500+ Indian Geography MCQ Topic Wise, भौतिक विभाजन -2

By Kishore

Published on:

bharat ka bhotik vibhajan 2

Indian Geography MCQ Topic Wise, भारत का भौतिक विभाजन -2: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले आपके भौतिक विभाजन से शुरू करते हैं, तो इस series में भारत का भौतिक विभाजन से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 26: नेपाल के पड़ौसी भारतीय राज्यों का युग्म है-

  • सिक्किम-बिहार
  • सिक्किम-भूटान
  • आसाम-बिहार
  • उत्तर प्रदेश-हरियाणा

सिक्किम-बिहार
नेपाल की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्य- उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम हैं।

Ques 27: भारत में स्थल से घिरा राज्य है?

  • उड़ीसा
  • कर्नाटक
  • बिहार
  • केरल

बिहार
‘स्थलरुद्ध राज्य’ (Landlocked States) वे होते हैं, जो चारों ओर स्थल से घिरे रहते हैं।
जिनकी सीमाएँ समुद्र से लगी होती हैं, वे स्थलरुद्ध राज्य नहीं हो सकते हैं।
अतः उपर्युक्त विकल्पों में दिए गए राज्यों में बिहार ही ऐसा राज्य है, जिसकी सीमा समुद्र से नहीं लगी हुई है।

Ques 28: भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर से नेपाल, चीन तथा भूटान से घिरा हुआ है?

  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • लद्दाख

सिक्किम
सिक्किम ऐसा राज्य है जिसकी सीमा देश में केवल एक राज्य (प. बंगाल) से मिलती है।
लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश एवं प. बंगाल ऐसे राज्य हैं, जिनकी सीमा निम्न तीन देशों से मिलती है।
सिक्किमः चीन, नेपाल एवं भूटान
लद्दाख: पाकिस्तान, तिब्बत (चीन) एवं अफगानिस्तान
अरुणाचल प्रदेश: भूटान, चीन एवं म्यांमार
प. बंगालः नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश

Ques 29: निम्न में से किस राज्य की सीमाएँ चार राष्ट्रों की सीमाओं से जुड़ी हुई हैं-

  • असम
  • उत्तरप्रदेश
  • नागालैण्ड
  • कोई नहीं

कोई नहीं

Ques 30: कौनसा राज्य अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश और म्यांमार के साथ साझा करता है?

  • असम
  • त्रिपुरा
  • मेघालय
  • मिजोरम

मिजोरम

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Geography Quiz in Hindi

Ques 31: भारत में कितने राज्य समुद्री तट रेखा से लगे हैं?

  • 8
  • 9
  • 10
  • 11

9
भारत की तट रेखा की लम्बाई 7516.6 किमी. है।
भारत की तट रेखा पर 9 राज्य एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेश स्थित हैं।
भारत के राज्यों में गुजरात राज्य की तट रेखा सर्वाधिक लंबी है और सर्वाधिक छोटी तट रेखा गोवा राज्य की है।
देश के समुद्र तटीय राज्य (9) : गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा, प. बंगाल।

Ques 32: भारतीय समुद्रीय तट-रेखा की कुल लम्बाई है-

  • 5100.5 किमी.
  • 6500.3 किमी.
  • 7516.6 किमी.
  • इनमें से कोई नहीं

7516.6 किमी.

Ques 33: सुमेलित कीजिए- Mountain Ranges

पर्वत चोटी पर्वत श्रृंखला
गुरुशिखर काराकोरम
धूपगढ़ सतपुड़ा
डोडा बेट्टा नीलगिरि
सासेर काँगरी विन्ध्य
अरावली

  • 5 2 3 1
  • 4 2 3 1
  • 5 4 1 3
  • 4 5 2 3

5 2 3 1

Ques 34: डोडा – बेट्टा चोटी स्थित है-

  • अन्नामलाई पहाड़ियों में
  • नीलगिरि पहाड़ियों में
  • विन्ध्याचल श्रेणी में
  • सतपुड़ा श्रेणी में

नीलगिरि पहाड़ियों में
नीलगिरि की अधिकतम ऊँची चोटी डोडाबेटा है। ‘ऊटकमंडक या ऊँटी’ नीलगिरि में ही स्थित है।

Ques 35: भारतीय गंगीय मैदान को दक्षिणी पठार से विभक्त करने वाली पर्वत श्रृंखला कौन सी है-

  • विन्ध्य
  • अरावली
  • पूर्वांचल
  • काराकोरम

विन्ध्य

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions and Answers

Ques 36: निम्नलिखित में से कौनसा हिमनद नुब्रा घाटी में अवस्थित है-

  • हिस्पार
  • बाटुरा
  • बाल्टोरो
  • सियाचिन

सियाचिन
सियाचिन ग्लेशियर से निकलने वाली नुब्रा नदी एवं श्योक नदी के संगम पर नुब्रा घाटी लद्दाख के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

Ques 37: इनमें से कौन नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है-

  • सतपुड़ा
  • विंध्य
  • अनाइमुडी
  • हिमालय

हिमालय
टर्शियरी युग में बने वलित पर्वतों में नवीनतम हिमालय, यूराल, एन्डीज इत्यादि सभी वलित पर्वत ही हैं। भारत की अरावली श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी वलित पर्वत श्रृंखला है।

Ques 38: हिमालय में पीर पंजाल श्रेणी…. का एक भाग है-

  • मध्य हिमालय
  • शिवालिक
  • पार-हिमालय
  • लघु हिमालय

मध्य हिमालय
पीर पंजाल मध्य हिमालय की सबसे लंबी श्रृंखला है जो बृहद हिमालय पर्वत श्रृंखला से सतलुज के किनारे के नजदीक से फूटकर एक ओर चिनाब और दूसरी ओर रावी तथा व्यास नदी की जलधाराओं के बीच बँटवारे का काम करती है।

Ques 39: पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है-

  • ऊटी
  • महेंद्रगिरि
  • अनाई मुडी
  • कोई नहीं

महेंद्रगिरि
पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी उड़ीसा की महेन्द्रगिरि (1501 मी.) है। इसे सबसे उत्तरी भाग में उत्तरी पहाड़ी, मध्य में कुडप्पा पहाड़ी और दक्षिण में तमिलनाडु पहाड़ी के नाम से जाना जाता है।

Ques 40: सह्याद्रि किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण है-

  • वलित
  • अपशिष्ट
  • भ्रंशोत्थ
  • ज्वालामुखी

भ्रंशोत्थ
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। ये भ्रंशोत्थ (ब्लॉक) पर्वत हैं, जिनका निर्माण स्थल के एक खंड के अरब सागर में अपसंवलन के कारण हुआ है। पश्चिमी घाट का विस्तार दक्षिणी क्षेत्र उत्तरी क्षेत्र की अपेक्षा अधिक ऊँचा है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography Quiz

Ques 41: निम्न में से कौन सी प्रायद्वीपीय भारत की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी है?

  • नीलगिरि
  • अनाईमुडी
  • अमरकण्टक
  • गोमनपुर

अनाईमुडी
अनाईमुडी (Anaimudy) दक्षिण भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है। इसकी ऊँचाई 2695 मी. है। तथा यह केरल के इडुक्की जिले में स्थित हैं यह चोटी पश्चिमी घाट पर्वत का भाग है।

Ques 42: निम्नलिखित में से भारत का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है-

  • माउण्ट एवरेस्ट
  • कंचनजंगा
  • नंगा पर्वत
  • नंदादेवी

कंचनजंगा
भारतीय हिमालय श्रेणी का सर्वोच्च पर्वत शिखर कंचनजंगा पूर्वी नेपाल व भारत के सिक्किम राज्य की सीमा पर स्थित है, इसकी ऊँचाई 8586 मीटर है। भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर के-2 गाडविन ऑस्टिन है, जिसकी ऊँचाई 8611 मीटर है, किन्तु यह पर्वत शिखर पाक अधिकृत काराकोरम श्रेणी का भाग है, उपर्युक्त विकल्प में इसके न होने के कारण सही उत्तर कंचनजंगा ही होगा।

Ques 43: दर्रे-राज्य सुमेलित नहीं है?

  • माना और नीति-उत्तराखण्ड
  • बॉमडिला अरुणाचल प्रदेश
  • जैलेपला – सिक्किम
  • शिपकीला -जम्मू व कश्मीर

शिपकीला -जम्मू व कश्मीर
शिपकीला – हिमाचल प्रदेश की जास्कर श्रेणी में स्थित। यह शिमला से तिब्बत को जोड़ता है।

Ques 44: भारत में दूसरा सर्वोच्च शिखर कौन सा है, जो पूर्ण रूप से देश में स्थित है?

  • नंदा देवी
  • K2/सैवेज पर्वत
  • कंचन जंगा
  • कामेत

नंदा देवी
भारत की सर्वोच्च 3 चोटियाँ –
1. K2 (गॉडविन ऑस्टिन), 2. कंचन जंगा, 3. नंदा देवी।
K2 पाक अधिकृत कश्मीर में हैं अतः पूर्णतया भारत में स्थित दूसरी सर्वोच्च चोटी नंदादेवी हुई।

Ques 45: नंदा देवी स्थित है-

  • आसाम-हिमालय में
  • कुमाऊ-हिमालय में
  • हिमाचल-हिमालय में
  • कश्मीर-हिमालय में

कुमाऊ-हिमालय में
नन्दा देवी (Nanda Devi) भारत की तीसरी सर्वोच्च (K, 8611 मी. तथा कंचनजंगा 8586 मी. के बाद) चोटी है।
इसकी ऊँचाई 7816 मी. है।
यह गढ़वाल एवं कुमाऊँ हिमालय का भाग है।
भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित यह पूरा क्षेत्र नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है।
यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में इसे प्राकृतिक महत्त्व की विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया।

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 46: डफला व मिरि पहाड़ियाँ स्थित है-

  • अरुणाचल प्रदेश में
  • नागालैण्ड में
  • मणिपुर में
  • असम में

अरुणाचल प्रदेश में
डफला पहाड़ियाँ असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों की सीमा के पश्चिमी भाग पर स्थित एक पहाड़ी श्रृंखला है, जहाँ डफला जनजाति रहती है। मिरि पहाड़ियाँ अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में है।

Ques 47: माउंट एवरेस्ट एक भाग है-

  • म्यांमार का
  • भारत का
  • तिब्बत का
  • नेपाल का

नेपाल का
नेपाल स्थित एवरेस्ट पर्वत (नेपाल में सागरमाथा) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,848 मीटर (नेपाल-चीन की संयुक्त घोषणा 8 दिसम्बर, 2020 से संशोधित ऊँचाई 8,848.86 मीटर) है।
यह हिमालय का हिस्सा है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था।

Ques 48: भारतीय सीमा पर पूर्व से पश्चिम की ओर स्थित दरों को व्यवस्थित करें-

  • जेलेप ला, नीति, दीफू, रोहतांग ला
  • रोहतांग ला, जेलेप ला, दीफ, नीति
  • जेलेप ला, रोहतांग ला, दीफू, नीति
  • दीफू, जेलेप ला, नीति, रोहतांग ला

दीफू, जेलेप ला, नीति, रोहतांग ला

Ques 49: देहरादून, कोटलीदून और पाटलीदून स्थित हैं?

  • हिमाचल व शिवालिक के मध्य
  • शिवालिक के दक्षिणी भागों पर
  • हिमाद्री व हिमाचल के मध्य
  • हिमाद्री के उत्तरी भागों पर

हिमाचल व शिवालिक के मध्य

Ques 50: मुम्बई को पुणे से कौनसा एक मिलाता है?

  • गोरॉन घाट
  • थाल घाट
  • भोर घाट
  • पाल घाट

भोर घाट
भोरघाट प्रायद्वीपीय भारत में स्थित पश्चिमी घाट श्रेणी के सह्याद्रि पर्वत का एक प्रमुख दर्रा है। महाराष्ट्र राज्य में कर्जत और खंडाला के बीच स्थित इस दरें से होकर मुम्बई-पूना (लोनावाला, पूणे) मार्ग गुजरता है जो मुम्बई को अन्य कई दक्षिण भारतीय नगरों से जोड़ता है।

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment