500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -1, स्थल मण्डल

By Kishore

Published on:

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -1, स्थल मण्डल

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -1: World Geography से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें World Geography के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में World Geography ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. World Geography की क्विज को सबसे पहले स्थल मण्डल से शुरू करते हैं, तो इस series में World Geography का स्थल मण्डल से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

World Geography MCQ in Hindi

Ques 1: पृथ्वी का कुल स्थलीय क्षेत्र का प्रतिशत है-

  • 32.0
  • 30.3
  • 29.0
  • 28.4

29.0
पृथ्वी की सतह के कुल क्षेत्रफल के लगभग 29 प्रतिशत भाग (148300000 वर्ग किमी.) पर स्थल क्षेत्र (Land Area) और लगभग 71 प्रतिशत भाग (361800000 वर्ग किमी.) पर जल क्षेत्र (Water Area) का विस्तार है अर्थात् पृथ्वी की सतह पर पानी से ढका भाग लगभग दो-तिहाई है।

Ques 2: पृथ्वी की सतह का कितना प्रतिशत भाग पानी से घिरा है?

  • 80
  • 50
  • 60
  • 71

71

Ques 3: संगमरमर एक उदाहरण है

  • अवसादी चट्टान का
  • कायान्तरित चट्टान का
  • आग्नेय चट्टान का
  • प्लूटोनिक चट्टान का

कायान्तरित चट्टान का
• आग्नेय चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण हैं- 1. ग्रेनाइट – नीस, 2. बेसाल्ट एम्फीबोलाइट, 3. बेसाल्ट – शीस्ट * अवसादी चट्टानों के रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण- 1. शैल-स्लेट, 2. चूना पत्थर- संगमरमर, 3. चाक एवं डोलोमाइट – संगमरमर, 4. बालुका पत्थर – क्वार्टजाइट, • रूपान्तरित चट्टानों के पुनः रूपान्तरण से बनी शैलों के उदाहरण हैं- 1. स्लेट- फाइलाइट, 2. फाइलाइट- शिस्ट, 3. गैब्रो – सर्पेन्टाइन, 4. कांग्लोमेरेट – क्वार्टजाइट।

Ques 4: निम्नलिखित में से कौन-सी एक कायान्तरित शैल नहीं है?

  • संगमरमर
  • स्लेट
  • क्वार्ट्जाइट
  • चूना पत्थर

चूना पत्थर

Ques 5: निम्नलिखित में से कौनसी आग्नेय चट्टान नहीं है?

  • गैब्रो
  • ज्वालामुखीय ब्रेसिया
  • गेसेराइट
  • पिग्मेटाइट

गेसेराइट

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

World Geography Quiz in Hindi

Ques 6: आग्नेय चट्टान किस घटक के ठोस बनने से निर्मित होती है?

  • मैग्मा और लावा
  • मैग्मा और मिट्टी
  • मिट्टी और लावा
  • लावा और कंकड़

मैग्मा और लावा

Ques 7: निम्न में से आर्कियन चट्टानों में सम्मिलित नहीं है-

  • नीस
  • परतदार
  • शिष्ट
  • ग्रेनाइट

परतदार
पृथ्वी के ठंडा होने पर सर्वप्रथम आर्कियन चट्टानों का निर्माण हुआ। ये चट्टानें अन्य प्रकार की चट्टानों हेतु आधार का निर्माण करती हैं। नीस, ग्रेनाइट, शिस्ट, मार्बल, क्वार्टज, डोलोमाइट, फिलाइट आदि चट्टानों के विभिन्न प्रकार हैं।

Ques 8: भूकंप को दर्ज करने वाला उपकरण है-

  • अर्गोग्राफ
  • इडियोग्राफ
  • तापलेखी (थर्माग्राफ)
  • सीस्मोग्राफ

सीस्मोग्राफ
वह स्थान जहाँ से ऊर्जा निकलती है, भूकंप का उद्गम केन्द्र (Focus) या अवकेंद्र (Hypocentre) कहलाता है। ऊर्जा तरंगें अलग-अलग दिशाओं में चलती हुई पृथ्वी की सतह तक पहुँचती हैं। भूतल पर वह बिंदु जो उद्गम केंद्र के समीपतम होता है, अधिकेंद्र (Epicentre) कहलाता है। अधि केंद्र पर ही सबसे पहले तरंगों को महसूस किया जाता है। अधि केंद्र उद्गम केंद्र के ठीक ऊपर (90° के कोण पर) होता है। अधिकेन्द्र पर लगे यंत्र द्वारा भूकम्पीय लहरों का अंकन किया जाता है; इस यंत्र को भूकम्प लेखन यंत्र अथवा सीस्मोग्राफ कहते हैं। सीस्मोग्राफ की सहायता से भूकम्पीय लहरों की गति (तीव्रता) तथा उनकी, उत्पत्ति स्थान एवं प्रभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। सीस्मोग्राफ से प्राप्त आँकड़ों को रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है। भूकम्प की तीव्रता का मापन मुख्यतः दो पैमानों पर किया जाता है- (1) रिक्टर स्केल (Richter Scale) और (2) मरकेली स्केल (Mercalli Scale)। रिक्टर स्केल का आविष्कार 1934 में चार्ल्स एफ. रिक्टर ने किया था।

Ques 9: भू-पर्पटी के नीचे वह स्थान जहाँ भूकम्पन आरम्भ होता है, कहलाता है-

  • अधिकेन्द्र
  • निकास (वेंट)
  • उद्गम केन्द्र
  • क्रेटर

उद्गम केन्द्र

Ques 10: पृथ्वी पर भूमि सतह की औसत ऊँचाई कितनी है?

  • 840 मीटर
  • 1040 मीटर
  • 940 मीटर
  • 740 मीटर

840 मीटर

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

World Geography Questions and Answers

Ques 11: निम्नलिखित महाद्वीपों का उनके क्षेत्र के अनुसार सही आरोही क्रम है-
महाद्वीप – यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अन्टार्कटिका

  • अन्टार्कटिका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका
  • यूरोप, अन्टार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका
  • यूरोप, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अन्टार्कटिका
  • दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अन्टार्कटिका, उत्तरी अमेरिका

यूरोप, अन्टार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका

महाद्वीप क्षेत्रफल का प्रतिशत (स्थान)
एशिया 30.6% (1)
अफ्रीका 20.0% (II)
उत्तरी अमेरिका 16.3% (III)
दक्षिण अमेरिका 11.8% (IV)
अंटार्कटिका 9.6% (V)
यूरोप 6.5% (VI)
ऑस्ट्रेलिया 5.21% (VII)

Ques 12: निम्नलिखित में से आकार के अनुसार घटते हुए क्रम में कौनसा सुव्यवस्थित है?

  • उत्तरी अमेरिका-दक्षिणी अमेरिका-यूरोप-अंटार्कटिका
  • अफ्रीका – दक्षिणी अमेरिका – उत्तरी अमेरिका अंटार्कटिका
  • उत्तरी अमेरिका – दक्षिणी अमेरिका – अंटार्कटिका यूरोप
  • दक्षिणी अमेरिका – यूरोप – अंटार्कटिका – ऑस्ट्रेलिया

उत्तरी अमेरिका – दक्षिणी अमेरिका – अंटार्कटिका यूरोप

Ques 13: निम्नलिखित महाद्वीपों का उनके क्षेत्र के अनुसार सही अवरोही क्रम का चयन कीजिए-

  • अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया
  • अन्टार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया
  • उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका
  • दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अन्टार्कटिका

अन्टार्कटिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया

Ques 14: सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

  • यूरोप
  • ऑस्ट्रेलिया
  • एशिया
  • अफ्रीका

ऑस्ट्रेलिया

Ques 15: एशिया महाद्वीप संसार के भू-भाग का कितना प्रतिशत भाग है?

  • 38.2 प्रतिशत लगभग
  • 36 प्रतिशत लगभग
  • 53 प्रतिशत लगभग
  • 30.2 प्रतिशत लगभग

30.2 प्रतिशत लगभग

Ques 16: पृथ्वी पर कितने महाद्वीप है?

  • 7
  • 5
  • 6
  • 8

7

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting GK MCQ World Geography in Hindi

Ques 17: क्षेत्रफले के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप हैं

  • एशिया एवं अन्टार्कटिका
  • एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका एवं ऑस्ट्रेलिया
  • उत्तरी अमेरिका एवं अन्टार्कटिका

एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया

Ques 18: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

  • अफ्रीका
  • उत्तरी अमेरिका
  • एशिया
  • अंटार्कटिका

अफ्रीका

Ques 19: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्र अण्टार्कटिका से अधिक है।
2. यूरोप का क्षेत्र दक्षिणी अमेरिका से कम है।
3. उत्तरी अमेरिका का क्षेत्र यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त क्षेत्र से अधिक है।
सही उत्तर का चयन उपर्युक्त कथनों के आधार पर कीजिए-

  • 1 और 2 सही हैं।
  • 1 और 3 सही हैं।
  • 1, 2 और 3 सही हैं।
  • 2 और 3 सही हैं।

2 और 3 सही हैं।

Ques 20: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज सर्वप्रथम किस नाविक ने की थी?

  • वास्को-डी-गामा
  • रॉबर्ट पियेरी
  • आर्मस्ट्रांग
  • कोलम्बस

कोलम्बस
उत्तरी अमेरिका विश्व का सबसे अधिक विकसित व सम्पन्न महाद्वीप है। इसका नाम इटली के नाविक वेस्पुसी अमेरिगो के नाम पर रखा गया है। इस महाद्वीप की खोज (1492 ई. में) कोलम्बस ने की थी।

500+ Intresting GK MCQ World Geography in Hindi -1, स्थल मण्डल
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment