500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -2

By Kishore

Published on:

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -1

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले वनस्पति और वन्य जीव से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल वनस्पति और वन्य जीव से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Important Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 26: डचिगम राष्ट्रीय उद्यान है-

  • हिमाचल
  • जम्मू कश्मीर
  • तमिलनाडु
  • सिक्किम

जम्मू कश्मीर
डचिगम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1981 में जम्मू कश्मीर में हुई थी।

Ques 27: बक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है?

  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
  • गुजरात
  • प.बंगाल

प.बंगाल
बक्सा बाघ परियोजना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार उप-डिवीजन में स्थित है। इसमें बक्सा वन प्रभाग (702.44 वर्ग किमी) का पूरा और कूच बिहार वन विभाग (58.43 वर्ग किमी) का कुछ हिस्सा आता है। बक्सा टाइगर रिजर्व 1983 में भारत के 15वें टाइगर रिजर्व के तौर पर बनाया गया था।

Ques 28: ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के नाम से बाघ संरक्षण कार्यक्रम इनमें से किस वर्ष से प्रारंभ किया गया-

  • 1 अप्रैल, 1973
  • 1 मार्च, 1973
  • 1 अप्रैल, 1972
  • 1 मार्च, 1972

1 अप्रैल, 1973
प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1 अप्रैल 1973 को हुई थी। इसके अन्तर्गत आरम्भ में 9 बाघ अभयारण्य बनाए गए थे।

Ques 29: विश्व में एकमात्र कौनसा हिरण है जिसके नर के चार सींग होते हैं तथा यह मृग केवल भारत में ही पाया जाता है?

  • कस्तूरा
  • बारहसिंगा
  • चौसिंगा
  • कोई नहीं

चौसिंगा
ज़्यादातर चौसिंगा भारत में ही पाया जाता है। इनकी आबादी गंगा के मैदानों के दक्षिण से लेकर तमिलनाडु तक, तथा पूर्व में ओडिशा तक पाई जाती है। पश्चिम में यह गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है। इसका जो विशिष्ट चिह्न होता है वह है इसके चार सींग, जो जंगली स्तनपायी में अद्वितीय होता है और जिसकी वजह से इसका नाम पड़ा है। यह सींग केवल नरों में पाये जाते हैं। प्राय: दो सींग कानों के बीच में तथा दो आगे की तरफ़ माथे में होते हैं।

Ques 30: टाइगर स्टेट कहा जाता है-

  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम

मध्यप्रदेश

MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव

Ques 31: भारत में भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  • देहरादून
  • नैनीताल
  • कोलकाता
  • गुवाहाटी

देहरादून
‘फॉरेस्ट रिसर्च इन्स्टीट्यूट’ का मुख्यालय देहरादून में है। देहरादून में ही भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय भी है। भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।

Ques 32: राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

  • मसूरी
  • नई दिल्ली
  • नागपुर
  • देहरादून

देहरादून

Ques 33: ‘साइलेण्ट वैली’ (Silent Valley) जहाँ पौधों एवं पशुओं की अति विरल प्रजातियाँ पायी जाती हैं, कहाँ पर स्थित है-

  • मुम्बई
  • केरल
  • राजस्थान
  • असोम

केरल
साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान भारत के दक्षिणी भारत के केरल राज्य के पालक्काड ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जो नीलगिरि पर्वत में है।

Ques 34: किस प्रदेश में नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान है-

  • मिजोरम
  • मणिपुर
  • अरुणाचल प्रदेश
  • त्रिपुरा

अरुणाचल प्रदेश
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैव विविधता स्थल का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान एवं विश्व में सबसे ऊँचाई पर स्थित बाघ रिजर्व है। यहाँ हिम तेंदुआ, बाघ तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ और बाघ जैसी विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

Ques 35: भारत में कौनसा राष्ट्रीय उद्यान बिग केट की चार प्रजातियों यानी बाघ, तेंदुआ, धूमिल तेंदुआ और हिम तेंदुआ के लिए प्रसिद्ध है-

  • नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
  • कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography Questions and Answers

Ques 36: भगवान महावीर मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • गोवा
  • गुजरात

गोवा
मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक के साथ पूर्वी सीमा पर संगेम तालुक, गोवा में दक्षिण भारत के पश्चिमी घाट में स्थित 107 वर्ग किलोमीटर का एक राष्ट्रीय उद्यान है।

Ques 37: निम्न में से कौन-सा सम्मेलन मुख्यतः आर्द्र भूमियों से संबंधित है?

  • रामसर सम्मेलन
  • बॉन सम्मेलन
  • पृथ्वी सम्मेलन
  • वियना सम्मेलन

रामसर सम्मेलन
रामसर साइट एक वेटलैंड साइट है जो रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की है। वेटलैंड्स पर कन्वेंशन, जिसे रामसर कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है, 1971 में यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर-सरकारी पर्यावरण संधि है, जो 1975 में लागू हुई।

Ques 38: भारत में राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति कब शुरू की गई थी-

  • 1982
  • 1992
  • 1948
  • 1952

1952
1894 में घोषित पहली राष्ट्रीय वन नीति देश के सामान्य कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जंगलों के प्रबंध न के उद्देश्य के साथ प्रख्यात की गई। इस नीति को 1952 में संशोधित कर पहली बार राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति के रूप में लागू किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य संरक्षण एवं उत्पादन के बीच संतुलन लाने का था।

Ques 39: सुमेलित कीजिये:
National Parks

राष्ट्रीय उद्यान राज्य
A. ओरांग राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश
B. पक्के राष्ट्रीय उद्यान मिजोरम
C. दंपा राष्ट्रीय उद्यान असम

  • 1 2 3
  • 2 3 1
  • 3 1 2
  • 3 2 1

3 1 2

Ques 40: गलत युग्म चुनें-

  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान – एम. पी.
  • दाचीगम अभयारण्य – जे. एण्ड के.
  • मुदुमलाई अभयारण्य – ए.पी.
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – असम

मुदुमलाई अभयारण्य – ए.पी.
मुदुमलाई अभयारण्य तमिलनाडु में स्थित है।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

MCQ on Indian Geography Drainage System

Ques 41: चिपको आन्दोलन के प्रणेता हैं-

  • सुन्दर लाल बहुगुणा
  • मदर टेरेसा
  • महात्मा गाँधी
  • हेमवती नन्दन बहुगुणा

सुन्दर लाल बहुगुणा
किसानों द्वारा वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले (वर्तमान उत्तराखण्ड) में चिपको आन्दोलन की शुरुआत 1970 में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविन्द सिंह रावत, चण्डीप्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरादेवी के नेतृत्व में हुई थी। रैणी में 2400 से अधिक पेड़ों को काटा जाना था, इसलिए इस पर वन विभाग और ठेकेदार जान लड़ाने को तैयार बैठे थे जिसे गौरा देवी जी के नेतृत्व में रैणी गाँव की 27 महिलाओं ने प्राणों की बाजी लगाकर असफल कर दिया था।

Ques 42: सुमेलित कीजिए
आर्द्रभूमि

पारिस्थितिक स्थल राज्य
भोज हिमांचल प्रदेश
चन्द्रताल मध्यप्रदेश
सुरिंदर त्रिपुरा
रुद्रसागर जम्मू-कश्मीर

  • 1 3 2 4
  • 1 2 3 4
  • 2 4 3 1
  • 2 1 4 3

2 1 4 3
हिमाचल प्रदेश– चंद्र ताल, पोंग बाँध झील, रेणुका आर्द्रभूमि
मध्य प्रदेश– भोज आर्द्रभूमि
त्रिपुरा– रुद्र सागर झील
जम्मू और कश्मीर– होक्सार आर्द्रभूमि, सुरिंदर-मंसार झील, त्सोमोरिरी, वूलर झील

Ques 43: सुश्री मेधा पाटेकर का संबंध निम्न में से किससे हैं-

  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • पर्यावरण संरक्षण
  • जल संरक्षण
  • भूमि सुधार

पर्यावरण संरक्षण
मेधा पाटकर (1 दिसम्बर, 1954 में जन्मीं) ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी। वे एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा सामाज सुधारक है। मेधा पाटकर नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक के नाम से भी जानी जाती है।

Ques 44: ‘फूलों की घाटी’ अवस्थित हैं-

  • जम्मू-कश्मीर में
  • सिक्किम में
  • उत्तराखण्ड में
  • हिमाचल प्रदेश में

उत्तराखण्ड में
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक फूलों की घाटी का नाम है, जिसे अंग्रेजी में Valley of Flowers कहते हैं। यह भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में है। यह फूलों की घाटी विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में घोषित विश्व धरोहर स्थल नन्दा देवी अभयारण्य नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक भाग है।

Ques 45: निम्नलिखत में से कौनसा भारत का बायोस्फीयर रिजर्व नहीं है?

  • फूलों की घाटी
  • पचमढ़ी
  • कच्छ
  • पन्ना

फूलों की घाटी

MCQ वनस्पति और वन्य जीव in Hindi

Ques 46: गाँधी सागर वन्यजीव अभयारण्य’ कहाँ पर स्थित है-

  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • बिहार

मध्यप्रदेश
गाँधी सागर अभयारण्य मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच जिलों की उत्तरी सीमा पर स्थित है। चम्बल नदी इस अभयारण्य के मध्य से गुजरती है।

Ques 47: राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है-

  • कर्नाटक
  • देहरादून
  • महाराष्ट्र
  • नागपुर

नागपुर
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (NEERI-नीरी) सीएसआईआर का एक उपक्रम है। यह नागपुर में स्थित है। यह पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियर से सम्बन्धित अनुसंधान एवं व्यावहारिक सुझाव देता है।

Ques 48: विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है-

  • 20 मार्च को
  • 2 अक्टूबर को
  • 12 जनवरी को
  • 5 जून को

20 मार्च को
विश्व गौरैया दिवस को गौरैया के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य तथा शहरी वातावरण में रहने वाले आम पक्षियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु हर साल 20 मार्च के दिन मनाया जाता है।

Ques 49: भारत के किस राज्य में सर्वाधिक रामसर आर्द्रभूमि स्थल है?

  • उत्तराखण्ड
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तरप्रदेश
  • ओडिशा

उत्तरप्रदेश

Ques 50: भारत में पारिस्थितिकी के सरोकारों एवं उनके विषय में पारित कानूनों के वर्षों की सूची को सुमेलित कीजिए। Indian Environmental Laws

पारित कानून वर्ष
(A) वन्य जीव संरक्षण (i) 1986
(B) पर्यावरण संरक्षण (ii) 2013
(C) जनजातियों एवं अन्य पारम्परिक वन निवासियों के (वन अधिकारों को मान्यता) (iii) 1972
(D) वन संरक्षण (iv) 1988

  • (iii) (i) (ii) (iv)
  • (iv) (ii) (iii) (i)
  • (i) (iv) (ii)(iii)
  • (ii) (iii) (iv) (i)

(iii) (i) (ii) (iv)

500+ MCQ Indian Geography in Hindi वनस्पति और वन्य जीव -2
Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment