मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

By Kishore

Published on:

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Polity MCQ in Hindi

Ques 1: संविधान में मौलिक कर्तव्य किस अनुच्छेद में दिये गये हैं-

  • 48
  • 50
  • 51-A
  • 47

51-A
1976 ई. के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में एक नया भाग – 4A को सम्मिलित कर अनुच्छेद 51-A में भारतीय नागरिकों के 10 मूल कर्तव्यों का समावेश रूस के संविधान से प्रेरणा लेकर स्वर्णसिंह समिति (प्रथम बार संविधान समीक्षा पर गठित ) की सिफारिश पर किया गया । इसको प्रभावी बनाने हेतु सी. आर. ईरानी समिति का गठन किया गया। छियासीवाँ संविधान संशोधन 2002 द्वारा अनुच्छेद 51-क में नया खण्ड ‘ट’ जोड़ा गया है। अतः वर्तमान में मौलिक कर्तव्यों की संख्या 11 हो गई है।

Ques 2: संविधान में मौलिक कर्तव्यों को कब सम्मिलित किया गया?

  • 1973 में
  • 1979 में
  • 1978 में
  • 1976 में

1976 में

Ques 3: भारतीय संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों की कुल संख्या है-

  • 7
  • 11
  • 8
  • 6

11

Ques 4: किस संशोधन द्वारा संविधान में मौलिक कर्तव्य सम्मिलित किये गये?

  • 43वाँ संशोधन
  • 44वाँ संशोधन
  • 46वाँ संशोधन
  • 42वाँ संशोधन

42वाँ संशोधन

Ques 5: संविधान में मूल कर्तव्यों को किस समिति की अनुशंसा पर शामिल किया गया-

  • कर्ण सिंह समिति
  • कृपलानी समिति
  • स्वर्ण सिंह समिति
  • अशोक मेहता समिति

स्वर्ण सिंह समिति

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

मौलिक कर्तव्य

Ques 6: भारतीय संविधान में 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया?

  • 2002
  • 2000
  • 2001
  • 2005

2002

Ques 7: निम्नांकित में कौन स्वर्णसिंह समिति (1976) के सदस्य रहे हैं?
1. ए. आर. अन्तुले
2. एस. एस. रे
3. हरिदेव जोशी
4. सी. एम. स्टीफन

  • 1, 2, 3 और 4
  • 1, 2 और 4
  • 1, 2 और 3
  • 2, 3 और 4

1, 2 और 4
काँग्रेस अध्यक्ष डी.के. बरूआ ने 26 फरवरी, 1976 को स्वर्ण सिंह समिति का गठन किया। इस समिति में कुल 12 सदस्य थे – स्वर्ण सिंह (अध्यक्ष), ए.आर.अन्तुले, सिद्धार्थ शंकर राय, सी. एम. स्टीफन, रजनी पटेल, एच. आर. गोखले, वी.ए. सैय्यद मोहम्मद, वी. एन. गाडगिल, डी. पी. सिंह, डी. सी. गोस्वामी, वी. पी. साठे, बी. एन. बनर्जी।

Ques 8: भारत के संविधान के अनुच्छेद -51 क (क) में शब्दों का सही अनुक्रम क्या है-
1. राष्ट्रध्वज 2. राष्ट्रगान 3. आदर्शों 4. संस्थाओं

  • 1, 2, 3, 4
  • 4, 3, 1, 2
  • 2, 1, 3, 4
  • 3, 4, 1, 2

3, 4, 1, 2
भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि- • अनुच्छेद-51A (क) – आदर (To abide): संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें। • अनुच्छेद-51A (ख)- संयोये रखना व पालन करना ( To Cherish and follow ) : स्वतंत्रता के लिये हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखे और उनका पालन करें। • अनुच्छेद-51A (ग) – अक्षुण्ण एवं रक्षा (To uphold and protect) : भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें। • अनुच्छेद-51 A (घ) – सेवा (Service) : देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें। • अनुच्छेद-51A (ड.) – निर्माण एवं त्याग (Pro- mote and Renounce) : भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो व ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हो। अनुच्छेद-51A (च) – परिरक्षण (Preserve): हमारी सामासिक (Composit) संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें। • अनुच्छेद-51A (छ)-दयाभाव (Compassion ), संवर्द्धन (Protect and Improve) : प्राकृतिक पर्यावरण की जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करें और उनका संवर्द्धन करें तथा प्राणिमात्र के प्रति दयाभाव रखें। • अनुच्छेद- 51 A (ज) – विकास (Develop ) : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें। • अनुच्छेद- 51 A (झ) – संरक्षा (Safeguard) दूरी (Abjure) : सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करें तथा हिंसा से दूर रहें। • अनुच्छेद-51A (ञ) – सतत प्रयास (To strive Towards ) : व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करें जिससे राष्ट्र निरन्तर बढ़ते हुये प्रयत्न और उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को छू लें। • अनुच्छेद-51A (ट) – अवसर प्रदान (To Pro- vide Opportunities) : 6 वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के बालकों के माता-पिता या संरक्षकों का यह कर्तव्य होगा कि वे बालकों को निःशुल्क शिक्षा का अवसर प्रदान करें।

Ques 9: निम्नलिखित में से कौनसा भारतीय नागरिक का मौलिक कर्तव्य नहीं है?

  • संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों और संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र गान का आदर करें।
  • भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें।
  • देश को आबाद करना।
  • देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।

देश को आबाद करना।

Ques 10: कौनसा अनुच्छेद 51 क में दिये गए मूल कर्तव्य में शामिल नहीं है?

  • करो का भुगतान करें
  • देश की रक्षा करें
  • सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करें।

करो का भुगतान करें

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

GK MCQ Questions and Answers

Ques 11: भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को किस स्थान पर रखा गया है?

  • चौथे
  • तीसरे
  • पहले
  • दूसरे

तीसरे

Ques 12: ‘भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए;’ का प्रावधान निम्नलिखित में से किसमें किया गया है ?

  • मौलिक अधिकार
  • संविधान की प्रस्तावना
  • मौलिक कर्तव्य
  • राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत

मौलिक कर्तव्य

Ques 13: भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में ‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण’ शब्द का उल्लेख है-

  • 51क (घ)
  • 51क (ज)
  • 51क(ङ)
  • 51क (च)

51क (ज)

Ques 14: भारत के संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों के संबंध में निम्नांकित कथनों में से कौन सा सही नहीं है?

  • भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों का समावेश 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया।
  • भारत के नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख संविधान के भाग-4 में किया गया है।
  • भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख अनुच्छेद 51-क में किया गया है।
  • भारत के नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद एवं ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करेगा।

भारत के नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख संविधान के भाग-4 में किया गया है।

Ques 15: कौन सा भारत के संविधान के भाग-IV अ में वर्णित मूल कर्तव्य नहीं है?

  • हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
  • भारत की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखें।
  • सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
  • अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को प्रोन्नत करें।

अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को प्रोन्नत करें।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

मौलिक कर्तव्य GK MCQ Part -1

Ques 16: भारतीय संविधान के तहत कौन एक ‘मौलिक कर्तव्य’ नहीं है-

  • (1) हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत को मान देना और उसकी रक्षा करना
  • संसद में महिलाओं को 1/3 आरक्षण प्रदान करना
  • सार्वजनिक संपति की रक्षा और हिंसा का त्याग
  • वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद तथा अन्वेषण और सुधार की भावना का विकास करना

संसद में महिलाओं को 1/3 आरक्षण प्रदान करना

Ques 17: भारतीय नागरिक के मौलिक कर्तव्य हैं-
1. संविधान का पालन करें।
2. देश की रक्षा करें।
3. अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना।
4. वैज्ञानिक सोच विकसित करें।
5. हिंसा को त्यागें
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर लिखिए-

  • 1, 2, 4, 5
  • 1,2, 3, 4
  • 1, 3, 4, 5
  • 2, 3, 4, 5

1, 2, 4, 5

Ques 18: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क में अक्षरशः उल्लिखित मूल कर्तव्यों पर विचार कर सही उत्तर दीजिए-
1. स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें।
2. देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
3. कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देवें।

  • 2 सही है
  • 2 और 3 सही है।
  • 1 सही है
  • 1 और 2 सही है

1 और 2 सही है

Ques 19: भारत के संविधान के अनु. 51 क (क) के अनुसार प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है-

  • संविधान संशोधनों में सकारात्मक समर्थन
  • अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि
  • संविधान का सृजनात्मक विरोध
  • संविधान का पालन

संविधान का पालन

Ques 20: भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क (ङ) में जैसा कि समरसता तथा समान भ्रातृत्व की भावना के निर्माण के मौलिक कर्तव्यों के सन्दर्भ में उल्लिखित है, शब्दों का सही क्रम निम्नांकित में से कौनसा है?

  • धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग
  • प्रदेश या वर्ग, धर्म और भाषा
  • भाषा, धर्म और प्रदेश या वर्ग
  • भाषा, प्रदेश या वर्ग और धर्म

धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

संविधान की विशेषताएँ MCQ Quiz

Ques 21: भारत के संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित शब्दों पर विचार करें।
1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण
2. प्राणिमात्र के प्रति दयाभाव
3. सामासिक संस्कृति
4. सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष
इनमें से किनका उल्लेख भाग IV क में किया है?

  • 2 और 3
  • 2, 3 और 4
  • 1, 2, 3 और 4
  • 1 और 4

1, 2, 3 और 4

Ques 22: निम्नांकित में से कौन भारत के संविधान के भाग -4 क में सम्मिलित नहीं है?

  • हिंसा से दूर रहना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
  • प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
  • हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
  • हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Ques 23: निम्न कथनों में से कौनसा कथन मौलिक कर्तव्यों के अध्याय में वर्णित नहीं है?

  • हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझे और उसका परिरक्षण करे।
  • भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे।
  • संविधान का पालन करना।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश का पालन करना व उसका प्रसार करना।

स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश का पालन करना व उसका प्रसार करना।

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1
One Liner GK Quiz 50+ Questions

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

भारत के संविधान निर्माण के 27 Important प्रश्न

भारत के संविधान निर्माण के 28 Important प्रश्न: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

Leave a Comment