500+ Important Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -2

By Kishore

Published on:

500+ Important Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -2

500+ Important Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -1: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले अपवाह तंत्र (नदियाँ, झीलें) से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल अपवाह तंत्र (नदियाँ, झीलें) से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Important Indian Geography MCQ अपवाह तंत्र

Ques 26: नर्मदा और तापी की घाटियों के मध्य कौनसी श्रेणी स्थित है?

  • सह्याद्री
  • रायलसीमा
  • सतपुड़ा
  • विन्ध्यन

सतपुड़ा

Ques 27: शिप्रा नदी के तट पर बसे किस शहर में कुंभ मेला लगता है?

  • उज्जैन
  • नासिक
  • हरिद्वार
  • प्रयाग

उज्जैन
कुम्भ मेले का आयोजन नासिक (महाराष्ट्र), प्रयागराज इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखण्ड) व उज्जैन (मध्यप्रदेश) में 12-12 वर्ष के अन्तराल पर होता है।

Ques 28: तिस्ता नदी का उद्गम किस राज्य में है?

  • मेघालय
  • त्रिपुरा
  • मणिपुर
  • सिक्किम

सिक्किम
तिस्ता नदी भारत के सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल राज्य तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यह सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी भाग की मुख्य नदी है। पश्चिम बंगाल में यह दार्जिलिंग जिले में बहती है। तिस्ता नदी को सिक्किम और उत्तरी बंगाल की जीवनरेखा कहा जाता है।

Ques 29: जो नदी शेष अन्य से भिन्न है, वह है-

  • नर्मदा
  • ताप्ती
  • महानदी & सिन्धु
  • महानदी

महानदी & सिन्धु
नर्मदा, सिन्धु और ताप्ती नदियों का मुहाना अरब सागर में है जबकि महानदी बंगाल की खाड़ी में अपने डेल्टा का निर्माण करती है। इस आधार पर महानदी तीन अन्य से भिन्न है। सिंधु नदी का उद्गम स्रोत भारत के बाहर है, जबकि अन्य नदियों का स्रोत भारत में ही हैं।

Ques 30: कौनसी नदी मुहाना बनाती हैं-

  • नर्मदा
  • कृष्णा
  • महानदी
  • गोदावरी

नर्मदा

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography MCQ अपवाह तंत्र

Ques 31: पूरना, गिरना और पंजारा किस नंदी की शाखाएँ हैं?

  • ब्राह्माणी
  • कावेरी
  • नर्मदा
  • ताप्ती (तापी)

ताप्ती (तापी)

Ques 32: प्रायद्वीपीय भारत की निम्नलिखित नदियों में से कौनसी लम्बाई में सबसे छोटी है?

  • नर्मदा
  • गोदावरी
  • महानदी
  • कृष्णा

महानदी
महानदी छत्तीसगढ़ के धमतरी के निकट सिहावा के पास से निकलती है और दक्षिण पूरब की ओर उड़ीसा से बहती हुई अपना जल बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करती हैं।
ब्राह्मणी और वैतरणी इसकी सहायक नदियाँ है।
सम्बलपुर और कटक इस नदी के किनारे पर स्थित है।
तेल नदी बायीं ओर से इसकी मुख्य सहायक नदी है।

Ques 33: महानदी पर निर्मित बाँध का नाम है?

  • हीराकुण्ड बाँध
  • तुंगभद्रा बाँध
  • गाँधी सागर बाँध
  • भाखड़ा बाँध

हीराकुण्ड बाँध
हीराकुण्ड बाँध उड़ीसा राज्य में महानदी पर बनाई गई महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। इस बांध की कुल लम्बाई 25.8 किमी. है।

Ques 34: ‘हीराकुंड’ बाँध स्थित है-

  • ओडिशा
  • हरियाणा
  • झारखंड
  • प. बंगाल

ओडिशा

Ques 35: निम्नलिखित में से किस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता है-

  • महानदी
  • कोसी
  • गंडक
  • दामोदर

दामोदर
नदियों के उपनाम
बंगाल का शोक – दामोदर
उड़ीसा का शोक – महानदी
बिहार का शोक – कोसी

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

MCQ on Indian Geography Drainage System

Ques 36: काबिनी, भवानी और अमरावती किस नदी की सहायक नदियाँ है?

  • कावेरी
  • गोदावरी
  • महानदी
  • कृष्णा

कावेरी
कावेरी नदी कर्नाटक में ब्रह्मगिरी की पहाड़ियों से निकलती है। काबीनी, भवानी, हेमावती और अमरावती इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ है। यह कर्नाटक, तमिलनाडु में बहकर कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। तमिलनाडु में कावेरी नदी पर मेदूर प्रपात पर स्टेनले बाँध तथा कर्नाटक में कृष्णराजसागर बाँध बनाया गया है। कृष्णसागर बाँध की रूपरेखा एम. विश्वेश्वरैय्या ने बनाई थी। भारत का दूसरा सबसे बड़ा (चौड़ाई की दृष्टि से सबसे बड़ा जोग प्रपात कर्नाटक में शरावती नदी पर) एवं आयतन की दृष्टि से भारत में सबसे बड़ा जलप्रपात-शिवसमुंद्रम (कर्नाटक) इसी नदी पर बना है।

Ques 37: निम्नलिखित में कौनसी नदी ब्रह्मगिरी की पहाड़ी से निकलती है?

  • महानदी
  • कृष्णा
  • कावेरी
  • साबरी

कावेरी

Ques 38: भारत के मैदानी क्षेत्रों में किस नदी को ‘नारायणी’ के नाम से जाना जाता है-

  • गण्डक
  • कोसी
  • महानदी
  • चम्बल

गण्डक
गण्डक नदी, नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी है जिसे बड़ी गंडक या केवल गंडक भी कहा जाता है। इस नदी को नेपाल में सालिग्रामि या सालग्रामी और मैदानों मे नारायणी और सप्तगण्डकी कहते हैं।

Ques 39: निम्न में से कौन सी नदी घाटी बाढ़ आपदा के लिए कुख्यात नहीं है-
1. पेनगंगा, 2. सिंधु, 3. कोसी, 4. कावेरी
दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  • 3 और 2
  • 1, 2 तथा 4
  • 3 और 1
  • 1, 2 और 3

1, 2 तथा 4
कोसी – कोसी एक पूर्ववर्ती नदी है। इसकी मुख्य धारा ‘अरुणा’ एवरेस्ट पर्वत के उत्तर में तिब्बत से निकलती है। तब अरुणा को सप्तकोसी कहा जाता है। प्रायः मार्ग बदलने की प्रवृत्ति के कारण इसे ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है। नदी संरक्षण के अनेक उपायों के बावजूद इसमें हर वर्ष भयंकर बाढ़ आती हैं। यह बिहार में भागलपुर जिले में कारागोला स्थान पर गंगा में मिल जाती है।

Ques 40: नदी व सहायक नदी में कौनसा सही सुमेलित है?

  • कृष्णा प्राणहिता
  • गोदावरी मूसी
  • महानदी – हसदो
  • तापी उंग

महानदी – हसदो
महानदी छत्तीसगढ़ के सिंहावा से निकलकर ओडिशा के निकट बंगाल की खाड़ी में गिरती है। महानदी में शिवनाथ, हसदो, मंड और डूब उत्तर की ओर से तथा जोंक व तेल नदी दक्षिण की ओर से आकर मिलती है। महानदी की सहायक नदियों में ब्रह्मणी, वैतरणी प्रमुख है।

Indian Geography Questions and Answers

Ques 41: भारत की कौनसी नदी प्रायद्वीपीय पठार को तेलंगाना पठार तथा रायलसीमा पठार में विभक्त करती है?

  • महानदी
  • कृष्णा नदी
  • गोदावरी नदी
  • कावेरी नदी

कृष्णा नदी

Ques 42: कावेरी जल विवाद का सम्बन्ध किन राज्यों से है

  • केरल एवं आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक एवं तमिलनाडु
  • महाराष्ट्र एवं कर्नाटक
  • उड़ीसा एवं मध्य प्रदेश

कर्नाटक एवं तमिलनाडु

जल विवाद सम्मिलित राज्य
कावेरी नदी जल विवाद तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
कृष्णा नदी जल विवाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश
तुंगभद्रा नदी जल विवाद आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक
गोदावरी नदी जल विवाद आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक
नर्मदा नदी जल विवाद गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान
यमुना नदी जल विवाद दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश
करमनासा नदी जल विवाद उत्तर प्रदेश, बिहार
बराक नदी जल विवाद असम, मणिपुर

Ques 43: हिमाचल प्रदेश बाँध अब सतलज नदी पर बनाया जा रहा है, इस बाँध को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • अपवाह क्षेत्र में वन लगाना
  • हिमाचल प्रदेश में सिंचाई के लिए जल देना
  • मछलियाँ पालना
  • भाखड़ा बाँध में आने वाली तलछट मिट्टी को रोकना

भाखड़ा बाँध में आने वाली तलछट मिट्टी को रोकना
बड़े आकार के बांधों की प्रमुख समस्या है, जलाशय में अवसादों का जमाव जिसके परिणामतः बांधों की आयु घटती है तथा बाँध कमजोर हो जाते हैं।

Ques 44: हुसैन सागर और उस्मान सागर झीलें किस राज्य में स्थित है?

  • तेलंगाना
  • आन्ध्रप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक

तेलंगाना
हुसैन सागर एवं उस्मान सागर तेलंगाना में स्थित है। हुसैन सागर मूसी नदी की सहायक नदी पर 1562 में निर्मित किया गया। यह हैदराबाद को अपने जुड़वां नगर सिकंदराबाद से अलग करती है। उस्मान सागर जलाशय का निर्माण मूसी नदी पर 1920 में पूरा किया गया।

Ques 45: निम्नलिखित में से सरयू नदी के किनारे कौनसा शहर स्थित है?

  • अयोध्या
  • पटना
  • इलाहाबाद
  • वाराणसी

अयोध्या

शहर नदी
हरिद्वार गंगा
आगरा यमुना
अहमदाबाद साबरमती
बद्रीनाथ अलकनन्दा
जबलपुर नर्मदा
पणजी मांडवी
कोलकात्ता हुगली
कटक महानदी
पुणे मूठा
अयोध्या सरयू (घाघरा )
गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र
हैदराबाद मूसी
लखनऊ गोमती
नासिक गोदावरी
उज्जैन क्षिप्रा
श्रीनगर झेलम
पंढरपुर भीमा
सूरत ताप्ती
श्रीरंगपट्टम कावेरी
फिरोजपुर सतलज
अजमेर लूनी
कोटा चम्बल
प्रयागराज गंगा-यमुना-सरस्वती का संगमस्थल

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography UPSC

Ques 46: सतलज नदी के किनारे पर कौनसा शहर स्थित नहीं है?

  • लुधियाना
  • फिरोजपुर
  • नैनदिवी
  • चंडीगढ़

चंडीगढ़

Ques 47: भारत के किस बंदरगाह का नाम बदलकर ‘डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी बन्दरगाह’ किया गया है-

  • कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट
  • कांदला बंदरगाह ट्रस्ट
  • मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट
  • चेन्नई बंदरगाह ट्रस्ट

कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट
3 जून, 2020 को कोलकाता बन्दरगाह ( पश्चिमी बंगाल) का नाम बदलकर डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी न्यास करने को मंजूरी प्रदान की।

Ques 48: किस शहर में भारत की प्रथम अंडरवॉटर मैट्रो शुरु की जानी है-

  • मुम्बई
  • कोच्चि
  • कोलकाता
  • चेन्नई

कोलकाता
भारत की पहली अण्डरवॉटर मैट्रो का संचालन कोलकाता मैट्रो रेल कॉरपोरेशन करेगी। हुगली नदी के भीतर 520 मीटर लम्बी इस टनल से मार्च, 2022 तक अण्डर वॉटर मैट्रो दौड़ने लगेगी।

Ques 49: भाखड़ा बाँध किस नदी पर बनाया गया है?

  • सतजल
  • रावी
  • व्यास
  • सिंधु

सतजल
सतलज नदी तिब्बत में 4555 मीटर की ऊँचाई पर मानसरोवर के निकट राक्षसताल झील से निकलती है जहाँ इसे ‘लॉगचेन खंबाब’ के नाम से जाना जाता है। सतलज नदी पर भाखड़ा नांगल बाँध बनाया गया है।

Ques 50: भाखड़ा नांगल परियोजना में नांगल बाँध कौनसी नदी पर बनाया गया है?

  • भागीरथी नदी
  • सतलज नदी
  • चिनाब नदी
  • पार्वती नदी

सतलज नदी

500+ Important Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -2
Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment