500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1

By Kishore

Published on:

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले Solar System से शुरू करते हैं, तो इस series में भारत का Solar System से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 1: ‘महाविस्फोटक सिद्धान्त’ संबंधित है?

  • महाद्वीपीय विस्थापन
  • हिमालय की उत्पत्ति
  • ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
  • ज्वालामुखियों के विस्फोट

ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति
महाविस्फोटक सिद्धान्त ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, आकाशगंगा तथा सौरमण्डल की उत्पत्ति से सम्बन्धित है। इस सिद्धान्त का प्रतिपादन जॉर्ज लेमेंतेयर (1894-96) ने किया था। बाद में रॉबर्ट बोगोनर ने 1967 में इस सिद्धान्त की व्याख्या प्रस्तुत की।

Ques 2: ग्रहों की स्थिति की दृष्टि से सूर्य से पृथ्वी की स्थिति है-

  • चौथे स्थान पर
  • दूसरे स्थान पर
  • पहले स्थान पर
  • तीसरे स्थान पर

तीसरे स्थान पर
सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम में ग्रह क्रमशः निम्न प्रकार हैं- 1. बुध, 2. शुक्र, 3. पृथ्वी, 4. मंगल, 5. बृहस्पति, 6. शनि, 7. यूरेनस, 8. नेप्च्यून। बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल आंतरिक ग्रह तथा मंगल के बाद आने वाले ग्रह बाह्य ग्रह कहलाते हैं।

Ques 3: हमारे सौर मण्डल में ग्रहों की संख्या कितनी है-

  • छह
  • आठ
  • पाँच
  • सात

आठ

Ques 4: निम्नलिखित में से कौनसा सूर्य का निकटतम ग्रह

  • बृहस्पति
  • पृथ्वी
  • मंगल
  • बुध

बुध

Ques 5: निम्नलिखित में से कौनसा आन्तरिक ग्रहों का एक समूह है?

  • बुध, शुक्र, पृथ्वी, बृहस्पति
  • पृथ्वी, मंगल, बुध, बृहस्पति
  • शुक्र, पृथ्वी, बुध, मंगल
  • पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि

शुक्र, पृथ्वी, बुध, मंगल

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Geography Quiz in Hindi

Ques 6: कौनसा कथन असत्य है?

  • शनि एक आंतरिक ग्रह है।
  • पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • शुक्र को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह माना जाता है।
  • बुध, सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमण 88 दिनों में पूरा करता है।

शनि एक आंतरिक ग्रह है।

Ques 7: बसंत विषुव घटित होता है-

  • 21-23 सितम्बर के बीच
  • 20-22 मार्च के बीच
  • 21-22 जनवरी को
  • 22 या 23 अगस्त को

20-22 मार्च के बीच
21 मार्च (बसंत विषुव) को सूर्य भूमध्य रेखा पर लम्बवत चमकता है और सम्पूर्ण विश्व में रात-दिन बराबर होते हैं। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में बसंत ऋतु होती है। इस अवस्था में ‘प्रदीपन वृत्त’ पूरी पृथ्वी को ध्रुव से ध्रुव तक समान भागों में विभाजित करता है। इसके पश्चात् सूर्य उत्तरायण हो जाता है और 21 जून (ग्रीष्म संक्रांति ) को कर्क रेखा पर लम्बवत होता है।

Ques 8: विषुव संबन्धित है-

  • 29 फरवरी से
  • 22 दिसम्बर से
  • 21 जून से
  • 21 मार्च से

21 मार्च से

Ques 9: ग्रहों की गति के नियम किसने प्रतिपादित किये थे?

  • न्यूटन
  • गैलीलियो
  • केप्लर
  • कॉपरनिकस

केप्लर
खगोल विज्ञान में केप्लर के ग्रहीय गति के तीन नियम इस प्रकार हैं – सभी ग्रहों की कक्षा की कक्षा दीर्घवृत्ताकार होती है तथा सूर्य इस कक्षा के नाभिक पर होता है। ग्रह को सूर्य से जोड़ने वाली रेखा समान समयान्तराल में समान क्षेत्रफल तय करती है।

Ques 10: किस ग्रह को ‘सान्ध्य तारा’ कहा जाता है?

  • शुक्र
  • बृहस्पति
  • बुध
  • शनि

शुक्र
शुक्र (Venus) : यह सूर्य का दूसरा निकटतम ग्रह है। इसे भोर तथा साँझ का तारा, सौन्दर्य का देव, सबसे अधिक चमकीला तथा गर्म ग्रह भी कहते है। पृथ्वी से सबसे निकट स्थित तथा द्रव्यमान और आकार में पृथ्वी के समान होने के कारण इस ग्रह को पृथ्वी की बहन (Sister Planet) कहा जाता है। शुक्र ग्रह का परिक्रमण समय 225 दिन का होता है।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions and Answers

Ques 11: पृथ्वी का जुड़वा ग्रह इनमें से किसको कहते हैं-

  • बृहस्पति
  • शनि
  • शुक्र
  • मंगल

शनि

Ques 12: कौन-सा ग्रह अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगभग उतना ही समय लेता है जितना कि –

  • बृहस्पति
  • बुध
  • मंगल
  • शुक्र

मंगल
पृथ्वी के दिन का मान 23 घंटा, 56 मिनट व 23 सेकंड और उसके अक्ष का झुकाव 23 अंश, 27 मिनट है। मंगल (Mars) के दिन का मान 24 घंटा, 37 मिनट एवं 23 सेकंड तथा अक्ष का झुकाव 23 अंश, 59 मिनट है।

Ques 13: पृथ्वी टूटता तारा (उल्का) है-

  • एक समान गति से चलने वाला तारा
  • उल्काभ जो पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही आग पकड़ लेता है।
  • एक तारा जिसके एक सिरे पर पूँछ होती है।
  • एक चमकता पिंड जो वायुमण्डल में एक समान गति से चलता है।

उल्काभ जो पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही आग पकड़ लेता है।
उल्का (Meteor) आकाश में प्रकाश की चमकती हुई चमकीली लकीर (Bright Streak ) सदृश होते हैं, जिन्हें ‘टूटने वाला तारा’ (Shooting Star of Falling Star) भी कहा जाता है। पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही घर्षण से ये चमकने लगते हैं और पृथ्वी पर पहुंचने से पूर्व ही सामान्यतः जलकर राख हो जाते हैं।

Ques 14: प्रकाशमण्डल क्षेत्र में ठंडे और काले धब्बों को कहा जाता है-

  • फोटोन्स
  • सौर्य कलंक
  • कोरोना
  • फेकुले

सौर्य कलंक

Ques 15: ‘युति-वियुति’ शब्दावली किसको उल्लेखित करती हैं?

  • सूर्य तथा चन्द्रमा का सरल रेखीय विन्यास
  • पृथ्वी तथा चन्द्रमा का सरल रेखीय विन्यास
  • सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की समकोणीय स्थिति
  • सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा का सरल रेखीय विन्यास

सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा का सरल रेखीय विन्यास

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography MCQ Solar System in Hindi

Ques 16: चन्द्रमा, पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिन में पूरा करता है?

  • 27.5 दिन
  • 29 दिन
  • 27 दिन
  • 29.5 दिन

27.5 दिन

Ques 17: एक नक्षत्र का रंग निर्भर करता है, उसकी-

  • सूर्य से दूरी पर
  • पृष्ठीय ताप पर
  • घनत्व पर
  • त्रिज्या पर

पृष्ठीय ताप पर
नक्षत्र या तारों का रंग उनके ताप का सूचक होता है। विभिन्न रंगों के तारों का ताप निम्न प्रकार है : नीला- 50000-28000K, नीला-श्वेत : 28000-10000 K, श्वेत : 10000-7500K, श्वेत-पीत : 7500-6000K, पीत : 6000- 4900K, नारंगी : 4900-3500K, लाल : 3500-2000K

Ques 18: दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन कब होता है?

  • 22 दिसम्बर
  • 21 जून
  • 21 मार्च
  • 23 सितम्बर

22 दिसम्बर
उत्तरी गोलार्द्ध में शीत अयनांत (Winter Solstice) अर्थात् 21/22 दिसम्बर को वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। इसके विपरीत ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstic) के समय उत्तरी गोलार्द्ध में 20/21 जून को वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है। इसके विपरीत 20/21 जून को दक्षिणी गोलार्द्ध में छोटा दिन तथा 21/22 दिसम्बर को सबसे बड़ा दिन होता है।

Ques 19: पृथ्वी के सूर्य का चक्कर लगाने से निम्नलिखित में से कौनसी क्रिया नहीं होती है?

  • दिन-रात का छोटा-बड़ा होना
  • सूर्य की किरणों का सीधा एवं तिरछा होना
  • ऋतु निर्माण और ऋतु परिवर्तन
  • दिन-रात बनना

दिन-रात बनना
पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 1000 मील प्रति घंटे की दर से 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती हैं अपने अक्ष के सहारे पृथ्वी का घूर्णन (Rotation of Earth on its Axis) भू-परिभ्रमण कहलाता है। भू-परिभ्रमण के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि जो भाग सूर्य की ओर पड़ता है उस पर दिन और पीछे वाले भाग पर रात्रि होती है, यही क्रम चलता रहता है। पृथ्वी का सूर्य की कक्षा में चक्कर लगाना भू-परिक्रमण कहलाता हैं जिसे पृथ्वी एक वर्ष में पूरा करती है।

Ques 20: दिन-रात जिस कारण होते है, वह है

  • भू-परिक्रमण
  • पृथ्वी के अक्ष के झुकाव
  • भू-परिभ्रमण
  • चन्द्रमा के परिक्रमण

भू-परिभ्रमण

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 21: पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने से-

  • मौसम बदलता है
  • वर्षा होती है
  • दिन-रात होते हैं
  • इनमें से कोई नहीं

दिन-रात होते हैं

Ques 22: मौसम-परिवर्तन पृथ्वी की गति की किस विशिष्टता से होता है?

  • सूर्य के चारों ओर परिक्रमा
  • धुरी पर 23 अंश का झुकाव
  • उपर्युक्त दोनों
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

उपर्युक्त दोनों
पृथ्वी की वार्षिक गति (सूर्य के चारों ओर परिक्रमा) एवं अपने अक्ष पर 231% का झुकाव के कारण मौसम परिवर्तन होता है।

Ques 23: जिस अक्षांश पर वार्षिक तापान्तर न्यूनतम होता है, वह है-

  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • भूमध्य रेखा
  • उत्तरी ध्रुव वृत्त

भूमध्य रेखा
विषुवत रेखा/भूमध्य रेखा (Equator) पर वार्षिक तापान्तर सबसे कम पाया जाता है अर्थात् यहाँ लगभग वर्ष भर सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ने से उच्च एवं निम्न तापमान में ज्यादा अन्तर नहीं आ पाता है। इन क्षेत्रों में कोई शीत ऋतु नहीं होती है।

Ques 24: सूर्य ग्रहण होता है, जब-

  • सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच आता है।
  • पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच आती है।
  • सूर्य, चन्द्रमा एवं पृथ्वी एक सीध में नहीं होते हैं।
  • चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच आता है।

चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच आता है।
सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) की स्थिति तब होती है जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। यह स्थिति केवल प्रतिपदा (New moon day) या अमावस्या को ही होती है।

Ques 25: सूर्य ग्रहण होता है-

  • सूर्य-चन्द्रमा-पृथ्वी के एक परिक्रमण तल पर आने से
  • प्रत्येक पूर्णिमा को
  • सूर्य-पृथ्वी-चन्द्रमा के एक परिक्रमण तल पर आने से
  • प्रत्येक अमावस्या को

सूर्य-चन्द्रमा-पृथ्वी के एक परिक्रमण तल पर आने से

500+ Indian Geography MCQ Solar System in Hindi -1
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment