500+ Indian Geography MCQ Topic Wise, भौतिक विभाजन -4

By Kishore

Published on:

500+ Indian Geography MCQ Topic Wise, भौतिक विभाजन -4

Indian Geography MCQ Topic Wise, भारत का भौतिक विभाजन -4: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले आपके भौतिक विभाजन से शुरू करते हैं, तो इस series में भारत का भौतिक विभाजन से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 76: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है?

  • राजस्थान
  • उत्तरप्रदेश
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश

राजस्थान
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के तीन बड़े राज्य क्रमशः इस प्रकार हैं-
(1) राजस्थान (342239 वर्ग किमी.)
(2) मध्य प्रदेश (308245 वर्ग किमी.)
(3) महाराष्ट्र (307713 वर्ग किमी.)

Ques 77: क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

  • त्रिपुरा
  • मणिपुर
  • गोवा
  • सिक्किम

गोवा
भारत के 28 राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा सबसे छोटा राज्य है।
गोवा का क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी. है। 30 मई, 1987 को इसे भारत के 25 वें राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी।

Ques 78: ‘तीन बीघा गलियारा’ किन दो देशों को आपस में जोड़ता है?

  • भारत और बांग्लादेश
  • भारत और नेपाल
  • भारत और भूटान
  • नेपाल और भूटान

भारत और बांग्लादेश
तीन बीघा गलियारा भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित एक भारत का भूभाग है जो सितम्बर 2011 में बांग्लादेश को लीज पर दे दिया गया ताकि बांग्लादेश के दहग्राम-अंगरपोटा नामक अंतर्वेशों को सीधे भूमार्ग से बांग्लादेश से जोड़ा जा सके।

Ques 79: निम्नलिखित में से भारत और श्रीलंका को कौन अलग करता है?

  • हिन्द महासागर
  • अरब सागर
  • बंगाल की खाड़ी
  • पाक स्ट्रेट

पाक स्ट्रेट
पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के मध्य स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। इस जलसंधि की चौड़ाई 64-137 किमी. के मध्य है। इसका नामकरण मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर रहे (1755-1763) रॉबर्ट पाक के नाम पर किया गया है।

Ques 80: कौन-से दो देशों को पाक स्ट्रेट जोड़ती है?

  • भारत और पाकिस्तान
  • पाकिस्तान और चीन
  • भारत और श्रीलंका
  • ब्रिटेन और फ्रांस

भारत और श्रीलंका

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Geography Quiz in Hindi

Ques 81: निम्नलिखित में से कौनसी श्रीलंका को भारत से अलग करती है?

  • मन्नार की खाड़ी
  • 10 डिग्री जलसंधि
  • कच्छ की खाड़ी
  • खम्भात की खाड़ी

मन्नार की खाड़ी

Ques 82: दस डिग्री चैनल किस के बीच स्थित है-

  • उत्तर और दक्षिण अंडमान
  • मध्य और दक्षिण अंडमान
  • मध्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • लिटिल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

लिटिल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) अण्डमान द्वीप समूह (लघु अंडमान द्वीप) को निकोबार द्वीप समूह (कार निकोबार द्वीप) से अलग करता है।
इस चैनल की चौड़ाई लगभग 150 किमी. है। यह 10° उत्तरी अक्षांश रेखा के समानान्तर है।

Ques 83: अंडमान एवं निकोबार द्वीपों को पृथक करने वाली जलराशि है-

  • 14° चैनल
  • 10° चैनल
  • कोको जलडमरूमध्य
  • मन्नार की खाड़ी

10° चैनल

Ques 84: डंकन मार्ग.. के बीच स्थित है-

  • उत्तर और मध्य अंडमान
  • मध्य और दक्षिण अंडमान
  • दक्षिण और लघु अंडमान
  • लिटिल एंड ग्रेट निकोबार

दक्षिण और लघु अंडमान
डंकन पास दक्षिणी अण्डमान व छोटे अण्डमान के मध्य तथा 10° चैनल – अंडमान और निकोबार के मध्य स्थित है।

Ques 85: भारत का पश्चिमी तटीय मैदान का दक्षिणी भाग जाना जाता है-

  • मालाबार तट
  • कौणकन तट
  • गोआ तट
  • कोरोमण्डल तट

मालाबार तट
‘कोंकण तट’ (Konkan Coast) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से बंगलौर (कर्नाटक) तक विस्तृत हैं इसे दमन से गोवा तक भी फैला हुआ माना जाता है।
पश्चिमी तटीय मैदान का दक्षिणी भाग गोवा से कुमारी अंतरीप तक का तट ‘मालाबार तट’ (Malabar Coast) के नाम से जाना जाता है।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions and Answers

Ques 86: कोंकण, कनारा और मालाबार उप-प्रदेश हैं-

  • पश्चिमी तटीय मैदान के
  • पूर्वी तटीय मैदान के
  • गुजरात तटीय मैदान के
  • पश्चिमी घाट के

पश्चिमी तटीय मैदान के

Ques 87: भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरेन आइलैंड कहाँ स्थित है-

  • निकोबार द्वीप समूह
  • लक्षद्वीप
  • मिनिकॉय
  • अंडमान द्वीपसमूह

अंडमान द्वीपसमूह
बैरेन द्वीप बंगाल की खाड़ी के अण्डमान सागर में पोर्टब्लेयर से 135 किमी. दूर उत्तर पूर्व में अवस्थित है।
यह दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। इस ज्वालामुखी से पहला उद्गार 1787 में हुआ था।

Ques 88: कौन सा पश्चिम से पूर्व की ओर पहाड़ों का सही क्रम से स्थापन है?

  • गारो, खासी तथा जयंतिया
  • खासी, गारो तथा जयंतिया
  • गारो, जयंती तथा खासी
  • जयंतियाँ, खासी तथा गारो

गारो, खासी तथा जयंतिया
मेघालय को भौगोलिक रूप से ‘मेघालय पठार’ के नाम से जाना जाता है।
इस पठार की पश्चिम से पूर्व की ओर प्रमुख पहाड़ियाँ क्रमशः गारो, खासी और जयन्तिया हैं।
ये पहाड़ियाँ प्रायद्वीपीय भारत का उत्तर-पूर्वी विस्तार है।
गंगा ब्रह्मपुत्र नदी तट के द्वारा बीच में यह अवसादों से ढका है, जिसे ‘माल्दा गैप’ के नाम से जाना जाता है।
यह गैप राजमहल पहाड़ियां और शिलांग पठार के बीच विस्तृत है। अतः गारो और खासी पहाड़ियां पूर्वी घाट का हिस्सा मानी जाती हैं।

Ques 89: गारो पहाड़ियाँ भारत के किस भाग में स्थित है-

  • उत्तर
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण

उत्तर-पूर्व
गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियाँ भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मेघालय में है।

Ques 90: निम्नलिखित में से कौन सी पर्वतीय चोटी पूर्वी घाट में अवस्थित नहीं है?

  • सलहेर
  • गली कौंडा
  • सिंकराम गट्टा
  • मादुगुला कौंडा

सलहेर
भारत में महाराष्ट्र के नासिक जिले में सतना तहसील में वाघम्बा के पास स्थित सल्हर है।
महाराष्ट्र में कालसुबाई के बाद 1,567 मीटर और पश्चिमी घाट में 32 वीं सबसे ऊंची चोटी है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography MCQ Topic Wise

Ques 91: नेपाल हिमालय’ किसके मध्य में अवस्थित है?

  • व्यास तथा काली
  • तिस्ता तथा सांगपो
  • काली तथा तिस्ता
  • सतलज तथा तिस्ता

काली तथा तिस्ता
हिमालय का प्रादेशिक वर्गीकरण : हिमालय को पश्चिम से पूर्व तक स्थित क्षेत्रों के आधार पर भी विभाजित किया गया है।
इन वर्गीकरणों को नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर किया गया है-
1. पंजाब हिमालय – सतलुज (सतलज) एवं सिंधु के मध्य स्थित। पश्चिम से पूर्व तक क्रमशः इसे कश्मीर तथा हिमाचल हिमालय के नाम से भी जाना जाता है।
2. कुमाऊँ हिमालय -सतलुज तथा काली नदियों के मध्य। गंगा, यमुना तथा रामगंगा नदियों का उद्गम कुमाऊँ हिमालय में ही होता है।
3. नेपाल हिमालय – काली तथा तिस्ता नदियों के मध्य। नेपाल हिमालय चारों विभाजनों में सबसे बड़ा है। माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से, मकालू, चोयु, मनास्लु, धौलागिरी और अन्नपूर्णा इत्यादि नेपाल हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियाँ हैं। मेची, कोशी, बागमती, गंडक तथा कर्णाली नदियों का उद्गम नेपाल हिमालय में ही होता है।
4. असम हिमालय – तिस्ता तथा दिहांग नदियों के मध्य

Ques 92: कुमाऊँ हिमालय नदियों के मध्य विस्तृत है-

  • काली व तिस्ता
  • सिन्धु व सतलज
  • सतलज व तिस्ता
  • सतलज व काली

सतलज व काली

Ques 93: तिस्ता तथा दिहांग नदी के बीच हिमालय जाना जाता है-

  • नेपाल हिमालय
  • असम हिमालय
  • पंजाब हिमालय
  • कुमायूं हिमालय

असम हिमालय

Ques 94: भारत की सबसे दक्षिण की पहाड़ी श्रृंखला जानी जाती है-

  • जावादी पहाड़ियाँ
  • नीलगिरि पहाड़ियाँ
  • अन्नामलाई पहाड़ियाँ
  • कार्डमम पहाड़ियाँ

कार्डमम पहाड़ियाँ
भारत की दक्षिणतम पर्वत ‘कार्डमम या इलायची पहाड़ियाँ’ है। कार्डमम का हिन्दी अर्थ इलाइची होता है।
भारत के भौगोलिक दृष्टिकोण से यह दक्षिण भारत की एक पहाड़ी है, जो अन्नामलाई (नीलगिरि पहाड़ी के दक्षिण में स्थित) पहाड़ियों के दक्षिण में स्थित है।

Ques 95: हिमालय के धौलागिरि शिखर की ऊँचाई है-

  • 8078 मी.
  • 8153 मी.
  • 8167 मी.
  • 8481 मी.

8167 मी.
हिमालय का भौगोलिक वर्गीकरण :
हिमालय की तीनों मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ वृहत हिमालय, लघु हिमालय (जिन्हें हिमाचल में धौलाधर और उत्तराखण्ड में नागतीभा कहा जाता है) और उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली शिवालिक श्रेणी (उप अथवा बाह्य हिमालय), हिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय खंड में स्थित हैं।
धौलाधर (श्वेत पर्वत) हिमालय का एकपर्वतीय पुंजक है जो पश्चिम में भेरी नदी और पूर्व में काली गंडकी नदी के बीच में मिलती है, जिसकी सर्वोच्च ऊँचाई 8,167 मीटर (26,795 फुट) है।

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 96: धौलाधर श्रृंखला अवस्थित है

  • लघु हिमालय में
  • बृहत् हिमालय में
  • पूर्वांचल हिमालय में
  • शिवालिक हिमालय में

लघु हिमालय में

Ques 97: सही सुमेल नहीं है?

  • जांस्कर श्रेणी – फोटु ला दर्रा
  • धौलाधर श्रेणी – शिपकी ला दर्रा
  • पीर पंजाल श्रेणी – बनिहाल दर्श
  • लद्दाख श्रेणी – खदुंग ला दर्रा

धौलाधर श्रेणी – शिपकी ला दर्रा

Ques 98: निम्नलिखित में से हिमालय की सबसे पश्चिमी चोटी कौनसी है-

  • गौरी शंकर
  • मकालु
  • नामचा बरूआ
  • धौलागिरि

धौलागिरि

Ques 99: निम्न में से कौनसी पहाड़ियाँ पूर्वांचल पर्वत श्रेणी का हिस्सा नहीं है-

  • नागा पहाड़ियाँ
  • मणिपुर की पहाड़ियाँ
  • शेवरॉय पहाड़ियाँ
  • मिजो पहाड़ियाँ

शेवरॉय पहाड़ियाँ

Ques 100: निम्नलिखित में से कौन-कौन से पठार प्रायद्वीपीय पठार प्रदेश में अवस्थित है-
1. बुन्देलखण्ड उच्चभूमि
2. मेघालय पठार
3. मालवा पठार
4. दक्कन पठार
5. लद्दाख पठार

  • 1, 2, 3 और 4
  • 1, 2, 4 और 5
  • 1, 3 एवं 4
  • 2, 3 और 4

1, 2, 3 और 4
प्रायद्वीपीय पठार का वर्गीकरण
(i) दक्कन का पठार– इसके अन्तर्गत पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट, सतपुड़ा श्रेणी, महाराष्ट्र का पठार, महानदी बेसिन, ओडिशा, उच्च भूमि, दण्डकारण्य, तेलंगाना पठार, तमिलनाडु पठार आदि आते हैं।
(ii) मध्य उच्च भूभाग – इसके अन्तर्गत अरावली श्रेणी, पूर्वी राजस्थान की उच्च भूमि, मालवा का पठार, बुन्देलखण्ड का पठार, विन्ध्याचल – बघेलखण्ड पठार, छोटा नागपुर पठार (पाट क्षेत्र), मेघालय का पठार आते हैं

500+ Indian Geography MCQ Topic Wise, भौतिक विभाजन -4
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

1 thought on “500+ Indian Geography MCQ Topic Wise, भौतिक विभाजन -4”

Leave a Comment