संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

By Kishore

Published on:

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Polity MCQ in Hindi

Ques 1: निम्नलिखित में से किसको नए राज्य बनाने या वर्तमान राज्यों की सीमाएँ बदलने का अधिकार प्राप्त है?

  • राष्ट्रपति
  • निर्वाचन आयोग
  • संसद
  • कोई नहीं

संसद
संविधान के अनुच्छेद 2, 3 व 4 के अधीन संसद साधारण बहुमत द्वारा नए राज्य का निर्माण या वर्तमान राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन कर सकती है। ऐसा विधेयक राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से संसद के दोनों सदनों में रखा जा सकता है। हालांकि राज्य इस सम्बन्ध में निश्चित समयावधि में अपने विचार रख सकते हैं किन्तु उन्हें मानने या न मानने का अधिकार राष्ट्रपति के पास ही है।

Ques 2: निम्नलिखित में से किसके पास भारत संघ के भीतर एक नया राज्य बनाने की शक्ति हैं?

  • लोकसभा अध्यक्ष
  • सुप्रीम कोर्ट
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति

राष्ट्रपति

Ques 3: भारतीय राज्यों का प्रथम बार भाषायी आधार पर गठित विधेयक कब पास हुआ?

  • 1952
  • 1956
  • 1957
  • 1959

1956
1 अक्टूबर, 1953 ई. को स्वतन्त्र भारत में भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य आंध्रप्रदेश था। दिसम्बर 1953 में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष सैयद फजल अली थे। इसके अन्य सदस्य पं. हृदयनाथ कुंजरू और सरदार के. एम. पणिक्कर थे। राज्य पुनर्गठन अधिनियम जुलाई 1956 ई. में पास किया गया। इस अधिनियम के अनुसार संविधान में 7वाँ संशोधन किया गया और मूल संविधान के राज्यों के चार श्रेणी, यथा- क, ख, ग तथा घ को समाप्त कर 14 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशें का गठन किया गया। ध्यातव्य है कि फजल अली आयोग ने राज्यों के इस वर्गीकरण को समाप्त कर भारतीय संघ को 16 राज्यों और 3 संघ राज्य क्षेत्रों में विभाजित करने का सुझाव दिया था।

Ques 4: राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

  • पट्टाभि सीतारमैया
  • गोविन्द वल्लभ पंत
  • सरदार पटेल
  • फजल अली

फजल अली

Ques 5: राज्य पुनर्गठन आयोग ने सिफारिश की-

  • सोलह राज्यों तथा छः केन्द्रशासित प्रदेशों के गठन की।
  • चौदह राज्यों तथा सात केन्द्रशासित प्रदेशों के गठन की।
  • चौदह राज्यों तथा छःकेन्द्रशासित प्रदेशों के गठन की।
  • चौदह राज्यों तथा पाँच केन्द्रशासित प्रदेशों के गठन की।

चौदह राज्यों तथा छःकेन्द्रशासित प्रदेशों के गठन की।

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Polity Quiz in Hindi

Ques 6: निम्न में से किस एक संवैधानिक संशोधन द्वारा मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया?

  • 53वाँ
  • 52वाँ
  • 54वाँ
  • 55वाँ

53वाँ>/br> 53वें संशोधन (1986 ई.) के अन्तर्गत अनुच्छेद 371 में खण्ड ‘जी’ जोड़कर मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया।

Ques 7: निम्न में से एक कथन असत्य है। बताइये-

  • हिमाचल प्रदेश पहले संघ शासित प्रदेश की सूची में था।
  • मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।
  • गोवा को दमन एवं दीव से अलग किया गया।
  • बम्बई राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र में विभाजित किया गया।

मैसूर राज्य का नया नाम तमिलनाडु रखा गया।
मैसूर राज्य (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 1973 के द्वारा मैसूर का नाम कर्नाटक रखा गया।

Ques 8: एक केन्द्र शासित क्षेत्र नहीं है :

  • दमन एवं दीव
  • लक्षद्वीप
  • पुडुचेरी
  • त्रिपुरा

त्रिपुरा
वर्तमान में केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 है – दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा-नागर हवेली और दमन-दीव, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अण्डमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख ।

Ques 9: झारखण्ड राज्य की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

  • 1998
  • 1999
  • 2000
  • 2001

2000 – 28वाँ राज्य झारखण्ड (बिहार से पृथक) का गठन -15 नवम्बर, 2000

Ques 10: पाण्डिचेरी को भारतीय संघ में कब सम्मिलित किया गया?

  • 1956
  • 1958
  • 1946
  • 1966

1956
फ्रांस द्वारा सौंपी गयी बस्तियों (पांडिचेरी, यनाम, चन्द्रनगर व केरीकल) से 28 मई, 1956 को पांडिचेरी केन्द्रशासित प्रदेश का गठन किया गया।

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

World Geography Questions and Answers

Ques 11: भारतीय संविधान में ‘संघीय’ शब्द –

  • संविधान के भाग-III में प्रयुक्त हुआ है
  • कहीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है।
  • अनुच्छेद 368 में प्रयुक्त हुआ है
  • उद्देशिका में प्रयुक्त हुआ है।

कहीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है।
भारतीय संविधान के किसी अनुच्छेद में संघ शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है क्योंकि भारत, संघीय राज्य नहीं है बल्कि राज्यों का संघ अर्थात् (Union of State) है।

Ques 12: ऑपरेशन विजय के द्वारा किस राज्य को 1961 में भारतीय संघ का अंग बनाया गया ?

  • हैदराबाद
  • अरुणाचल
  • गोवा
  • सिक्किम

गोवा
गोवा मुक्ति संग्राम, गोवा मुक्ति आन्दोलन या गोवा मुक्ति संघर्ष सन् 1961 में भारतीय सशस्त्र सेना द्वारा किया गया ऑपरेशन विजय एक अभियान था जिसके परिणामस्वरूप गोवा को पुर्तगाल के आधिपत्य से मुक्त कराकर भारत में मिला लिया गया।

Ques 13: भारत का कौनसा हिस्सा 15 अगस्त, 1947 के बाद भी पुर्तगालियों के नियंत्रण में रहा-

  • सिक्किम
  • गोवा
  • पांडिचेरी
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

गोवा

Ques 14: भारत के किस क्षेत्र में 29 वां राज्य बनने जा रहा है-

  • पश्चिमी
  • दक्षिणी
  • उत्तरी
  • पूर्वी

दक्षिणी – 2 जून, 2014 को तेलंगाना देश का 29वां राज्य बना।

Ques 15: नवीन राज्य तेलंगाना कब अस्तित्व में आया?

  • 26 मई, 2014
  • 7 जून, 2014
  • 9 जून, 2014
  • 2 जून, 2014

2 जून, 2014

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

GK MCQ Indian Polity in Hindi

Ques 16: निम्न कथनों में से कौन सा एक असत्य है?

  • गुजरात की राजधानी गाँधी नगर है।
  • गंगटोक की राजधानी सिक्किम है।
  • सातवें संशोधन 1956 से अप्रैल, 2015 तक भारत के क्षेत्राधिकार में 29 राज्य और 7 केन्द्र शासित प्रदेश थे।
  • भारतीय संविधान में मई 2015 तक 100 संशोधन किए गए है।

गंगटोक की राजधानी सिक्किम है। — सिक्किम की राजधानी गंगटोक है।

Ques 17: हम ‘भारत का लौह पुरुष’ किसको कहते हैं-

  • सरदार पटेल
  • गोपाल कृष्ण गोखले
  • बी. जी. तिलक
  • एम. के. गाँधी

सरदार पटेल – सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत का ‘लौह पुरुष’ (Iron Man of India) कहा जाता है।

Ques 18: नीचे दिए गए राज्यों का, भारत संघ के सम्पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त होने का, सही कालानुक्रम कौनसा है?

  • नागालैंड-अरुणाचलप्रदेश-सिक्किम – हरियाणा
  • सिक्किम-हरियाणा-नागालैंड-अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश -नागालैंड-हरियाणा
  • नागालैंड-हरियाणा-सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश

नागालैंड-हरियाणा-सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड को राज्य दर्जा-1 दिसम्बर, 1963
• हरियाणा को राज्य दर्जा – 1 नवम्बर, 1966
• सिक्किम को राज्य दर्जा – 16 मई, 1975
• अरुणाचल प्रदेश को राज्य दर्जा – 20 फरवरी, 1987

Ques 19: निम्नांकित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

  • झारखंड – 2000
  • हरियाणा – 1966
  • गुजरात – 1960
  • सिक्किम – 1973

सिक्किम – 1973

Ques 20: निम्न घटनाओं पर विचार करे-
1. भारत के चौथे आम चुनाव
2. हरियाणा राज्य की स्थापना
3. मैसूर का नाम कर्नाटक किया जाना
4. मेघालय एवं त्रिपुरा पूर्ण राज्य बने इनका सही क्रम कौनसा होगा-

  • 2-1-4-3
  • 4-3-2-1
  • 4-1-2-3
  • 2-3-4-1

2-1-4-3
• हरियाणा राज्य की स्थापना – 1 नवम्बर, 1966
• भारत के चौथे आम चुनाव -1967
• मेघालय एवं त्रिपुरा पूर्ण राज्य बने- 21 फरवरी, 1972
• मैसूर का नाम कर्नाटक किया जाना- नवम्बर, 1973

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Important Indian Polity GK MCQ in Hindi

Ques 21: 2015 में हुए भारत – बांग्लादेश समझौते के अन्तर्गत भारत की कुल कितनी बस्तियाँ बांग्लादेश को सौंपी गई?

  • 51
  • 131
  • 111
  • 151

111
100 वां संविधान संशोधन विधेयक 2015 द्वारा भारत की ।।। बस्तियाँ बांग्लादेश को सौंपी तथा बांग्लादेश ने भारत को 51 बस्तियाँ सौंपी।

Ques 22: भारत संघ के साथ जम्मू एवं कश्मीर राज्य का विलय पत्र हस्ताक्षरित किया गया-

  • 22 अक्टूबर, 1947 को
  • 24 अक्टूबर, 1947 को
  • 26 अक्टूबर, 1947 को
  • 25 अक्टूबर, 1947 को

26 अक्टूबर, 1947 को
26 अक्टूबर 1947 को राजा हरिसिंह द्वारा विलय पत्र पर हस्ताक्षर। भारत सरकार ने 27 अक्टूबर, को भारतीय सेना को कश्मीर भेजा गया तथा युद्ध की समाप्ति पर जनमत-संग्रह की शर्त के साथ कश्मीर को भारत का अंग मान लिया गया।

Ques 23: निम्न में से कौनसा कर भारतीय संविधान की राज्य सूची के अंतर्गत आता है?
(i) स्टाम्प शुल्क
(ii) कस्टम शुल्क
(iii) लग्ज़ी टैक्स
(iv) मनोरंजन टैक्स
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

  • (i), (ii) और (iii)
  • (i) और (iv)
  • (ii), (iii) और (iv)
  • (iii) और (iv)

(iii) और (iv)

Ques 24: संसद राज्य सूची के विषय पर किस अनुच्छेद के तहत कानून बना सकती है?

  • अनुच्छेद-249
  • अनुच्छेद-223
  • अनुच्छेद -253
  • अनुच्छेद-293

अनुच्छेद-249
• यदि राज्यसभा अनुच्छेद 249 के तहत विशेष बहुमत से यह प्रस्ताव पारित कर दे कि राज्य सूची में दिया गया अमुक विषय राष्ट्रीय महत्त्व का हो गया है तो संसद उस विषय पर कानून निर्माण कर सकती है जो एक बार में एक वर्ष तक प्रभावी रहता है। • अनु. 253 – अंतर्राष्ट्रीय करारों को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सूची के किसी भी विषय पर संसद विधान बना सकती है।

Ques 25: कौन सा कौन से सत्य है/हैं-
1. कांग्रेस के नागपुर सत्र (1920) के पश्चात प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था।
2. 1948 में कांग्रेस ने भाषायी आधार पर प्रान्तों के गठन की माँग को अस्वीकार कर दिया। निम्नलिखित कूट में से सही उत्तर चुनिए-

  • केवल (1)
  • केवल (2)
  • (1) और (2) दोनों
  • न तो (1) ना ही (2)

(1) और (2) दोनों
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पैंतीसवां अधिवेशन वर्ष 1920 में नागपुर में बी. राघवाचारी की अध्यक्षता में हुआ था। इसी अधिवेशन के पश्चात प्रांतीय कांग्रेस समितियों का गठन भाषायी आधार पर किया गया था।
भारत की आजादी के बाद वर्ष 1948 में संविधान सभा ने एस. के. धर के नेतृत्व में भाषायी राज्य आयोग की नियुक्ति की। आयोग ने भाषा के आधार पर प्रांतों को गठन को नकार दिया था।

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi

Ques 26: संवत् सुधार समिति का गठन निम्न में से किस वर्ष में किया गया था?

  • 1954
  • 1952
  • 1957
  • 1953

1952
1952 में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने एक कैलेंडर सुधार समिति गठित की। समिति को देश के विभिन्न प्रांतों में प्रचलित पंचांगों का अध्ययन करके सरकार को सटीक वैज्ञानिक सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि पूरे देश में एक समान नागरिक कैलेंडर लागू किया जा सके। प्रो. मेघनाद साहा इस कैलेंडर सुधार समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

Ques 27: संसद विधि द्वारा संघ में नए राज्यों का प्रवेश या उनकी स्थापना कर सकेगी। यह किस अनुच्छेद में उल्लिखित है?

  • अनुच्छेद 5
  • अनुच्छेद 4
  • अनुच्छेद 3
  • अनुच्छेद 2

अनुच्छेद 2
संविधान का अनुच्छेद 2 यह दर्शाता है कि ऐसे विदेशी राज्यक्षेत्र जो संविधान के अनुच्छेद 1 (3) (ग) के तहत अर्जित किये जाने के पश्चात् भारत के राज्यक्षेत्र का अंग बन जाते हैं, उन्हें अनुच्छेद 2 के तहत विधि बनाकर संघ में शामिल किया जा सकता है या उन्हें नए राज्य/राज्यों के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1
Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

भारत के संविधान निर्माण के 27 Important प्रश्न

भारत के संविधान निर्माण के 28 Important प्रश्न: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

Leave a Comment