500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -2

By Kishore

Updated on:

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -2

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले मानसून एवं जलवायु से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल मानसून एवं जलवायु से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 26: कोपेन के वर्गीकरण में ‘A’ दर्शाता है-

  • भूमध्य सागरीय जलवायु
  • ध्रुवीय जलवायु
  • उष्ण कटिबन्धीय जलवायु
  • शुष्क जलवायु

उष्ण कटिबन्धीय जलवायु
कोपेन की योजना के अनुसार भारत के जलवायु प्रदेश – कोपेन ने जलवायु प्रकारों को व्यक्त करने के लिए वर्ण संकेतों का प्रयोग किया है। वर्षा तथा तापमान के वितरण प्रतिरूप में मौसमी भिन्नता के आधार पर प्रत्येक प्रकार को उप-प्रकारों में बाँटा गया है।
कोपेन ने अंग्रेजी के बड़े वर्गों S को अर्ध-मरुस्थल के लिए और W को मरुस्थल के लिए प्रयोग किया है।
इसी प्रकार उप-विभागों को व्यक्त करने के लिए अंग्रेजी के निम्नलिखित छोटे वर्णों का प्रयोग किया गया है। जैसे f (पर्याप्त वर्षण), m (शुष्क मानसून होते हुए भी वर्षा वन), (शुष्क शीत ऋतु), h (शुष्क और गर्म ), c ( चार महीनों से कम अवधि में औसत तापमान 10° सेल्सियस से अधिक) और g (गंगा का मैदान)। इस प्रकार भारत को आठ जलवायु प्रदेशों में बाँटा जा सकता है।
Amw – लघु शुष्क ऋतु वाला मानसून प्रकार ( क्षेत्र – – गोवा के दक्षिण में भारत का पश्चिमी तट)
As – शुष्क ग्रीष्म ऋतु वाला मानसून प्रकार (क्षेत्र – तमिलनाडु का कोरोमंडल तट)
Aw – उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रकार ( क्षेत्र – कर्क वृत्त के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार का अधिकतर भाग)
BShw – अर्ध शुष्क स्टेपी जलवायु (क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ भाग )
BWhw – गर्म मरुस्थल ( क्षेत्र – राजस्थान का सबसे पश्चिमी भाग ।
Cwg – शुष्क शीत ऋतु वाला मानसून प्रकार ( क्षेत्र – गंगा का मैदान, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी भारत का अधिकतर प्रदेश)
Dfc – लघु ग्रीष्म तथा ठंडी आर्द्र शीत ऋतु वाला जलवायु प्रदेश ( क्षेत्र – अरुणाचल प्रदेश)
E – ध्रुवीय प्रकार (क्षेत्र – जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड)

Ques 27: निम्नलिखित में से कौनसा मानसून तन्त्र के बारे में सही नहीं है ?

  • मानसून तन्त्र को समझाने वाला वायु-राशि सिद्धान्त ITCZ के विस्थापन पर आधारित है।
  • एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है ।
  • पूर्वी जेट स्ट्रीम भारतीय मानसून तन्त्र को बहुत प्रभावित करती है।
  • पी. कोटेश्वरम् ने मानसून हवाओं के तन्त्र एवं ऊपरी वायु संचरण में सम्बन्ध स्थापित किया।

एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।
एलनीनो प्रभाव (El Nino Effect) : ठंडी पेरू जलधारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा के विकास को एलनीनो का नाम दिया गया है अर्थात् सामान्य से अधिक तापमान हो जाने की स्थिति को अल नीनो प्रभाव कहा जाता है।
एल नीनो स्पैनिश शब्द है, जिसका अर्थ होता है बच्चा जो कि बेबी क्राइस्ट (Children of Christ) को व्यक्त करता है, क्योंकि यह धारा क्रिसमस के समय बहना शुरू करती है।
एलनीनो की उपस्थिति समुद्र की सतह के तापमान को बढ़ा देती है तथा उस क्षेत्र में व्यापारिक पवनों को शिथिल कर देती है।
ऐसा माना गया है कि एलनीनो की परिस्थितियाँ विकसित होने पर भारत में मानसून की प्रक्रिया कमजोर हो जाती है।
इसके विपरीत ला नीना की परिस्थितियाँ विकसित होने पर भारत में मानसून की सक्रियता बढ़ जाती है।

Ques 28: एल-नीनो से भारत में अपेक्षित मानसून में सामान्यतः होती है-

  • शीघ्र आगमन व अति प्रबलता
  • शीघ्र आगमन व प्रबलता
  • विलम्ब व प्रबलता
  • विलम्ब व शिथिलता

विलम्ब व शिथिलता

भारतीय भूगोल विषयवार प्रश्नोत्तरी हिंदी में

Ques 29: निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कथन एल-नीनो से सम्बन्धित नहीं है?

  • यह भारतीय मानसून को प्रभावित करती है।
  • यह एक संकरी गर्म समुद्र जलधारा है।
  • यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।
  • यह कभी-कभी द. अमेरिका के पेरू के तट के पास चलती है।

यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।

Ques 30: भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निम्न वनस्पति आच्छादन वाली शुष्क जलवायु पाई जाती है?

  • भारतीय मरूस्थल
  • प्रायद्वीपीय पठार
  • द्वीप
  • तटवर्ती मैदान

भारतीय मरूस्थल

Ques 31: जुलाई में अन्तः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आईटीसीजेड) स्थित होता है-

  • 5° उत्तर से 5° दक्षिण अक्षांशों के आसपास
  • 15° उत्तर से 20° उत्तर अक्षांशों के आसपास
  • 20° उत्तर से 25° उत्तर अक्षांशों के आसपास
  • 10° उत्तर से 15° उत्तर अक्षांशों के आसपास

20° उत्तर से 25° उत्तर अक्षांशों के आसपास
अन्तःउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (आई.टी.सी. जेड) – विषुवत वृत्त पर स्थित अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र एक निम्न वायुदाब वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में व्यापारिक पवनें मिलती हैं।
अतः इस क्षेत्र में वायु ऊपर उठने लगती है।
जुलाई के महीने में आई.टी.सी.जेड. 20° से 25° उ. अक्षांशों के आस-पास गंगा के मैदान में स्थित हो जाता है। इसे कभी-कभी मानसूनी गर्त भी कहते हैं।
यह मानसूनी गर्त, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत पर तापीय निम्न वायुदाब के विकास को प्रोत्साहित करता है।
आई.टी.सी.जेड के उत्तर की ओर खिसकने के कारण दक्षिणी गोलार्द्ध की व्यापारिक पवनें 40° और 60° पूर्वी देशांतरों के बीच विषुवत वृत्त को पार कर जाती हैं। कोरियोलिस बल के प्रभाव से विषुवत वृत्त को पार करने वाली इन व्यापारिक पवनों की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर हो जाती है
यही दक्षिण-पश्चिम मानसून है। शीत ऋतु में आई.टी.सी.जेड. दक्षिण की ओर खिसक जाता है। इसी के अनुसार पवनों की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पूर्व हो जाती है, यही उत्तर-पूर्व मानसून है।

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography Questions and Answers

Ques 32: विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में, ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते, पूर्व -मानसून वर्षा सामान्य हैं। इसे प्रायः कहा जाता है-

  • केले की वर्षा
  • नारियल की वर्षा
  • आम की वर्षा
  • वेनिला की वर्षा

आम की वर्षा
आम्र वर्षा (Mango Shower) कर्नाटक एवं केरल में होने वाली मानसून पूर्व वर्षा फुहार है जो आम की फसल के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है।
यह वर्षा बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न तूफानों के फलस्वरूप अप्रैल माह में होती है। इस वर्षा से आम की बौरें पेड़ से टूटकर गिरती नहीं है अतः आम की फसल अच्छी होती है।

Ques 33: आम्र वर्षा (Mango Showers) भारत के किस क्षेत्र/ राज्य से सम्बन्धित हैं?

  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात
  • उत्तरप्रदेश
  • दक्षिण भारत

दक्षिण भारत

Ques 34: फूलों वाली बौछार संबंधित है?

  • केरल
  • तमिलनाडु
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल

केरल
फूलों वाली बौछार (वर्षा) से केरल व निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते हैं।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography Questions in Hindi

Ques 36: कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार ‘Amw’ जलवायु भारत के निम्नांकित में से किन राज्यों में मिलती है?

  • गोवा के दक्षिण में भारत का पश्चिमी तट
  • ओडिशा व छत्तीसगढ़
  • गुजरात व पश्चिमी मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र व आन्ध्रप्रदेश

गोवा के दक्षिण में भारत का पश्चिमी तट

Ques 37: कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में ‘w’ शब्द प्रदर्शित करता है-

  • शुष्क गीष्म ऋतु
  • पतझड़ ऋतु
  • शुष्क शीत ऋतु
  • मानसून जलवायु

शुष्क शीत ऋतु

Ques 38: सही सुमेलित नहीं है?
भारतीय तटीय क्षेत्र जलवायु – प्रकार (कोपेन)

  • मालाबार तट – Amw
  • कोरोमण्डल तट – As
  • कोंकण तट – BShw
  • उत्तकल तट – Aw

कोंकण तट – BShw

Ques 39: शीत ऋतु में पश्चिमी जेट स्ट्रीम की सामान्य स्थिति रहती है-

  • कर्नाटक पठार के साथ
  • कर्करेखा के ठीक उत्तर में
  • विन्ध्याचल पर्वत के तलहटी के साथ
  • हिमाचल के दक्षिणी ढाल के साथ

हिमाचल के दक्षिणी ढाल के साथ
जेट प्रवाह और ऊपरी वायु परिसंचरण ये पवनें तिब्बत के पठार के सामानांतर हिमालय के उत्तर में एशिया महाद्वीप पर चलती हैं। इन्हें जेट प्रवाह कहा जाता है। तिब्बत उच्चभूमि इन जेट प्रवाहों के मार्ग में अवरोधक का काम करती है, जिसके परिणामस्वरूप जेट प्रवाह दो भागों में बँट जाता है। इसकी एक शाखा तिब्बत के पठार के उत्तर में बहती है।
जेट प्रवाह की दक्षिणी शाखा हिमालय के दक्षिण में पूर्व की ओर बहती है। इस दक्षिणी शाखा की औसत स्थिति फरवरी में लगभग 25° उत्तरी अक्षांश रेखा के ऊपर होती है तथा इसका दाब स्तर 200 से 300 मिलीबार होता है। ऐसा माना जाता है कि जेट प्रवाह की यही दक्षिणी शाखा भारत में जाड़े के मौसम पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालती है।

Ques 40: मौसम विज्ञान के अनुसार सामान्य वर्षा से 51% व अधिक वर्षा में कमी होने पर ……सूखा कहते हैं।

  • भयंकर
  • सामान्य
  • मध्यम
  • नहीं

भयंकर

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -2
Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment