500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -2

By Kishore

Updated on:

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi –2: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले Solar System से शुरू करते हैं, तो इस series में भारत का Solar System से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 26: चन्द्रग्रहण तब होता है जबकि-

  • सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी न हो
  • पृथ्वी व चन्द्रमा के बीच सूर्य हो
  • सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी हो
  • उक्त में से कोई भी नहीं

सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी हो
जब सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा पर नहीं पड़ता है। चूंकि ग्रहों व उपग्रहों का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है, ये केवल सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं, अतः चन्द्रमा पर सूर्य का प्रकाश न पड़ने के कारण ही चन्द्र ग्रहण होता है। चन्द्र ग्रहण का प्रकार और उसकी लम्बाई चन्द्रमा की सापेक्षिक स्थितियों व उसके कक्षीय पथ पर निर्भर करती हैं चन्द्रग्रहण सदैव पूर्णिमा (Full Moon ) के दिन होता है।

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Geography Quiz in Hindi

Ques 27: 22 दिसम्बर, 99 को पूर्णिमा के चन्द्रमा के सामान्य से अधिक चमकदार होने के लिए मुख्य उत्तरदायी कारक था-

  • अपभू
  • उपभू
  • उपसौर
  • अपसौर

उपभू
22 दिसम्बर, 1999 को चन्द्रमा पूर्ण उपभू (Full perigee ) पर था अर्थात इस दिन चन्द्रमा के पृथ्वी की सबसे निकटतम दूरी पर रहने के कारण ही यह सर्वाधिक चमकदार दिखा। 14 नवम्बर, 2016 को पुनः पूर्ण उपभू (Perigee Full Moon) की स्थिति बनी थी, जिसमें चन्द्रमा 60 वर्षों में सर्वाधिक बड़ा एवं चमकदार दिखाई पड़ा था। इस स्थिति को सुपरमून कहा गया।

Ques 28: एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है, वह है-

  • 90° उत्तर
  • 91° पश्चिम
  • 45° पूर्व
  • 45° दक्षिण

45° दक्षिण
अक्षांशों को सामान्यतः ग्रीक भाषा के अक्षर फाई से प्रदर्शित किया जाता है। ये विषुवत रेखा से उत्तर एवं दक्षिण के स्थानों को दिखाते हैं। 90° उत्तरी अक्षांश को उत्तरी ध्रुव तथा 90° दक्षिणी अक्षांश को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं जो केन्द्र बिन्दु होते हैं। प्रधान देशान्तर रेखा के पूर्व एवं पश्चिम 360° देशान्तर होते हैं अर्थात् उपर्युक्त विकल्पों में 45° पूर्व एवं 91° पश्चिम दोनों देशान्तर स्थितियों को व्यक्त कर रहे हैं। 91° उत्तर कोई अक्षांश नहीं होता है। अतः 45° दक्षिण अक्षांश ही उपर्युक्त विकल्पों में सही अक्षांशीय स्थिति है।

Ques 29: भू-पटल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा धातु है?

  • जस्ता (जिंक)
  • लोहा
  • ताँबा
  • एल्युमिनियम

लोहा
भूपर्पटी भूविज्ञान में किसी पथरीले ग्रह या प्राकृतिक उपग्रह की सबसे ऊपर की ठोस परत को कहते हैं। यह जिस सामग्री का बना होता है वह इसके नीचे की भूप्रावार (मैन्टल) कहलाई जाने वाली परत से रासायनिक तौर पर भिन्न होती है। इस गोलाकार पृथ्वी की पर्पटी की संतरे के छिलके से तुलना की जा सकती है। मोटाई के आधार पर यह सबसे पतली परत है और इसकी औसत मोटाई लगभग 33 कि.मी. मानी जाती है। भूपर्पटी हल्की चट्टानों से बनी है जिसमें पाए जाने वाले विभिन्न तत्त्वों का विवरण निम्नानुसार है-

तत्त्व भार (प्रतिशत)
ऑक्सीजन (O) 46.71
सिलिकॉन (Si) 27.69
एल्यूमिनियम (Al) 8.07
लोहा (Fe) 5.05
कैल्शियम (Ca) 3.65
सोडियम (Na) 2.75
पोटैशियम (K) 2.58
मैग्नीशियम (Mg) 2.08

Ques 30: पृथ्वी को 1° अक्षांश घूमने में कितना समय लगता है?

  • 24 घण्टे
  • 4 मिनट
  • 5 मिनट
  • 12 घण्टे

4 मिनट

Ques 31: किसने कहा कि “मानव का वह एक छोटा कदम मानवता के लिए एक बड़ा कदम” है?

  • रिचर्ड निक्सन
  • नील आर्मस्ट्रंग
  • एडमंड हिलैरी
  • एडवीन एल्ड्रीन

नील आर्मस्ट्रंग

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions and Answers

Ques 32: अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी एक चौथाई कम हो जाए तो सबसे अधिक भावना किस बात की होगी-

  • हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी।
  • पृथ्वी सूर्य में गिर जाएगी।
  • पृथ्वी जलकर भस्म हो जाएगी।
  • पृथ्वी अन्तरिक्ष में उड़ जाएगी।

हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी।
यदि पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी एक चौथाई कम कर दी जाए तो सूर्य के चारों ओर घूमने वाली पृथ्वी की कक्षा छोटी हो जाएगी फलतः पृथ्वी पर 365.25 दिन का होने वाला वर्ष छोटा हो जाएगा। चूंकि पृथ्वी की कक्षा छोटी हो जाने पर वह सूर्य से वर्तमान दूरी (149.6 मिलियन किमी.) से कम दूरी पर होगी, इसलिए पृथ्वी की गति बढ़ जाएगी। यही कारण है कि सूर्य से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों की परिभ्रमण गति घटती जाती है।

Ques 33: पृथ्वी से सूर्य तक की माध्य दूरी है-

  • 450 मिलियन किमी.
  • 250 मिलियन किमी.
  • 150 मिलियन किमी.
  • 140 मिलियन किमी.

150 मिलियन किमी.
खगोलीय इकाई (Astronomical Unit) लम्बाई मापने की इकाई है। यह इकाई सूर्य एवं पृथ्वी के बीच की औसत दूरी (149.598 × 10 किमी. या 149.6 मिलियन किमी) के बराबर होती है। अन्य इकाईयों में इसे इस प्रकार समझा जा सकता है- मीटर में – 149.598×10° * मिलीमीटर में – 149.59×10¹² * प्रकाश वर्ष में – 15.813×10

Ques 34: 21 मार्च और 23 सितम्बर को पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं। इसका कारण है-

  • सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती है और इस स्थिति में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर झुका नहीं होता है।
  • सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं और इस स्थिति में एक ध्रुव का झुकाव सूर्य की ओर होता है।
  • सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती है और इस स्थिति में कोई ध्रुव सूर्य की ओर झुका नहीं होता है।
  • सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं और इस स्थिति में एक ध्रुव का झुकाव सूर्य की ओर होता है।

सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती है और इस स्थिति में कोई ध्रुव सूर्य की ओर झुका नहीं होता है।
सूर्य वर्ष में दो बार (21 मार्च और 23 सितम्बर को) विषुवत रेखा/भूमध्य रेखा पर लम्बवत चमकता है। वर्ष की इन दो तिथियों को पृथ्वी के दोनों गोलाद्धों में दिन एवं रात की अवधियाँ बराबर अर्थात् 12-12 घंटे की होती हैं।

Ques 35: निम्नलिखित कथनों मे से कौनसा कथन पृथ्वी की स्थिति के सम्बन्ध में सत्य है-

  • पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 66% का कोण बनाती है।
  • पृथ्वी का अक्ष एक वास्तविक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23% का कोण बनाती है।
  • पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23% का कोण बनाती है।
  • पृथ्वी का अक्ष काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 66%° का कोण बनाती है।

पृथ्वी का अक्ष एक काल्पनिक रेखा है, जो इसके कक्षीय समतल से 23% का कोण बनाती है।
पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.300 (या 23½°) झुकी हुई हैं इस झुके हुए अक्ष के सहारे ही पृथ्वी अपनी धुरी पर लगभग 1000 मील प्रति घंटे की गति से चक्कर लगाती है। अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में पृथ्वी को लगभग 24 घंटे का समय लगता है।

Ques 36: निम्नांकित में से कौनसी रेखा भारत से गुजरती है?

  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • विषुवत रेखा
  • 0° अक्षांश रेखा

कर्क रेखा
विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित 23°30′ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा (Tropic of Cancer) कहा जाता है। यह विश्व के जिन देशों से होकर गुजरती है, वे इस प्रकार है-हवाई द्वीप (सं.रा. अमेरिका), मेक्सिको, बहमास, माली, मॉरीतानिया, नाइजर, अल्जीरिया, चाड, लीबिया, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन, ओमान, ताइवान।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography MCQ Solar System in Hindi

Ques 37: निम्न में से क्रमशः अक्षांश व देशान्तर के सम्बन्ध में सही अभिव्यक्ति है?

  • 56° उत्तर से 91° दक्षिण
  • 87° उत्तर से 197° पूर्व
  • 23° उत्तर से 66° पूर्व
  • 101° पूर्व से 192° पश्चिम

23° उत्तर से 66° पूर्व

Ques 38: मकर रेखा नहीं गुजरती है?

  • युगांडा, केन्या, सोमालिया से
  • ब्राजील, बोत्सवाना, दक्षिण-अफ्रीका से
  • चिली, अर्जेटीना, पराग्वे से
  • ऑस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा से

युगांडा, केन्या, सोमालिया से
विषुवत रेखा के दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित 23°30′ दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा (Tropic of Capri- corn) कहा जाता है। मकर संक्रान्ति 22 दिसम्बर को उस समय होती है जब मकर रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती हैं। चूंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23/½ दक्षिण झुकी हुई है। मकर रेखा निम्नलिखित देशों से होकर गुजरती है-ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, मेडागास्कर, अर्जेंटीना, मोजाम्बिक, चिली, द. अफ्रीका, फ्रेंच पोलीनेशिया (फ्रांस), टोंगा (Tonga) बोत्सवाना एवं नामीबिया।

Ques 39: समस्त समय कटिबंधों पर समय गणना होती है-

  • ग्रीनवीच स्थान से
  • 180° देशान्तर
  • 90° पूर्वी देशान्तर से
  • 0° मध्याह्न रेखा से

0° मध्याह्न रेखा से
देशांतर जो इंग्लैण्ड के ग्रीनविच स्थान से गुजरती है उसे ग्रीनविच रेखा कहते हैं। इस देशांतर को ग्रीनविच मीन टाइम/प्राइम मेरीडियन (जीएमटी) माना जाता है। इस रेखा से पूर्व में स्थित सभी 180 देशांतरों को पूर्वी देशान्तर और पश्चिम में स्थित सभी 180 देशांतरों को पश्चिमी देशान्तर कहा जाता है। दो देशान्तरों के मध्य 4 मिनट का अंतर होता है, अर्थात पृथ्वी 1° देशांतर घूमने मे 4 मिनट का समय लेती है तथा 15° घूमने पर पृथ्वी 1 घंटा समय लेती है।

Ques 40: आदि-रेखांश कहाँ से होकर गुजरती है?

  • यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका
  • स्विट्जरलैंड
  • ग्रेट ब्रिटेन
  • फिनलैंड

ग्रेट ब्रिटेन

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 41: अफ्रीका के मध्य से गुजरती है?

  • भूमध्य
  • मकर
  • कर्क
  • ग्रीनविच

भूमध्य
अफ्रीका महाद्वीप ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क रेखा, मकर रेखा और भूमध्य रेखा गुजरती है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से केवल भूमध्य और मकर रेखा ही गुजरती है। स्थल एवं जल पर विषुवत रेखा (Equator Line) 13 देशों (साओ टोम और प्रिंसिप, गैबन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया, मालदीव, इण्डोनेशिया, किरिबाती, इक्वेडोर, कोलम्बिया, ब्राजील) से होकर गुजरती है।

Ques 42: कौनसा एकमात्र महाद्वीप है जिससे कर्क रेखा, भूमध्य रेखा और मकर रेखा गुजरती हैं-

  • यूरोप
  • उत्तरी अमेरिका
  • एशिया
  • अफ्रीका

अफ्रीका

Ques 43: महाद्वीप जिससे होकर भूमध्य रेखा व मकर रेखा गुजरती है-

  • ऑस्ट्रेलिया
  • दक्षिणी अमेरिका
  • एशिया
  • उत्तरी अमेरिका

दक्षिणी अमेरिका

Ques 44: सूर्य और पृथ्वी के मध्य अधिकतम दूरी कहलाती है-

  • उपसौर
  • उपभू
  • अपसौर
  • अपभू

अपसौर
पृथ्वी की कक्षा वृत्ताकार (Circular) न होकर दीर्घवृत्ताकार (Elliptical) है अर्थात् पृथ्वी वर्ष में एक बार 3 जनवरी को सूर्य के सर्वाधिक पास (9.13 करोड़ मील /14.7 करोड़ किमी.) आ जाती है। इस स्थिति को उपसौर (Perihelion) कहा जाता है। इसके विपरीत 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दूर (9.45 करोड़ मील/15.2 करोड़ किमी.) हो जाती है जिसे अपसौर (Aphelion) कहा जाता है।

Ques 45: पृथ्वी उपसौर की अवस्था में पहुँचती है?

  • जनवरी
  • जुलाई
  • सितम्बर
  • मार्च

जनवरी

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment