500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -3, स्थल मण्डल

By Kishore

Published on:

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -3, स्थल मण्डल

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi –3: World Geography से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें World Geography के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में World Geography ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. World Geography की क्विज को सबसे पहले स्थल मण्डल से शुरू करते हैं, तो इस series में World Geography का स्थल मण्डल से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

World Geography MCQ in Hindi

Ques 41: बोस्निया पहले जिस राज्य का एक भाग था, वह राज्य है-

  • चेकोस्लोविया
  • सोवियत रूस
  • युगोस्लाविया
  • जर्मनी

युगोस्लाविया
बोस्निया युद्ध या बोस्निया और हर्जेगोविना की लड़ाई एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य युद्ध था। युगोस्लाविया के विलय की प्रक्रिया का एक हिस्सा था। युद्ध के परिणामस्वरूप, युगोस्लाविया का विलय हो गया और दो नए राज्य – युगोस्लाविया के समाजवादी संघीय गणराज्य और बोस्निया और हर्जेगोविना के सोशलिस्ट गणराज्य का जन्म हुआ।

Ques 42: दक्षिण-पूर्व एशिया में निम्न में स्थल अवरुद्ध देश है केवल-

  • लाओस
  • कंबोडिया
  • थाईलैंड
  • मलेशिया

लाओस
स्थलरुद्ध (Landlocked) देश वे देश होते हैं। जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएँ समुद्र से नहीं मिलती हैं। विश्व के स्थलरुद्ध देश निम्न हैं जिनकी संख्या 45 है- अफगानिस्तान, आस्ट्रिया, भूटान, चाड, हंगरी, लाओस, लक्जमबर्ग, माली, नेपाल, रवांडा, सर्बिया, स्विट्जरलैण्ड, युगांडा, जाम्बिया, अंडोरा, अजरबैजान, बोलीविया, बुरुंडी, चेक रिपब्लिक, कजाख्स्तान, लेसोथो, मेसीडोनिया, माल्दोवा, नाइजर, सैन मारिनो, स्लोवाकिया, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे, आर्मेनिया, बेलारूस, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, इथोपिया, किर्गिस्तान, लिचेंस्टाइन, मलावी, मंगोलिया, पराग्वे, द. सूडान, स्वाजीलैंड, तुर्कमेनिस्तान, वेटिकन सिटी, कोसोवो, बुर्किना फासो।

Ques 43: कौनसा अफ्रीकी देश स्थलबद्ध (Land Locked) है?

  • मौजाम्बिक
  • अंगोला
  • नामीबिया
  • इथोपिया

इथोपिया

Ques 44: मॉनटिनीग्रो एक स्वतंत्र यूरोपीय राष्ट्र बना (वर्ष):

  • 1945
  • 2006
  • 1992
  • 1982

2006
मोंटीनीग्रो यूरोप का एक देश है जिसकी राजधानी पोडगोर्शिया है। यह 3 जून 2006 को एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

Ques 45: सामान्यतः निम्नलिखित में से किसे पृथ्वी पर सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है?

  • बोरनियो
  • न्यू गुइना
  • ग्रीनलैण्ड
  • मेडागास्कर

ग्रीनलैण्ड
ग्रीनलैंड की खोज एरिक द रेड (Erik the Red) ने की थी। 1380 ई. में डेनमार्क (यूरोप) ने इस पर अधिकार कर लिया तथा तब से ही यह राजनीतिक दृष्टि से यूरोप का भाग है। भौगोलिक दृष्टि से ग्रीनलैंड उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक भाग है। यह विश्व का सबसे बड़ा (21,30,800 वर्ग किमी) द्वीप (महाद्वीप नहीं) है जिसका लगभग 85 प्रतिशत भाग बर्फ से ढका हुआ है।

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

World Geography Quiz in Hindi

Ques 46: दक्षिण अमेरिका में निम्नलिखित देशों में से कौन सा क्षेत्रफल सबसे बड़ा है-

  • ब्राजील
  • अर्जेंटीना
  • बोलीविया
  • चिली

ब्राजील
ब्राजील का क्षेत्रफल 8514877 वर्ग किलोमीटर * अर्जेंटीना का क्षेत्रफल 2791810 वर्ग किलोमीटर • बोलीविया का क्षेत्रफल 1098581 वर्ग किलोमीटर * चिली का क्षेत्रफल- 756950 वर्ग किलोमीटर

Ques 47: भारत का स्थायी रिसर्च स्टेशन ‘दक्षिण गंगोत्री’ कहाँ स्थित है-

  • अंटार्कटिका
  • ग्रेट हिमालय
  • हिन्द महासागर
  • अरब सागर

अंटार्कटिका
भारतीय अंटार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित तीसरा अनुसन्धान केंद्र है। इसके पूर्व दक्षिण गंगोत्री और मैत्री अनुसन्धान केंद्र (Maitri Research Station) स्थापित किये जा चुके हैं। वर्तमान बर्फ में दब जाने के कारण दक्षिण गंगोत्री को सप्लाई बेस के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। मैत्री पूर्वी अंटार्कटिका के रानी मौड धरती क्षेत्र में शिरमाकर ओएसिस (Schirmacher Oasis) नामक एक पथरीलें पठारी इलाके में स्थित है।

Ques 48: किस देश में ‘तकला माकन’ रेगिस्तान स्थित है-

  • कजाखस्तान
  • तुर्कमेनिस्तान
  • उज्जबेकिस्तान
  • चीन

चीन

Ques 49: तकला माकन मरुस्थल मध्य एशिया के झिजियांग यूबर स्वतंत्र क्षेत्र (चीन) में विस्तारित है। यह दक्षिण में कुनलुन पर्वत तथा पश्चिम उत्तर में पामीर और तियानशान पर्वत से घिरा है।

  • कैलिफोर्निया में
  • कोलोरेडो में
  • न्यूजर्सी में
  • फ्लोरिडा में

कैलिफोर्निया में
सिलिकन वैली (Silicon Valley) सं. रा. अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में सैनफ्रांसिस्को खाड़ी के दक्षिणी भाग पर स्थित हैं इसे वृहत्तम स्तर पर कम्प्यूटर चिप के उत्पादन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

Ques 50: कन्धार स्थित है-

  • उत्तरी अफगानिस्तान में
  • पूर्वी इराक में
  • दक्षिण अफगानिस्तान में
  • पश्चिमी पाकिस्तान में

दक्षिण अफगानिस्तान में
कन्धार, अफगानिस्तान के कन्धार प्रान्त की राजधानी है। यह प्रान्त अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्व में पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। कन्धार अरघानदाब नदी (Arghandab River) के तट पर अवस्थित है। इस नगर की स्थापना अलेक्जेंडर द ग्रेट द्वारा चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में की गई थी।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

World Geography Questions and Answers

Ques 51: यमन देश की सीमा किन – किन देशों से लगती है?

  • सऊदी अरब और ओमान
  • सऊदी अरब और इराक
  • सऊदी अरब और कुवैत
  • सऊदी अरब और ईरान

सऊदी अरब और ओमान
यमन गणराज्य मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है।

Ques 52: इटली के एटना ज्वालामुखी को निम्न में से किस प्रकार में रखा जा सकता है?

  • सुषुप्त
  • मृत
  • सक्रिय
  • शान्त

सक्रिय
एटना इटली में तीन सक्रिय ज्वालामुखियों में से सबसे बड़ा है, जबकि अन्य नेपल्स के पास माउंट वेसुवियस, और माउंट स्ट्रोमबोली हैं। इटली के सिसिली के पूर्वी तट पर केटानिया महानगर में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र ने हाल की गतिविधि के इसके इतिहास और आस-पास की आबादी के कारण माउंट एटना को दशकीय ज्वालामुखी के रूप में नामांकित किया है। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी किलायू है। जो अमेरिका के हवाई द्वीप में स्थित है। पिछले 34 वर्षों से लगातार उद्भेदित अवस्था में है।

Ques 53: ‘कोटोपेक्सी’ एक जाग्रत ज्वालामुखी है, जो अवस्थित है-

  • सिसली में
  • हवाई में
  • रॉकीज में
  • एण्डीज में

एण्डीज में
ऐसे ज्वालामुखी जिनसे लावा, गैस तथा विखण्डित पदार्थ सदैव निकलता हो वे सक्रिय ज्वालामुखी कहलाते हैं। दक्षिणी अमेरिका के इक्वेडोर (एण्डीज श्रृंखला) का कोटोपैक्सी (सबसे ऊँचा), इटली के एटना (सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी ) व स्ट्रोम्बोली (भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ कहलाता है), अंटार्कटिका का माउंट इरेबस तथा अंडमान निकोबार के बैरेन द्वीप (भारत का एकमात्र जाग्रत ज्वालामुखी) स्थित ज्वालामुखी आदि।

Ques 54: तेल अबीब किस देश का प्रमुख शहर है-

  • सऊदी अरब
  • इजराइल
  • इराक
  • ईरान

इजराइल
तेल अबीब, आधिकारिक तौर पर तेल-अबीब- याफो, इजराइल में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसका क्षेत्रफल 52 वर्ग किमी है। यह शहर केंद्रीय पश्चिम इजराइल में इजराइल भूमध्य सागर तट पर स्थित है।

Ques 55: मंगोलिया देश की सीमा किन राष्ट्रों से मिलती है?

  • रूस और कजाकिस्तान
  • रूस, चीन, कजाकिस्तान
  • केवल चीन
  • रूस और चीन

रूस और चीन
मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा देश है। इसकी सीमाएँ उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। हालांकि, मंगोलिया की सीमा कजाकिस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कजाकिस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील दूर है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting GK MCQ World Geography in Hindi

Ques 56: लिझनिकी स्टेडियम कहाँ स्थित है?

  • अटलांटा
  • शिकागो
  • मॉस्को
  • लन्दन

मॉस्को
लिझनिकी स्टेडियम रूस का राष्ट्रीय स्टेडियम है, जो इसकी राजधानी मास्को में स्थित है। स्टेडियम का पूरा नाम लुजनिकी ओलंपिक परिसर का ग्रैंड स्पोर्ट्स एरिना है। इसकी कुल बैठने की क्षमता 81,000 है, यह रूस का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम और यूरोप का नौवां सबसे बड़ा स्टेडियम है।

Ques 57: क्रेटर स्थलाकृति किसका परिणाम है?

  • ज्वालामुखी क्रिया का
  • भूकम्प का
  • जल अपरदन का
  • पवन अपरदन का

ज्वालामुखी क्रिया का
क्रेटर किसी खगोलीय वस्तु पर एक गोल या लगभग गोल आकार के गड्ढे को कहते हैं जो किसी विस्फोटक ढंग से बना हो, चाहे वह ज्वालामुखी का फटना हो, अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड का प्रहार हो या फिर ज़मीन के अन्दर कोई अन्य विस्फोट हो ।

Ques 58: किस शैल में सिलिका का प्रतिशत 55 से 60% होता है।

  • अधिसिलिक शैल
  • मूल आग्नेय शैल
  • मध्यसिलिक शैल
  • अत्यल्पसिलिक शैल

मूल आग्नेय शैल
अम्ल प्रधान आग्नेय शैल में सिलिका की मात्रा अधिक (45 से 85 प्रतिशत) तथा क्षारीय या मूल/आधारी (Basic) आग्नेय शैल में सिलिका की मात्रा कम (45 से 60 प्रतिशत) होती है।

Ques 59: किस देश को ‘यूरोप का सिक मैन’ कहा जाता था?

  • आस्ट्रिया
  • प्रशिया
  • पोलैण्ड
  • तुर्की

तुर्की
16वीं शताब्दी के आते-आते तुर्क या ऑटोमन साम्राज्य (उस्मानी साम्राज्य) ने पूरे तुर्की पर अपना कब्जा जमा लिया था। 18वीं शताब्दी तक तो यह साम्राज्य अति विशाल था और शक्तिशाली बना। ऑटोमन सुल्तानों का अत्याचार तुर्की पर इतना बढ़ गया कि यहाँ रहने वाले लोग धीरे-धीरे अपनी स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने लगे। 19वीं सदी में ऑटोमन साम्राज्य के पतन की प्रक्रिया लगातार बढ़ती रही और फिर धीरे-धीरे तुर्की की हालत इतनी खराब हो गई कि इसे ‘यूरोप का रोगी’ या ‘यूरोप का मरीज’ कहा जाने लगा।

Ques 60: निम्नलिखित में से कौन-सा देश ब्राजील की सीमा से लगा हुआ नहीं है?

  • उरुग्वे
  • बोलीवीया
  • ईक्वाडोर
  • अर्जेंटिना

ईक्वाडोर
ब्राजील दक्षिण अमेरिका के पूर्वी तट के साथ एक बड़ा क्षेत्र है और इसमें महाद्वीप के अधिकांश आंतरिक क्षेत्र शामिल हैं, और यह चिली और ईक्वाडोर को छोड़ कर बाकी सभी दक्षिण अमेरिकी देशो के साथ भूमि-सीमा साझा करता है। इसकी सीमा दक्षिण में उरुग्वे; दक्षिण-पश्चिम में अर्जेंटीना और पैराग्वे; पश्चिम में बोलीविया और पेरू; उत्तर-पश्चिम में कोलंबिया; और उत्तर में वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रांस (फ्रेंच गुयाना के प्रान्सीसी विदेशी क्षेत्र) के साथ लगा हुआ है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting GK MCQ World Geography in Hindi

Ques 61: निम्नलिखित में से महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन थे?

  • लॉर्ड कैल्विन
  • लोथिएन ग्रीन
  • लैप्वर्थ एवं लव
  • अल्फ्रेड वैगनर

अल्फ्रेड वैगनर

Ques 62: सुमेलित कीजिए

सूची-1 (देश) सूची-11 ( सबसे बड़ा नगर)
(a) कनाडा 1. लागोस
(b) ग्रीस 2. इमस्कस
(c) नाइजीरिया 3. टोरंटो
(d) सीरिया 4. एथेन्स

  • 2 3 4 1
  • 3 4 1 2
  • 4 3 2 1
  • 1 2 4 3

3 4 1 2

Ques 63: पर्वत – क्षेत्र सुमेलित कीजिए

पर्वत क्षेत्र
(a) युवा वलित (1) उत्तरी अमेरिका का दक्षिण – पूर्वी तट
(b) प्राचीन वलित (2) उत्तरी अमेरिका का पश्चिमी तट
(c) ज्वालामुखी (3) उत्तरी अमेरिका का दक्षिण- पश्चिमी तट
(d) भ्रंश खण्ड (4) परि-प्रशान्त पेटी

  • किटकेट
  • लॉलीपॉप
  • जेली
  • मार्शमैलो

मार्शमैलो

Ques 64: उत्तरी ध्रुवीय अनुर्वर प्रदेश (टुण्ड्रा) है

  • पतझड़ी वन
  • उष्णकटिबन्धीय वर्षा वन
  • ठण्डे रेगिस्तान
  • गर्म रेगिस्तान

ठण्डे रेगिस्तान
उत्तरी ध्रुवीय अनुर्वर प्रदेश (टुण्ड्रा) ठण्डे रेगिस्तान है। यहाँ तापमान सामान्य से अत्यन्त कम होने के कारण वर्ष भर बर्फ जमी रहती है। इन प्रदेशों में निवास करने वाली एस्कीमो जनजाति द्वारा बर्फ से बनाए गए अर्द्ध गोलाकार आवासों को इग्लू कहा जाता है।

Ques 65: तीव्रगामी रेलों के लिए निर्मित भूमिगत ‘यूरो सुरंग’ द्वारा जुड़ने वाले देश हैं-

  • इंग्लैंड एवं फ्रांस
  • हालैंड एवं इंग्लैंड
  • बेल्जियम एवं हालैंड
  • फ्रांस एवं लक्जमबर्ग

इंग्लैंड एवं फ्रांस
यूरो सुरंग (Euro Tunnel) इंग्लैंड एवं फ्रांस को जोड़ती है। इसे चैनल सुरंग (Channel Tunnel) के नाम से भी जानते हैं। यह सेवा 13 अगस्त, 1986 से आरम्भ हुई।

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -3, स्थल मण्डल
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment