500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1

By Kishore

Updated on:

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले मानसून एवं जलवायु से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल मानसून एवं जलवायु से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

MCQ on Indian Geography

Ques 1: मानसून शब्द किस भाषा के शब्द से बना है?

  • फारसी
  • जर्मनी
  • अरबी
  • अंग्रेजी

अरबी
‘मानसून’ शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के ‘मौसिम’ (Mausim) शब्द से हुई है, जिससे तात्पर्य मौसम (ऋतु) से है।
मानसून का अर्थ, एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन है। पवनों की दिशा का मौसम के अनुसार उलट जाना।
भारत की जलवायु उष्ण मानसूनी है, जो दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी एशिया में पायी जाती है।

Ques 2: मानसून हैं-

  • मौसमी हवाएँ
  • व्यापारिक पवनें
  • स्थानीय पवनें
  • स्थायी हवाएँ

मौसमी हवाएँ
सामयिक या मौसमी पवन (Seasonal Wind) : मौसम या समय के साथ जिन पवनों की दिशा में परिवर्तन पाया जाता है, उन्हें सामयिक या कालिक पवन कहा जाता है।
पवनों के इस वर्ग में मानसून पवनें, स्थल एवं सागर समीर तथा पर्वत एवं घाटी समीर को शामिल किया जाता है।

Ques 3: कौनसी एक ग्रहीय पवन नहीं हैं?

  • ध्रुवीय
  • पछुवा
  • व्यापारिक
  • मानसून

मानसून

Ques 4: भारतीय मानसून के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है?

  • भारतीय उपमहाद्वीप में हर छ: माह में हवाओं का क्रम पूर्णतः उलट जाता है।
  • तिब्बत का पठार, मानसून के आगमन को प्रभावित करता है।
  • भारतीय मानसून एक ग्रहीय पवन है।
  • ‘मोनेक्स’ का सम्बन्ध भारतीय मानसून के अनुसंधान अभियान से है।

भारतीय मानसून एक ग्रहीय पवन है।

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography MCQ in Hindi

Ques 5: कौनसी एक मानसूनी वर्षा की विशेषता नहीं है?

  • दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होने वाली वर्षा की प्रकृति मौसमी है।
  • मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
  • तटीय क्षेत्र महाद्वीपीय क्षेत्रों से अधिक वर्षा प्राप्त करते हैं।
  • जब पूर्वी जेट धारा दक्षिण की ओर सिन्धु गंगा के मैदान की ओर स्थानांतरित होती है, तो मानसून में रूकावट हो जाती है।

मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
लौटता हुआ मानसून है उत्तर-पूर्वी वायुस्रोत जो अक्टूबर माह के बाद हिमालय पर्वतमाला के ओर से दक्षिण- पश्चिम दिशा की ओर बहती है।
यह शीतकालीन ऋतु के मानसून है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बहने के कारण जलीय वाष्पीकरण द्वारा मेघमण्डल भारतीय पूर्वी तट के राज्यों में वृष्टि बादल के प्राकृतिक वातावरण सृष्टि करते हैं।
विशेषतः तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जो शीतकालीन मानसून के प्रभाव से अधिक बारिश प्राप्त करता है।

Ques 6: कौनसा विद्वान मानसून सिद्धान्त से संबंधित नहीं है-

  • फ्लोन
  • रामनाथन
  • कोनॉर्ड
  • कोटेश्वरम्

कोनॉर्ड
कोटेश्वरम् प्रभृति अन्तरिक्ष विद्वानों की मान्यता है कि – दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के विकास के पूर्व इस क्षेत्र में उष्ण पूर्वी जेट स्ट्रीम (TEJ) का विस्तार एशिया एवं अफ्रीका के उष्ण- कटिबन्धीय क्षेत्रों तक रहता है।
दूसरे, सूर्य की विकिरण शक्ति के कारण तिब्बत के पठार पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं अतः पूर्वी जेट स्ट्रीम का जन्म होता है।
कोटेश्वरम् के अनुसार भारतीय दक्षिणी – पश्चिमी मानसून वास्तव में निम्न धरातल पर लौटाने वाला वह प्रभाव है जो देशान्तरीय संचालन के कारण उत्पन्न होता है।
रमन तथा रामनाथन ने भी उष्ण कटिबन्धीय पूर्वी जेट (TEJ) की उत्पत्ति व संरचना पर प्रकाश डाला है।
फ्लॉन ने भी “उष्ण कटिबंधीय जेट स्ट्रीम” के विषय में अध्ययन किया है।

Ques 7: किसने भारतीय मानसून व तिब्बतीयन पठार के बीच संबंध स्थापित करने का प्रयास किया-

  • एम.टी. यिन
  • पी. कोटेश्वरम्
  • सी. न्यूटन
  • एच. फ्लोह्न

पी. कोटेश्वरम्

Ques 8: पी. कोटेश्वरम ने आधुनिक सिद्धान्तों में से एक दिया जो सम्बन्धित है-

  • एल-नीनो
  • मानसून की उत्पत्ति
  • टॉरनैडो
  • पश्चिमी विक्षोभ

मानसून की उत्पत्ति

Ques 9: उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती हैं?

  • कोंकण तट
  • कन्नड़ तट
  • मालाबार तट
  • कोरोमण्डल तट

कोरोमण्डल तट
कोरोमंडल तट पर वृष्टि (छाया) पड़ने के कारण जून-जुलाई में मानसून ऊपर से गुजर जाता है और चार महिने बाद जब निम्न वायुदाब बनने से लौटते मानसून द्वारा बंगाल की खाड़ी से पुन: जल उठा लिया जाता है और क्योंकि अब अरब शाखा की बजाय बंगाल शाखा से बादल लौट रहे हैं अत: कोरोमंडल तट पर बारिश कर जाते हैं।

Ques 10: भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून निम्न में से किन महीनों के बीच आता है-

  • अक्टूबर से दिसम्बर
  • दिसम्बर से फरवरी
  • अगस्त से नवम्बर
  • नवम्बर से जनवरी

अक्टूबर से दिसम्बर

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Geography PDF in Hindi

Ques 11: मानसूनी पवनें ग्रीष्म ऋतु में बहती है-

  • समुद्र से स्थल
  • पूर्व से पश्चिम
  • स्थल से समुद्र
  • दक्षिण से पश्चिम

समुद्र से स्थल
भारत में ग्रीष्म कालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होती है।
शीत काल में इसकी दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर होती है। भारत में अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून (बंगाल की खाड़ी) से ही प्राप्त होती है।

Ques 12: मानसूनी वर्षा में क्षेत्रीय भिन्नता सहायक है-

  • तापमान बढ़ाने में
  • सूखा शमन में
  • भूमि की क्षमता बढ़ाने में
  • विभिन्न प्रकार की फसलें उगाने में

विभिन्न प्रकार की फसलें उगाने में

Ques 13: …..राज्य में छत वर्षा-जल संचयन अनिवार्य है-

  • तमिलनाडु
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • असम

तमिलनाडु

Ques 14: दक्षिणी पश्चिमी मानसून सबसे पहले पहुँचता है-

  • मुम्बई
  • राजस्थान
  • केरल तट
  • कोलकाता

केरल तट
भारत में कुल वर्षा का लगभग 92 प्रतिशत दक्षिण-पश्चिम (Southwest) मानसून से प्राप्त होता है। भारत में इसकी सक्रियता जून से सितम्बर तक रहती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रारम्भ भारत के केरल राज्य से शुरू होता है।

Ques 15: भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र है-/p>

  • तमिलनाडु-कर्नाटक
  • अरुणाचल प्रदेश-बिहार
  • पंजाब-तमिलनाडु
  • उड़ीसा-कर्नाटक

तमिलनाडु-कर्नाटक
भारत में सितम्बर महीने से मानूसन का प्रत्यावर्तन शुरू हो जाता है, जिसका कारण सूर्य के दक्षिणायन होने के कारण ITCZ (Inter Tropical Convergence Zone) का दक्षिण की ओर खिसकना है।
इस क्रम में उत्तर-पूर्व भारत से चलने वाली मानसून बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता ग्रहण कर तमिलनाडु विशेषतः चेन्नई में वर्षा करती है।
उत्तर-पूर्वी मानसून से तमिलनाडु की कुल वर्षा का 50-60 प्रतिशत प्राप्त होता है।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography Questions and Answers

Ques 16: तमिलनाडु में शरदकालीन वर्षा अधिकांशतः जिन कारणों से होती है, वे हैं :

  • उत्तरी-पूर्वी मानसून
  • पश्चिमी विक्षोम
  • दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
  • दक्षिणी-पूर्वी मानसून

उत्तरी-पूर्वी मानसून

Ques 17: भारत की अधिकांश वर्षा …. है?

  • संवहनी
  • पर्वतीय
  • चक्रवाती
  • कोई नहीं

कोई नहीं

Ques 18: भारत में किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है-

  • मासिनराम
  • देहरादून
  • डिब्रूगढ़
  • कोलकाता

मासिनराम
मासिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स जिले में स्थित भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है।
यहाँ वार्षिक रूप से 11,872 मिलिमीटर वर्षा होती है।

Ques 19: सर्वाधिक वर्षा के लिए प्रसिद्ध स्थान ‘मासिनराम’ किस राज्य में स्थित है ?

  • असम
  • मणिपुर
  • मेघालय
  • त्रिपुरा

मेघालय

Ques 20: भारत में कालवैसाखी वर्षा की सर्वाधिक घटित होने की अवधि है-

  • मध्य मार्च- मध्य अप्रैल
  • मध्य फरवरी-मध्य मार्च
  • मध्य अप्रैल- मध्य मई
  • मार्च का प्रथम सप्ताह

मध्य मार्च- मध्य अप्रैल
काल वैसाखी (बोडोंइचिल्ला या बारदोली छीड़ा या नार्वेस्टर) -असम और पश्चिम बंगाल में वैसाख (मार्च-अप्रैल) में चलने वाली भयंकर व विनाशकारी वर्षायुक्त पवनें लेकिन ये पवनें चाय, पटसन व चावल की फसल के लिए बहुत लाभदायक होती है।

भारत का भूगोल MCQ हिंदी में भूगोल प्रश्नोत्तरी

Ques 21: काल वैशाखी….. से सम्बन्धित है –

  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • पश्चिम बंगाल
  • पंजाब

पश्चिम बंगाल

Ques 22: मानसून निम्न में से किससे प्रभावित नहीं होता है?

  • ITCZ की विस्थापन
  • भूमि एवं सागरीय भागों का भिन्न-भिन्न दरों से गर्म होना
  • पश्चिमी जेट-स्टीम का विस्थापन
  • नार्वेस्टर

नार्वेस्टर

Ques 23: निम्नलिखित में से कौनसा स्थान दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है?

  • कोलकता
  • अगरतला
  • मुम्बई
  • राँची

अगरतला

Ques 24: उत्तरी भारत में शीतकालीन वर्षा का कारण है-

  • दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
  • शीत लहर
  • पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ
  • उपर्युक्त सभी

पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ
उत्तर भारत में शीतकालीन वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होती है।
भारत में पहले से ही प्रति चक्रवाती दशा मौजूद रहती है उसका शीत काल की वर्षा से संबंध नहीं होता है।
प्रति चक्रवाती स्थितियाँ शीत ऋतु में तब बनती हैं। जब वायुमण्डलीय दाब उच्च होता है और वायु ताप निम्न होता है।

Ques 25: निम्नलिखित में से कौनसा कारक भारत में मानसून के प्रभाव को प्रबल बनाता है?

  • जब मई माह में उत्तरी हिन्द महासागर में अधिक उच्च वायुदाब स्थापित होता है।
  • अप्रैल-मई माह में जंजीबार के निकट पूर्वी अफ्रीकी तट पर भारी वर्षा होती है।
  • मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।
  • मई माह में उत्तरी हिमालय प्रदेश में भारी हिमपात होता है।

मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment