्रिय ज्वालामुखी’ कहा जाता है। वर्तमान समय में विश्व में सक्रिय ज्वालामुखियों की संख्या लगभग 500 है। इन ज्वालामुखियों में प्रमुख हैं, इटली का ‘एटना’ तथा ‘स्ट्राम्बोली’ । स्ट्राम्बोली भूमध्य सागर में सिसली के उत्तर में लिपारी द्वीप पर स्थित है। कुल सक्रिय ज्वालामुखी का अधिकांश प्रशान्त महासागर के तटीय भाग में पाया जाता है। इसी कारण से प्रशान्त महासागर के परिमेखला को ‘अग्नि वलय’ (रिंग ऑफ फायर) भी कहते हैं। सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी अमेरिका एवं एशिया महाद्वीप के तटों पर स्थित हैं। विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी ‘ओजस डेड सालाडो’ एण्डीज पर्वतमाला में अर्जेन्टीना-चिली देश की सीमा पर स्थित है।

Ques 14: ‘रिंग ऑफ फायर’ अवस्थित है

  • आर्कटिक महासागर में
  • प्रशान्त महासागर में
  • हिन्द महासागर में
  • अटलाण्टिक महासागर में

प्रशान्त महासागर में

Ques 15: ‘S’ आकार का महासागरीय कटक है-

  • प्रिंस एडवर्ड कटक
  • सोकोत्रा कटक
  • पूर्वी प्रशान्त कटक
  • मध्य अटलाण्टिक कटक

मध्य अटलाण्टिक कटक

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting GK MCQ World Geography in Hindi

Ques 16: पैन्जिया के चारों ओर फैला महासागर कौनसा है?

  • पैन्थालासा
  • टैथिस
  • अटलाण्टिक
  • आर्कटिक

पैन्थालासा
पैजिया एक विशाल एकीकृत महाद्वीप (सुपरकॉन्टीनेंट) था जिसका अस्तित्व लगभग 250 मिलियन वर्ष पहले पेलियोजोइक और मिजोजोइक युग के दौरान था। मौजूदा महाद्वीप अपने वर्तमान स्वरूप में इसी में से निकल कर आये हैं। एक विशाल महासागर जो पैंजिया को चारों ओर से घेरे हुए था, तदनुसार उसका नाम पैंथालासा रखा गया। पैंथालासा को पैलियो-पैसिफिक (पुराने प्रशांत) या प्रोटो- पैसिफिक के रूप में भी जाना जाता है।

Ques 17: निम्नलिखित महासागरों में से कौनसा एक सम्भवतया पैन्थालासा का अवशिष्ट भाग है?

  • अन्ध महासागर
  • प्रशान्त महासागर
  • हिन्द महासागर
  • आर्कटिक महासागर

प्रशान्त महासागर

Ques 18: जिस महासागर/सागर से 0° देशान्तर गुजरती है, वह है-

  • अटलांटिक
  • प्रशांत
  • हिन्द
  • बाल्टिक

अटलांटिक
ग्रीनविच याम्योत्तर ० देशांतर पर है यह ग्रीनलैंड व नार्वेजियन सागर, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, माले, बुर्किनाफासो, घाना व दक्षिण अटलांटिक समुद्र से गुजरता है।

Ques 19: उत्तरी अटलाण्टिक प्रवाह द्वारा सर्वाधिक लाभान्वित होने वाला देश है-

  • पोलैण्ड
  • पुर्तगाल
  • नाइजीरिया
  • नार्वे

नार्वे
उत्तरी अटलांटिक प्रवाह की उत्पत्ति 45° उत्तरी अक्षांश एवं 45″ पश्चिम देशान्तर के पास से होती है। यह गल्फ स्ट्रीम, गर्म धारा के जल को यूरोप तक पहुंचाती है। जहाँ उप- ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित नार्वे को इससे सर्वाधिक लाभ पहुँचता है। लाभ इस मायने में कि शीतकाल में जब उत्तरी यूरोप के अधिकांश देशों में हिमाच्छादन के विस्तार होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, तब उत्तरी अटलांटिक प्रवाह गर्म धारा होने के कारण हिम प्रसार को रोकती है। अतः उत्तरी अटलांटिक प्रवाह को ‘यूरोप का कम्बल’ भी कहा जाता है।

Ques 20: ‘बरमूडा त्रिभुज’ अवस्थित है-

  • पूर्वी-दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
  • उत्तरी प्रशान्त महासागर में
  • दक्षिणी हिन्द महासागर में
  • पश्चिमी-उत्तरी अटलांटिक महासागर में

पश्चिमी-उत्तरी अटलांटिक महासागर में
बरमूडा त्रिभुज (Bermuda Triangle) उत्तर- पश्चिम अटलांटिक महासागर में मियामी (दक्षिणी फ्लोरिडा), बरमूडा और प्यूर्टोरिको को मिलाकर बनने वाला त्रिकोणीय समुद्री क्षेत्र है जो लगभग 1.2 मिलियन वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसे ‘दैत्य त्रिभुज’ (Devil’s Triangle) के नाम से भी जाना जाता है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting World Geography Oceans GK MCQ in Hindi

Ques 21: जिस महासागर से ‘सारगैसो’ सम्बन्धित है, वह है-

  • उत्तरी अटलाण्टिक
  • दक्षिणी प्रशान्त
  • उत्तरी प्रशान्त
  • दक्षिणी अटलाण्टिक

उत्तरी अटलाण्टिक
सारगैसो सागर (Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक क्षेत्र है। इसकी उत्पत्ति उत्तरी अटलांटिक विषुवत रेखीय धारा के भंवर से होती है। इस क्षेत्र में सारगैसम (Sargassum) नाम की वनस्पति बहुतायत में पाई जाती है जिस कारण इसका नाम सारगैसा सागर पड़ा।

Ques 22: निम्नलिखित में से किस महासागर में सबसे बृहत मध्य – महासागरीय कटक स्थित है?

  • प्रशान्त
  • आर्कटिक
  • अन्ध (अटलान्टिक)
  • हिन्द

अन्ध (अटलान्टिक)
64000 किमी. लम्बाई एवं 2000 किमी. से 2400 किमी. चौड़ाई वाला मध्य महासागरीय कटक उत्तरी एवं दक्षिणी अटलांटिक महासागरीय द्रोणियों के मध्य से गुजरता हुआ हिन्द महासागरीय द्रोणी और फिर ऑस्ट्रेलिया तथा अण्टार्कटिका के बीच के दक्षिणी प्रशान्त महासागरीय द्रोणी में प्रवेश करता है। यह पृथ्वी की सतह का अकेला सबसे विशालतम भूगर्भिक लक्षण है।

Ques 23: निम्नलिखित में से कौनसा महासागर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम और अफ्रीका के पूर्व में स्थित है-

  • प्रशान्त महासागर
  • अटलांटिक महासागर
  • हिन्द महासागर
  • दक्षिणी महासागर

हिन्द महासागर
हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20 प्रतिशत भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंडा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है।

Ques 24: डियागो गार्सिया द्वीप जहाँ स्थित है, वह है-

  • अटलाण्टिक महासागर
  • दक्षिणी चीन सागर
  • भूमध्य सागर
  • हिन्द महासागर

हिन्द महासागर
डियागो गार्सिया हिन्द महासागर में स्थित है। पुर्तगाली खोजकर्ता डियागो गार्सिया (Diego Garcia) ने इस द्वीप की खोज 1500 ई. में की थी, उन्हीं के नाम पर इस द्वीप का नाम डियागो गार्सिया (Giego Garcia) है। 1814 और 1965 के बीच यह मॉशीयस का क्षेत्र था, बाद में यह ब्रिटेन के अधिकार क्षेत्र में आ गया, जिसे 1976 में उसने सं. रा. अमेरिका को पट्टे पर दे दिया। शीतयुद्ध के समय सं. रा. अमेरिका एवं ब्रिटेन ने यहाँ वायु/नौ सेना का ईंधन आपूर्ति केन्द्र बनाया। वर्तमान में यहाँ दोनों देशों के सामरिक, वायु एवं थल सैन्य अड्डे हैं।

Ques 25: निम्नलिखित में से अफ्रीका को यूरोप से कौन अलग करता है?

  • मैडीटेरिनियन समुद्र
  • अटलांटिक सागर
  • लाल सागर
  • पर्सियन गुल्फ

मैडीटेरिनियन समुद्र
भूमध्य सागर (मैडीटेरिनियन समुद्र) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में इसे यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, अरब तथा मित्र सागर कहते थे।

500+ Intresting World Geography Oceans GK MCQ in Hindi -1
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment