GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

By Kishore

Published on:

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Polity MCQ in Hindi

Ques 26: भारतीय संविधान की कौनसी अनुसूची दल-बदल विरोधी कानून से संबंधित है?

  • चौथी अनुसूची
  • दसवीं अनुसूची
  • आठवीं अनुसूची
  • बारहवीं अनुसूची

दसवीं अनुसूची

Ques 27: सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  • 2 4 1 3
  • 3 4 1 2
  • 1 2 3 4
  • 4 3 1 2

4 3 1 2
भारतीय संविधान की विशेषताएँ जो अन्य देशों के संविधान से ग्रहण की गई हैं, निम्नलिखित है – • भारत शासन अधिनियम 1935 संघीय व्यवस्था, राज्यपाल का कार्यालय, न्यायपालिका का ढाँचा, लोकसेवा आयोग, आपातकालीन उपबंध, शक्तियों के वितरण की तीन सूचियाँ। • ब्रिटेन – संसदीय शासन, मन्त्रिमंडल का लोकसभा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व, परमाधिकार रिटें, द्विसदनवाद, विधि निर्माण प्रक्रिया, संसदीय विशेषाधिकार, औपचारिक प्रधान के रूप में राष्ट्रपति, इकहरी नागरिकता, विधि का शासन। • आयरलैण्ड – नीति निर्देशक तत्त्व, राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति, राज्य सभा के मनोनीत सदस्य। • आस्ट्रेलिया – प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची, केन्द्र एवं राज्य के बीच संबंध व शक्तियों का विभाजन। • अमेरिका – मौलिक अधिकार, उपराष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय का गठन एवं शक्तियाँ, स्वतंत्र न्यायपालिका, न्यायिक पुनर्विलोकन, संविधान की सर्वोच्चता, निर्वाचित राष्ट्रपति एवं उस पर महाभियोग, उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों को हटाने की विधि, वित्तीय आपात, हम भारत के लोग। • रूस – मूल कर्तव्य, पंचवर्षीय योजना, प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय का आदर्श। • कनाडा संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्ति, 7वीं अनुसूची की सूचियाँ, केन्द्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति। • दक्षिण अफ्रीका – संशोधन प्रक्रिया, राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन। • जर्मनी – आपातकालीन उपबंध। • फ्राँस-गणतंत्र, स्वतंत्रता-समता और बंधुता के आदर्श। • जापान – ‘कानून द्वारा स्थापित’ शब्दावली।

Ques 28: भारत के संविधान में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का सिद्धान्त किस संविधान से लिया गया है-

  • फ्राँस के संविधान से
  • ब्रिटिश संविधान से
  • आयरलैण्ड के संविधान से
  • कनाडा के संविधान से

फ्राँस के संविधान से

Ques 29: भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश के संविधान से प्रेरित है?

  • सं.रा.अमेरिका
  • कनाडा
  • ऑस्ट्रेलिया
  • रूस

ऑस्ट्रेलिया

Ques 30: भारतीय संविधान में न्यायिक पुनर्विलोकन की अवधारणा को अपनाया गया है –

  • यूके के संविधान से
  • अमेरिकी संविधान से
  • आयरलैंड के संविधान से
  • रूसी संविधान से

अमेरिकी संविधान से

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

अनुच्छेद और अनुसूचियां

Ques 31: भारतीय संविधान की कौनसी विशेषताएँ अमेरिका (USA) के संविधान से ली गई है?
1. राष्ट्रपति का महाभियोग
2. सुदृढ़ केन्द्रीय व्यवस्था के साथ संघवाद
3. उपराष्ट्रपति का पद
4. न्यायपालिका की स्वतंत्रता

  • 1, 3, 4
  • 1, 2, 4
  • 1, 4
  • 2, 3

1, 3, 4

Ques 32: सुमेलित कीजिए- Constitution Comparison

Constitution Comparison

सूची-I (भारतीय) सूची-II (विदेशी संविधान के प्रावधान संविधानों से ग्रहण किये)
A. विधि निर्माण की प्रक्रिया 1. फ्रांस का संविधान
B. न्यायिक पुनरवलोकन 2. ब्रिटिश संविधान की शक्ति
C. स्वतंत्रता और समानता के सिद्धान्त 3. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
D. अवशिष्ट शक्तियाँ 4. कनाडा का संविधान

  • 4 3 2 1
  • 2 3 4 1
  • 1 2 3 4
  • 2 3 1 4

2 3 1 4

Ques 33: भारतीय संविधान में संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ निहित करके किसका अनुसरण किया गया है-

  • फ्राँस के संविधान का
  • कनाडा की प्रणाली का
  • ब्रिटेन की प्रणाली का
  • जर्मनी की प्रणाली का

कनाडा की प्रणाली का

Ques 34: भारतीय संविधान के प्रावधान एवं स्रोत के युग्म में सुमेलित नहीं हैं-

  • विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया – जापान
  • आपातकालीन प्रावधान जर्मनी
  • समवर्ती सूची – कनाडा
  • मौलिक अधिकार – यू.एस.ए.

समवर्ती सूची – कनाडा

Ques 35: सुमेलित नहीं है?

  • आपात उपबन्ध – रूस
  • मौलिक अधिकार – संयुक्त राज्य अमेरिका
  • संसदीय लोकतंत्र – ब्रिटेन
  • नीति निर्देशक तत्व – आयरलैण्ड

आपात उपबन्ध – रूस

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

GK MCQ Questions and Answers

Ques 36: भारतीय संविधान का कौनसा भाग व्यापार और वाणिज्य से संबंधित है?

  • केन्द्र सूची
  • समवर्ती सूची
  • राज्य सूची
  • किसी सूची में नहीं

राज्य सूची
भारतीय संविधान में शक्ति विभाजन के लिए तीन सूचियाँ बनाई गई है। संघ सूची के समस्त विषयों पर कानून निर्माण का अधिकार संघीय संसद का, राज्य सूची के विषयों पर राज्य विधानमण्डल एवं समवर्ती सूची के विषयों पर दोनों का अधिकार होता है। अवशिष्ट शक्तियाँ संघ (केन्द्र) में निहित है। • संघ सूची : मूल संविधान में विषय -97 (वर्तमान में 100)-लेखा, रक्षा, विदेश, परमाणु ऊर्जा, मुद्रा के विषय। • राज्य सूची : मूल संविधान में विषय – 66 (वर्तमान में 61 ) – पुलिस, परिवहन, स्थानीय शासन, न्याय, मत्स्यपालन, कृषि, सिंचाई के विषय। • समवर्ती सूची : मूल संविधान में विषय – 47 (वर्तमान में 52 ) – सामाजिक एवं आर्थिक योजना, शिक्षा, विवाह, जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन

Ques 37: संविधान की किस सूची में ‘शिक्षा’ को सम्मिलित किया गया?

  • समवर्ती सूची
  • संघ सूची
  • राज्य सूची
  • केन्द्र शासित प्रदेशों सूची

समवर्ती सूची

Ques 38: भारतीय संघ व्यवस्था में अवशिष्ट शक्तियाँ निहित हैं-

  • राज्यों में
  • केन्द्र शासित प्रदेश में
  • स्थानीय निकायों में
  • संघ में

संघ में

Ques 39: पुलिस, रेलवे व ग्रामीण पुलिस सहित विषय है-

  • संघ सूची
  • समवर्ती सूची
  • राज्य सूची
  • उपर्युक्त में से कोई नही

राज्य सूची

Ques 40: भारत के संविधान के उपबन्धों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय को संघ सूची के विषयों में से किसी के सम्बन्ध में ऐसी अतिरिक्त अधिकारिता और शक्तियाँ होंगी जो-

  • राष्ट्रपति आदेश द्वारा प्रदान करें।
  • उच्चतम न्यायालय नियमों द्वारा प्रदान करें।
  • संसद विधि द्वारा प्रदान करें।
  • भारत सरकार विनिश्चित द्वारा प्रदान करें।

संसद विधि द्वारा प्रदान करें।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां

Ques 41: निम्नलिखित में से किसने कहा था, “एक संविधान एक मशीन की तरह बेजान चीज है, इसमें वे लोग जीवन फूंकते हैं जो इसका नियंत्रण करते हैं, भारत में बस कुछ ईमानदार लोगों की आवश्यकता है जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है-

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • जवाहर लाल नेहरू
  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
  • महात्मा गांधी

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Ques 42: यह कथन किसका है, “मैं आपके इस विचार से सहमत हूँ कि यद्यपि हमारे संविधान में ऐसे उपबन्धों का समावेश भी है जो केन्द्र को ऐसी शक्ति प्रदान कर देते हैं जिनमें प्रान्तों की स्वतंत्रता समाप्त सी हो जाती है, फिर भी यह परिसंघात्मक संविधान है-

  • मोरिस जॉन्स
  • प्रो. के. सी. व्हीयर
  • के. एम. मुन्शी
  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर

डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Ques 43: नीचे दिये गये दो वक्तव्यों को कथन (A) और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौनसा सत्य है-
कथन (A) : भारत में, जनता अपना स्वयं का प्रतिनिधि चुनती है।
तर्क (R) : भारत में प्रजातंत्र है।

  • A असत्य है, परन्तु R सत्य है।
  • A एवं R सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
  • A एवं R दोनों सत्य हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A सत्य है, परन्तु R असत्य है।

A एवं R सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।

Ques 44: सामाजिक न्याय संतुलन है-

  • समाज एवं व्यक्ति के मध्य
  • मूल अधिकार एवं न्याय प्रणाली के मध्य
  • व्यक्तिगत अधिकार एवं सामाजिक नियंत्रण के मध्य
  • व्यक्ति एवं परिवार के मध्य

व्यक्तिगत अधिकार एवं सामाजिक नियंत्रण के मध्य
सामाजिक न्याय दरअसल वैसे समाज या संगठन को स्थापित करने की अवधारणा है जो समानता तथा एकता के मूल्यों पर आधारित हो, साथ ही मानव अधिकारों के मूल्यों को समझे तथा प्रत्येक मनुष्य की प्रतिष्ठा को भी पहचाने। सामाजिक न्याय कोई अलग बात नहीं बल्कि समाज-निर्माण का ही अभिन्न अंग है। न्याय के बिना समाज की संकल्पना अधूरी है।

Ques 45: निम्नलिखित में से कौनसे संघीय शासन प्रणाली के लक्षण सही विकल्प है-
1. संविधान की सर्वोच्चता
2. संघीय केन्द्र एवं संघ की इकाईयों के बीच शक्तियों का वितरण
3. द्वि-सदनात्मक संघीय विधायिका का अस्तित्व

  • 1, 2 और 3
  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 3

1, 2 और 3
भारतीय संविधान के वे तत्त्व जो शासन व्यवस्था को संघात्मक स्वरूप प्रदान करते हैं : • लिखित, निर्मित एवं कठोर संविधान • संविधान की सर्वोच्चता • शक्तियों का विभाजन • न्यायपालिका की स्वतंत्रता किन्तु इसमें कुछ ऐसे तत्त्व भी हैं जिससे इसका झुकाव एकात्मक शासन की ओर स्पष्ट होता है जैसे इकहरी नागरिकता, इकहरी न्यायपालिका, अखिल भारतीय सेवाएँ, राष्ट्रपति द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति, संसद द्वारा राज्यों के नाम, क्षेत्र तथा सीमाओं में परिवर्तन आदि।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

संविधान की विशेषताएँ MCQ Quiz –2

Ques 46: निम्न में से, भारतीय संविधान की कौनसी विशेषता स्वरूप से सच्चे तौर पर ‘संघात्मक’ नहीं है?

  • एकीकृत न्यायपालिका
  • शासकीय शक्तियों का वितरण
  • लिखित संविधान
  • न्यायिक पुनरावलोकन

एकीकृत न्यायपालिका

Ques 47: भारतीय संघात्मक व्यवस्था की प्रमुख विशेषता है-

  • राष्ट्रपति की संकटकालीन शक्तियाँ
  • राज्यपालों की नियुक्ति
  • समवर्ती सूची में केन्द्र को अधिकार
  • शक्तियों का विभाजन

शक्तियों का विभाजन

Ques 48: संसदीय शासन प्रणाली की विशेषता क्या नहीं है?

  • दोहरी कार्यपालिका
  • वास्तविक कार्यपालिका एक बहुल निकाय होता है।
  • मंत्रीमण्डल सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी होता है।
  • संसद की सर्वोच्चता

दोहरी कार्यपालिका
संसदीय प्रकार की सरकार में कार्यपालिका अर्थात मंत्रिपरिषद् अपनी प्रजातांत्रिक वैधता विधायिका से प्राप्त करती है और विधायिका के प्रति सामूहिक रूप से उत्तदायी होती हैं साथ ही इसमें मंत्रीगण अर्थात कार्यपालिका के सदस्य विधायिका से ही लिए जाते हैं अथवा उन्हें निश्चित अवधि में विधायिका का सदस्य बनना अनिवार्य होता हैं दूसरी ओर, राष्ट्रपति प्रणाली की सरकार में कार्यपालिका विधायिका से पृथक होती है तथा यह विधायिका के प्रति उत्तदायी न होकर राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी होती है।

Ques 49: भारतीय संविधान के कौनसे भाग में संघ एवं राज्य के प्रशासनिक संबंध वर्णित हैं-

  • भाग-19, अध्याय-2
  • भाग-11, अध्याय-3
  • भाग-11, अध्याय -2
  • भाग-11, अध्याय-1

भाग-11, अध्याय -2
भारतीय संविधान के भाग 11 के अध्याय । में विधायी सम्बन्ध अध्याय 2 में प्रशासनिक सम्बन्ध वर्णित हैं।

Ques 50: भारतीय संविधान में अंगीकृत वेस्टमिस्टर मॉडल का संबंध है-

  • संसदीय प्रणाली से
  • अध्यक्षात्मक प्रणाली
  • धर्मनिरपेक्ष राज्य से
  • गणतंत्रवाद से

संसदीय प्रणाली से

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

भारत के संविधान निर्माण के 27 Important प्रश्न

भारत के संविधान निर्माण के 28 Important प्रश्न: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

Leave a Comment