500+ Important Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -1

By Kishore

Updated on:

500+ Most Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -1

500+ Indian Geography MCQ in Hindi Monsoon and Climate -1: भारत के भूगोल से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें भूगोल के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में Bharat ke bhugol ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. भारत के भूगोल की क्विज को सबसे पहले अपवाह तंत्र (नदियाँ, झीलें) से शुरू करते हैं, तो इस series में भारतीय भूगोल अपवाह तंत्र (नदियाँ, झीलें) से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Geography MCQ अपवाह तंत्र

Ques 1: हिमालय पर्वत की नदियों की विशेषता है-

  • खण्डित प्रवाह रहता है।
  • वर्षभर बहती है।
  • अंत में सभी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
  • दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है।

वर्षभर बहती है।
भारतीय अपवाह प्रणाली तीन भागों में विभाजित हैं-
(1) हिमालयी नदियाँ
(2) प्रायद्वीपीय नदियाँ
(3) आंतरिक अपवाह क्षेत्र की नदियाँ।

हिमालय क्षेत्र की अधिकांश नदियाँ हिमनदों से निकलने के कारण बारहमासी हैं, जबकि प्रायद्वीपीय भारत की अधिकांश नदियाँ वर्षा पर आधारित हैं।

Ques 2: निम्न वक्तव्यों पर विचार कर उत्तर का चयन कीजिए-
कथन (A) – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ सतत वाहिनी हैं।
कारण (R)-हिमालयन नदियों का उद्गम स्रोत हिमानियों में स्थित है।

  • A सही है, परन्तु R गलत है।
  • A गलत हैं, परन्तु R सही है।
  • A और R दोनों सही हैं, और परन्तु R, A की पुष्टि नहीं है।
  • A और R दोनों सही हैं, और R, A की पुष्टि करता है।

A और R दोनों सही हैं, और R, A की पुष्टि करता है।

Ques 3: गंगा नदी का दूसरा नाम क्या है-

  • भागीरथी
  • सप्तनदी
  • सावित्री
  • भद्रावती

भागीरथी
गंगा भारत की सबसे लम्बी (लम्बाई 2525 किमी.) एवं पवित्र नदी है। इसका उद्गम गंगोत्री हिमानी से होता है।
टिहरी में इसमें भिलंगना और देव प्रयाग में अलकनंदा नदी आकर मिलती है। भागीरथी और अलकनंदा का संयुक्त रूप ही गंगा कहलाता है। गंगा हरिद्वार में मैदानी भागों में प्रवेश करती है।
झारखंड की सीमा पर स्थित राजमहल की पहाड़ी के उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पश्चिम बंगाल के फरक्का नामक स्थान पर यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है। यहाँ इसे ‘प‌द्मा’ के नाम से जाना जाता है।
यह नदी भारत से बांग्लादेश में चपई नवाबगंज नामक स्थान में प्रवेश करती है। बांग्लादेश में यह ब्रह्मपुत्र से मिलती है।
फिर से यह संयुक्त धारा आगे चलकर मेघना में मिल जाती है एवं ‘मेघना’ नाम से ही यह नदी बंगाल की खाड़ी में अपने जल का त्याग करती है। और अपने मुहाने पर विश्व के सबसे बड़े डेल्टा का निर्माण करती है।
गंगा-ब्रह्मपुत्र का यह डेल्टा हुगली और मेघना नदियों के बीच बनता है।

ganga nadi ka apvah tantra

Ques 4: भारत की किस नदी में डुबकी लगाने पर आत्मा की शुद्धि होने का विश्वास किया जाता है?

  • ब्रह्मपुत्र
  • यमुना
  • गंगा
  • कृष्णा

गंगा

Ques 5: रुद्रप्रयाग किन नदियों के संगम पर अवस्थित है-

  • भागीरथी और अलकनंदा
  • मंदाकिनी और अलकनंदा
  • नंदाकिनी और अलकनंदा
  • धौलीगंगा और अलकनंदा

मंदाकिनी और अलकनंदा

One Liner GK Quiz 50+ Questions

Indian Geography Questions in Hindi

Ques 6: कर्ण प्रयाग, संगम है-

  • अलकनन्दा व पिण्डर का
  • भागीरथी व अलकनन्दा का
  • भागीरथी व पिण्डर का
  • घोली गंगा व अलकनन्दा

अलकनन्दा व पिण्डर का
कर्णप्रयाग उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत गढ़वाल मण्डल के चमोली जिले का एक कस्बा है। यह अलकनंदा तथा पिण्डर नदियों के संगम पर स्थित है। पिण्डर का एक नाम कर्ण गंगा भी है, जिसके कारण ही इस तीर्थ संगम का नाम कर्ण प्रयाग पड़ा।

Ques 7: कोसी एवं कालीसिन्ध नदियाँ जिस प्रवाह-तंत्र से जुड़ी हैं, वह है-

  • सिन्ध नदी
  • आन्तरिक प्रवाह
  • ब्रह्मपुत्र नदी
  • गंगा नदी

गंगा नदी
गंगा के दाहिने तट की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- यमुना (इसकी सहायक चम्बल, बेतवा, कालीसिंध, केन, बाणगंगा), सोन और पुन-पुन ।
बाएँ तट की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- रामगंगा, गोमती, घाघरा, राप्ती, गण्डक, कोसी और महानंदा।

Ques 8: गंगा नदी की कौनसी नदी बायें किनारे की सहायक नदी नहीं है-

  • कोसी
  • यमुना
  • गण्डक
  • घाघरा

यमुना

Ques 9: नदी जो कि गंगा नदी तंत्र का अंग नहीं है-

  • घाघरा
  • कोसी
  • चिनाब
  • गण्डक

चिनाब

Ques 10: टिहरी पनबिजली कॉम्प्लेक्स निम्नलिखित में से किस एक नदी पर अवस्थित है?

  • भागीरथी
  • अलकनन्दा
  • धौलीगंगा
  • मंदाकिनी

भागीरथी
टिहरी पनबिजली कॉम्प्लेक्स भागीरथी नदी पर उत्तराखंड में निर्मित किया गया है।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

MCQ on Indian Geography Drainage System

Ques 11: निम्न में से किस नदी को ‘दक्षिण की गंगा’ के नाम से जाना जाता है-

  • कृष्णा
  • गोदावरी
  • महानदी
  • पेरियार

गोदावरी
1465 किमी. लंबी ‘दक्षिण की गंगा’ गोदावरी नदी भारत की दूसरी (गंगा के बाद) जबकि प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है।
यह त्रयंबकेश्वर (महाराष्ट्र ) के निकट से उद्गमित होकर आंध्रप्रदेश में प्रवाहित होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

Ques 12: त्रयंबकेश्वर श्रेणी, भारत की किस नदी का स्रोत है-

  • गोदावरी
  • महानदी
  • चम्बल
  • नर्मदा

गोदावरी

Ques 13: दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी कौनसी है?

  • गंडक
  • कावेरी
  • कृष्णा
  • गोदावरी

गोदावरी
दक्षिण भारत में नदियों की लम्बाईयाँ इस प्रकार है-
गोदावरी नदी-1465 किमी.
नर्मदा नदी-1312 किमी.
महानदी- 858 किमी.
ताप्ती नदी- 724 किमी.।

Ques 14: निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भागों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं?
1. गंगा, 2. गोदावरी, 3. कृष्णा

  • केवल 1
  • 1 और 2
  • 1 और 3
  • 1, 2 तथा 3

1, 2 तथा 3

Ques 15: गंगा की सहायक नदी नहीं है-

  • मानस
  • घाघरा
  • सोन
  • गोमती

मानस
मानस नदी, ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। ब्रह्मपुत्र की अन्य प्रमुख सहायक नदियाँ-जयमोली, तिस्ता, कामेंग, सुवनसिरी, धनसिरी, बूढ़ी दिहांग, दिसांग और कपिली हैं। ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांगपो या सांपू के नाम से, अरुणाचल प्रदेश में दिहांग, असम में ब्रह्मपुत्र और बांग्लादेश में जमुना नाम से जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी चीन के तिब्बत क्षेत्र भारत एवं बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है।

Indian Geography Questions and Answers

Ques 16: कामेंग किस नदी की सहायक नदी है-

  • ब्रह्मपुत्र
  • महानदी
  • दामोदर
  • गोदावरी

ब्रह्मपुत्र

Ques 17: निम्न में से किस नदी को सांगपो के नाम से भी जाना जाता है ?

  • गंगा
  • नर्मदा
  • सिंधु
  • ब्रह्मपुत्र

ब्रह्मपुत्र

Ques 18: कपिली जिसकी सहायक नदी है, वह है :

  • कोसी
  • ब्रह्मपुत्र
  • गंगा
  • गंडक

ब्रह्मपुत्र

Ques 19: सुमेलित कीजिए- Rivers Table

नदी सहायक नदी
गोदावरी भवानी
महानदी पेनगंगा
दामोदर शिवनाथ
कावेरी बाराकर

  • 4 2 1 3
  • 1 2 4 3
  • 2 3 4 1
  • 3 1 2 4

2 3 4 1
गोदावरी – इसकी सहायक नदियाँ महाराष्ट्र मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरती हैं। इसकी मुख्य सहायक नदियों में वेनगंगा, पेनगंगा, इंद्रावती, प्राणहिता, सबरी, वर्धा और मंजरा (मंजीरा) हैं।
कृष्णा यह पूर्व दिशा में बहने वाली दूसरी बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। घाटप्रभा, मालप्रभा, मूसी, मुनेरू, कोयना, तुंगभद्रा और भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
कावेरी नदी – इस नदी की द्रोणी का 3 प्रतिशत भाग केरल में, 41 प्रतिशत भाग कर्नाटक में और 56 प्रतिशत भाग तमिलनाडु में पड़ता है। इसकी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ काबीनी, भवानी और अमरावती हैं।
महानदी – इसकी सहायक नदियों में बायीं ओर शिवनाथ, हँसदेव, मांड तथा इब तथा दायीं और जोंक, लोंग और तेल प्रमुख है।
नर्मदा नदी – इसकी सहायक नदियों में हिरण, आरेसांग, बर्ना, कोलार, बुरहनार, तावा, कुंडी प्रमुख है।
दामोदर नदी – बाराकर, कोनार, जमुनिया इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है।

Ques 20: पेनगंगा एवं वेनगंगा किस नदी की सहायक नदियाँ है?

  • महानदी
  • गोदावरी
  • नर्मदा
  • कृष्णा

गोदावरी

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Indian Geography UPSC

Ques 21: इन्द्रावती नदी,… नदी की सहायक नदी है।

  • कृष्णा
  • महानदी
  • कावेरी
  • गोदावरी

गोदावरी

Ques 22: निम्नलिखित में से कौनसी नदी सह्याद्री के पश्चिम की ओर बहने वाली नदी नहीं है ?

  • इन्द्रावती
  • मंडोवी
  • शराबती
  • भरतपूझा

इन्द्रावती

Ques 23: सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है-

  • आसाम
  • कैलाश
  • मानसरोवर
  • कश्मीर

मानसरोवर
सिंधु नदी तंत्र – यह संसार की सबसे बड़ी नदी द्रोणियों में से एक है।
इसकी लंबाई 3880 किमी हैं तथा भारत में इसकी लंबाई 1134 किमी. है।
इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोख चू (Bokhar Chu ) के निकट एक हिमनद से होता है।
तिब्बत में इसे सिंगी खंबान अथवा शेरमुख कहते हैं।

Ques 24: नर्मदा नदी का उद्गम स्थल निम्नांकित में से कौनसा है-

  • सतपुड़ा
  • अमरकंटक
  • पंचमढ़ी
  • चित्रकूट

अमरकंटक
नर्मदा नदी मैकाल पर्वत में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलकर पश्चिम की ओर 1,312 किमी चल कर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में जा मिलती है।
दक्षिण में सतपुड़ा और उत्तर में विध्यांचल श्रेणियों के मध्य यह भ्रंश घाटी से बहती हुई, संगमरमर की चट्टानों में खूबसूरत महाखड्ड और जबलपुर (मध्यप्रदेश) के निकट ‘धुआँधार जल प्रताप’ (कपिलधारा प्रपात) बनाती है।
घाघरी व हिरन प्रताप इस नदी के अन्य प्रसिद्ध प्रपात है।
नर्मदा नदी की मुख्य सहायक नदियों में हालन नदी, बंजार नदी, बरना नदी और तवा नदी मुख्य हैं।
गुजरात राज्य के भड़ौच जिले में सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा नदी पर ही बनाई गई है।
सरदार सरोवर बाँध गुजरात राज्य की जीवन रेखा है।

Ques 25: भारत का प्रसिद्ध, ‘धुआँधार जल प्रपात’, इनमें से किस नदी द्वारा बनता हैं?

  • नर्मदा
  • कृष्णा
  • ताप्ती
  • यमुना

नर्मदा

500+ Most Indian Geography MCQ in Hindi अपवाह तंत्र -1
Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment