31 Important GK MCQ Ecology in Hindi

By Kishore

Published on:

31 Important GK MCQ Ecology in Hindi

31 Important GK MCQ Ecology in Hindi: World Geography से संबंधित विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। जिसमें World Geography के विभिन्न टॉपिक्स को कवर किया जाता है। इस क्विज आर्टिकल में World Geography ke सभी आयामों को टॉपिक wise कवर किया है. World Geography की क्विज को सबसे पहले Ecology से शुरू करते हैं, तो इस series में World Geography का Ecology से संबंधित 1000+ Questions क्विज में रूप में लिखे गए हैं जोकि विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए हैं। इस drishti से यह प्रशन्न अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रेणी में आते हैं।

इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

World Geography MCQ in Hindi

Ques 1: 11 जनवरी, 2021 को जैव-विविधता के लिए ‘वन प्लैनेट समिट’ आयोजित किया गया था-

  • न्यूयॉर्क
  • नई दिल्ली
  • पेरिस
  • टोक्यो

पेरिस
पृथ्वी की जैव विविधता की रक्षा पर ध्यान केन्द्रीत करने के उद्देश्य से चौथे वन प्लैनट सम्मेलन का आयोजन फ्रांस ने पेरिस में 11 जनवरी, 2021 को हाइब्रिड तरीके से किया। इस वर्ष इस सम्मेलन की थीम ‘Let’s act together for nature’ था।

Ques 2: अन्तरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस किस दिन मनाया जाता है-

  • 21 मई
  • 24 मई
  • 23 मई
  • 22 मई

22 मई
विश्व जैव विविधता दिवस या विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस 22 मई को मनाया जाने वाला अन्तर्राष्ट्रीय पर्व है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रारंभ किया था। अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस (IDB) 2023 की थीम ‘समझौते से कार्रवाई तक : जैव विविधता का पुनर्निर्माण’ है।

Ques 3: सुपोषण संबंधित है-

  • ओजोन क्षय
  • जलीय परितंत्र
  • घास परितंत्र
  • मरूस्थलीय परितंत्र

जलीय परितंत्र
किसी जलाशय को पोषक तत्त्वों से समृद्ध करना सुपोषण (Eutrophication) कहलाता है। सुपोषण की प्रक्रिया में जलाशय में पौधों तथा शैवाल का विकास होता है।

Ques 4: ‘पृथ्वी दिवस’ जिस दिन मनाया जाता है, वह है-

  • 5 जून
  • 22 मार्च
  • 16 दिसम्बर
  • 22 अप्रैल

22 अप्रैल
पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। इसकी 2023 की थीम ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट’ है।

Ques 5: विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है-

  • 25 दिसम्बर को
  • 27 जनवरी को
  • 5 जून को
  • 14 अप्रैल को

5 जून को
विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 1972 से मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का विषय ‘Beat Plastic Pollution’ है।

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

World Geography Quiz in Hindi

Ques 6: भूमण्डलीय ऊष्मीकरण सम्मेलन के सन्दर्भ में यू. एन.एफ.सी.सी. का पूर्ण रूप है –

  • यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
  • यूनाइटेड नेशन्स फेडेरेशन कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज
  • यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज
  • यूनाइटेड नेशन्स फेडरेशन सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज

यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेन्शन ऑन क्लाइमेट चेंज

Ques 7: IUCN का विस्तार है-

  • इन्टरनेशनल यूनाइटेड कन्जर्वेशन ऑन नेचर
  • इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर
  • इन्टरनेशनल यूनाइटेड को – ऑपरेशन फॉर नेशन्स
  • इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जरविंग नेचुरल एन्वायरमेन्ट

इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर
इन्टरनेशनल यूनियन फॉर द कन्जर्वेशन ऑफ नेचर एण्ड नेचुरल रिसोर्सेस (International Union for the Conservation of Nature and Natural Resources or IUCN)-1948 में स्थापित यह पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित अर्न्तराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्यालय मोर्गस (स्विट्जरलैण्ड ) में है। यह संस्थान रैड डाटा बुक (Red Data Book) का प्रकाशन करता है, जिसमें संकटापन्न प्राणी व पौधों की जातियों के विषय में जानकारी प्रकाशित की जाती है।

Ques 8: विश्व के किस शहर में पृथ्वी सम्मेलन- 2002 का आयोजन किया गया था-

  • लंदन
  • रियो डी जेनेरो
  • टोक्यो
  • जोहान्सबर्ग

जोहान्सबर्ग

Ques 9: कीवी है-

  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे तीव्र गति से उड़ने वाला कायरोप्टरन स्तनी
  • गिद्ध की एक प्रजाति जो केवल अमेजन के जंगलों में पायी जाती है।
  • उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैण्ड में पाया जाता है।
  • एक रेगिस्तानी सर्प।

उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैण्ड में पाया जाता है।
कीवी जो न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला एक पक्षी है। यह न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी है। यह ना उड़ सकने वाले पक्षियों में सबसे छोटा पक्षी है।

Ques 10: रेड पांडा का नाम………सूची में सम्मिलित किया गया है?

  • संकटापन्न प्रजातियाँ
  • सुभेद्य प्रजातियाँ
  • दुर्लभ प्रजातियाँ
  • इनमें से कोई नहीं

संकटापन्न प्रजातियाँ
विश्व वन्य जीव कोष (The World Wild Life Fund or WWF) – 1962 में स्थापित यह IUCN की सहायक संस्था है जिसका मुख्यालय गलेण्डू (स्विट्जरलैण्ड) में है जिसका प्रतीक चिह्न लाल पांडा जो एक वर्तमान में संकटग्रस्त प्रजाति है यह ची-ची (Chi-Chi) नामक बृहद् पाण्डा (Giant Panda) कहलाता है।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

World Geography Questions and Answers

Ques 11: ‘जैव विविधता हॉट स्पॉट’ नामावली किसने दी?

  • हक्सले
  • नार्मन मायर
  • विलियम कनिघम
  • टान्सले

नार्मन मायर
ब्रिटिश पारिस्थितिकीविद् नार्मन मायर्स (Norman Mayers) ने जैवविविधता के संवेदनशील क्षेत्र (Hot Spots of Biodiversity) की अवधारणा को यथास्थान संरक्षण (Insitu conservation) हेतु क्षेत्रों को नामित करने के उद्देश्य से 1988 में प्रस्तुत किया था।

Ques 12: निम्नलिखित में से कौनसा एक वायुमण्डल में पार्थिव विकिरण को अवशोषित करने के मुख्य रूप से उत्तरदायी है?

  • ऑक्सीजन
  • कार्बन डाई ऑक्साइड
  • ओजोन
  • नाइट्रोजन

ओजोन
पृथ्वी द्वारा प्राप्त प्रवेशी सौर विकिरण, जो लघु तरंगों के रूप में होता है, पृथ्वी की सतह को गर्म करता है। पृथ्वी स्वयं गर्म होने के बाद एक विकिरण पिंड बन जाती है और वायुमंडल में दीर्घ तरंगों के रूप में ऊर्जा का विकिरण करने लगती है। यह ऊर्जा वायुमंडल को नीचे से गर्म करती है। इस प्रक्रिया को ‘पार्थिव विकिरण’ कहा जाता है। दीर्घ तरंगदैर्ध्य विकिरण, वायुमंडलीय गैसों, मुख्यतः कार्बन डाईऑक्साइड एवं अन्य ग्रीन हाऊस गैसों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है।

Ques 13: निम्नलिखित में कौनसा देश महा जैव-विविधता प्रदेश से सम्मिलित है?

  • ग्रीनलैण्ड
  • कोलम्बिया
  • न्यूजीलैण्ड
  • मिस्र

कोलम्बिया
वह देश, जो उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित हैं, उनमें संसार की सर्वाधिक प्रजातीय विविधता पाई जाती है। उन्हें ‘महा विविधता केंद्र’ (Mega diversity centres) कहा जाता है। इन देशों की संख्या 12 है और उनके नाम हैं : मैक्सिको, कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, ब्राज़ील, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, मेडागास्कर, चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया।

Ques 14: ओजोन परत के नष्ट होने का मुख्य कारण है-

  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • क्लोरोफ्लोरो कार्बन
  • सल्फर डाइऑक्साड
  • अमोनिया

क्लोरोफ्लोरो कार्बन
समुद्र तल से 15 से 55 किमी. ऊँचाई के वायुमण्डलीय भाग को ओजोन मण्डल कहते हैं। इस मण्डल में ओजोन गैस पाई जाती है। यह गैस वस्तुतः एक रक्षा कवच के रूप में कार्य करती है और उच्च ऊर्जा युक्त पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है। ओजोन परत का ह्रास करने वाला मुख्य कारक रसायन-क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (CFC) है, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में एयर कंडीशनर, फ्रिज, प्लास्टिक, फोम, रंग तथा विभिन्न प्रकार के एरोसोल में किया जाता है। 16 सितम्बर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है।

Ques 15: निम्नलिखित में से कौनसी गैस ओजोन-क्षरण के लिए प्रत्यक्षतः उत्तरदायी नहीं है?

  • क्लोरोफ्लोरोकार्बन
  • नाइट्रस ऑक्साइड
  • हाइड्रोकार्बन
  • कार्बन डाईऑक्साइड

कार्बन डाईऑक्साइड

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Intresting GK MCQ World Geography in Hindi

Ques 16: ‘विश्व ओजोन दिवस’ निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

  • 3 जनवरी
  • 16 सितम्बर
  • 26 मार्च
  • 10 नवम्बर

16 सितम्बर

Ques 17: ओजोन क्षीणता का प्रत्यक्ष प्रभाव है?

  • पराबैंगनी सौर-विकिरण में वृद्धि
  • चर्म-कैन्सर
  • पौधों द्वारा उत्पादन में हास
  • जलवायु में परिवर्तन

पराबैंगनी सौर-विकिरण में वृद्धि

Ques 18: निम्न में से किन राज्यों के समूह में भू-स्खलन की घटना सामान्य है?

  • तमिलनाडु-आंध्रप्रदेश-मध्यप्रदेश
  • पंजाब-हरियाणा – उत्तरप्रदेश
  • झारखण्ड-ओडिशा- तेलंगाना
  • जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड

जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड
भूस्खलन -इसका प्रमुख कारण भूकम्पों की आवृत्ति में वृद्धि के साथ-साथ, सड़क एवं बाँध बनाने जैसे मानवीय क्रियाकलापों का बढ़ना है। यहाँ सड़क बाँध, निर्माण तथा खनिज के लिए बड़े पैमाने पर खनन कार्य किए गए हैं, इनके कारण हिमालय में भूस्खलन की आवृत्ति में वृद्धि हुई है। जम्मू कश्मीर-हिमाचल प्रदेश-उत्तराखण्ड राज्यों में भू-स्खलन की घटना सामान्य है।

Ques 19: भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएँ होती हैं-

  • उत्तर-पूर्वी पहाड़
  • पश्चिमी घाट व नीलगिरी
  • उत्तरी घाट
  • हिमालय

हिमालय

Ques 20: पेरिस समझौते के अनुसार इस शताब्दी में विश्व तापमान वृद्धि को नियंत्रित रखने का लक्ष्य रखा गया-

  • पूर्व औद्योगिक स्तर से 2°C से पर्याप्त नीचे
  • पूर्व औद्योगिक स्तर से 1°C के नीचे
  • पूर्व औद्योगिक स्तर से 3°C से पर्याप्त नीचे
  • पूर्व औद्योगिक स्तर से 3.5°C से पर्याप्त नीचे

पूर्व औद्योगिक स्तर से 2°C से पर्याप्त नीचे
दिसम्बर, 2015 में पेरिस में सम्पन्न जलवायु परिवर्तन समझौते (CoP-21) पर भारत सहित 171 देशों ने हस्ताक्षर 22 अप्रैल, 2016 को कर दिए हैं। पेरिस समझौते के अनुच्छेद 2 के मुताबिक सम्मेलन का लक्ष्य है कि नियंत्रण औसत तापमान की बढ़ोतरी को पूर्व औद्योगिक स्तरों पर 2 डिग्री सेंटीग्रेड के नीचे लाया जाए तथा इस बात की कोशिश की जाए कि इस सीमा को 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक निश्चित कर लिया जाए।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

GK MCQ on Ecology in Hindi

Ques 21: नवम्बर 2022 में ‘कॉप 27 (COP-27) – संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन’ का आयोजन किस देश में किया गया था?

  • तेहरान (ईरान)
  • पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
  • शर्म-अल-शेख (मिस्र)
  • तेल-अबीब (इज़ाइल)

शर्म-अल-शेख (मिस्र)

Ques 22: यूनेस्को द्वारा ‘मैन एण्ड बायोस्फीयर प्रोग्राम’ (MAB) की शुरुआत हुई थी-

  • 1978
  • 1976
  • 1971
  • 1970

1971

Ques 23: संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रैंड कैन्यन के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौनसी भूगर्भीय घटना एक कारण थी?

  • उल्का प्रहार
  • ग्लेशियर
  • ज्वालामुखी विस्फोट
  • नदी अपरदन

नदी अपरदन

Ques 24: ‘जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2023’ में भारत की रैंक क्या है?

  • आठवीं
  • छठी
  • नौवीं
  • सातवीं

आठवीं

Ques 25: ‘पी सूप कोहरा’ मुख्यतः किस शहर से सम्बन्धित है?

  • टोकियो
  • बीजिंग
  • लंदन
  • न्यूयॉर्क

लंदन
लंदन में सन् 1952 में 5 से 9 दिसंबर तक आसमान पर धुंध की छटा छाई हुई थी। उस समय धुंध और जहरीली धुएं के मेल से बने धुंध की मोटी परत लंदन के आसमान पर जम गई थी। इस जहरीली धुंध को ‘ग्रेट स्मॉग ऑफ लंदन’ नाम दिया गया था।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Important GK MCQ Ecology in Hindi

Ques 26: निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?

  • वर्षा जल की pH 5.7 से 6.8 के मध्य
  • वर्षा जल की pH 5.6 से कम
  • वर्षा जल की pH 7
  • वर्षा जल की pH 7 से अधिक

वर्षा जल की pH 5.6 से कम
अम्लीय वर्षा को काली वर्षा भी कहते हैं क्योंकि यह वातावरण में सल्फर-डाई-ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन-ऑक्साइड की अधिकता के कारण होती है। अम्लीय वर्षा में सल्फ्यूरिक अम्ल (HSO), नाइट्रिक अम्ल (HNO) तथा कार्बोनिक अम्ल जल में घुल कर अम्लीय वर्षा के रूप में यह पृथ्वी पर गिरते हैं। अम्ल वर्षा से सम्बन्धित जल का pH मान 5.5 से 2.5 के बीच हो जाता है। pH का तटस्थ मान 7 होता है इससे कम मान अम्लता तथा अधिक मान क्षारीयता का प्रतीक है।

Ques 27: वर्षा जल की कौन-सी pH परास अम्लीय वर्षा का सूचक मानी जाती है?

  • 8.2 से 12
  • 6.2 से 6.9
  • 7 से अधिक
  • 5.6 से कम

5.6 से कम

Ques 28: ‘क्योटो प्रोटोकोल’ का संबंध निम्नांकित में से किससे है?

  • भूमण्डलीय उष्मीकरण को कम करने हेतु
  • आर्थिक सहयोग
  • निःशस्त्रीकरण
  • आतंकवाद को रोकने हेतु

भूमण्डलीय उष्मीकरण को कम करने हेतु
क्योटो सम्मेलन 1997 : 1 से 11 दिसम्बर 1997 क्योटो जापान में आयोजित किया गया। इसे पृथ्वी-5 सम्मेलन या प्लास सम्मेलन, विश्व पर्यावरण सम्मेलन, ग्रीन हाउस सम्मेलन तथा क्योटो प्रोटोकोल भी कहते हैं। भारत ने 2002 में हस्ताक्षर किए थे व अनुमोदन किया कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से बचाने हेतु इसके लिए उत्तरदायी 6 ग्रीन हाउस गैसों (कार्बन डाईऑक्साइड, मिथेन, हाइड्रोक्लोरो कार्बन, नाइट्रस ऑक्साईड, क्लोरो फ्लोरो कार्बन एवं सल्फर हेक्सा क्लोराइड) के प्रभाव से 2008 से 2012 तक की अवधि में 1990 के उत्सर्जन स्तर में औसतन 5 प्रतिशत की कमी लाई जायेगी। क्योटो संधि बाध्यकारी नहीं थी, अमरीका ने इस पर हस्ताक्षर भी नहीं किए थे।

Ques 29: किस देश ने अभी तक क्योटो प्रोटोकॉल को अनुमोदित नहीं किया है?

  • भारत
  • जापान
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • चीन

संयुक्त राज्य अमेरिका

Ques 30: संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी शिखर सम्मेलन 1997 ई. में कहाँ आयोजित हुआ था?

  • न्यूयॉर्क
  • डेनेवर
  • कनाडा
  • पेरिस

डेनेवर
वर्ष 1997 में 5 जून को ‘द्वितीय पृथ्वी सम्मेलन” का आयोजन डेनेवर में हुआ, जिसमें वर्ष 1992 में प्रथम ‘पृथ्वी सम्मेलन’ के दौरान लिये गए निर्णयों की समीक्षा की गई और यह पाया गया कि वांछित प्रगति नहीं हो पाई थी। इस सम्मेलन में विभिन राष्ट्रों में मतैक्य नहीं हो पाया।

Ques 31: निम्नलिखित में से कौन से किसी प्रदेश की जैव- विविधता के लिये संकट हो सकते हैं?
1. भूमण्डलीय तपन
2. प्राकृतिकवास का विखण्डन
3. विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
4. शाकाहार को प्रोत्साहन

  • 1, 2 और 3
  • 2, 3 और 4
  • 1 और 4
  • केवल 2 और 3

1, 2 और 3

31 Important GK MCQ Ecology in Hindi
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment