भारत के संविधान निर्माण के 27 Important प्रश्न

By Kishore

Updated on:

भारत के संविधान निर्माण के 28 Important प्रश्न

भारत के संविधान निर्माण के 28 Important प्रश्न: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके अधिकांश प्रश्नों के उत्तर सही हो। All the Best for Quiz!!

Science Question and Answer Quiz in Hindi

Indian Polity MCQ in Hindi

Ques 1: संविधान सभा किसके अन्तर्गत स्थापित की गई थी-

  • क्रिप्स मिशन
  • वैवेल प्लान
  • केबिनेट मिशन
  • नेहरू रिपोर्ट

केबिनेट मिशन
भारतीय संविधान का निर्माण व अन्तरिम सरकार बनाने का कार्य 1946 में केबिनेट मिशन योजना द्वारा प्रशस्त हुआ। संविधान सभा का गठन केबिनेट मिशन योजना के प्रावधानों के अनुसार अप्रत्यक्ष रूप से राज्यों की विधान- सभाओं द्वारा नवम्बर, 1946 में किया गया।

Ques 2: संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया?

  • संघीय व्यवस्थापिका ने
  • प्रांतीय और संघीय व्यवस्थापिका ने
  • प्रांतों की जनता ने
  • प्रांन्तों की विधानसभा ने

प्रांन्तों की विधानसभा ने
संविधान सभा में कुल 389 सदस्य (292 ब्रिटिश प्रान्तों के प्रतिनिधि + 4 चीफ कमीश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि + 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि) थे। प्रांतों का प्रतिनिधित्व मुख्यतः मुस्लिम, सिक्ख व साधारण जनसंख्या के आधार पर विभाजित किया गया था। संविधान सभा के गठन के लिए राज्यों की विधानसभाओं का उपयोग निर्वाचन मण्डल के रूप में किया गया। संविधान सभा अप्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी, न कि सार्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष विधि द्वारा। कर, सम्पत्ति और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मताधिकार प्रदान किया गया। सभी को मताधिकार प्राप्त नहीं था। यह सभा कई समितियों के माध्यम से कार्यरत थी।

Ques 3: विभाजित भारत की संविधान सभा के सदस्यों का चयन किसके द्वारा किया गया था?

  • प्रत्यक्ष निर्वाचन
  • अप्रत्यक्ष निर्वाचन
  • नामांकन
  • अध्यक्ष

अप्रत्यक्ष निर्वाचन

Ques 4: भारतीय संविधान सभा के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन से कथन सही है?
1. यह वयस्क मताधिकार पर आधारित नहीं थी।
2. यह प्रत्यक्ष निर्वाचन का परिणाम थी।
3. यह बहुदलीय संरचना नहीं थी।
4. यह कई समितियों के माध्यम से कार्यरत थी।

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 4
  • उपर्युक्त सभी

1 और 4

Ques 5: किस दिनांक को पंडित नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार का गठन किया गया?

  • 28 अगस्त, 1946
  • 30 अगस्त, 1946
  • 24 अगस्त, 1946
  • 20 अगस्त, 1946

24 अगस्त, 1946
लॉर्ड वावेल ने 24 अगस्त 1946 में जवाहर लाल नेहरू को अन्तरिम मंत्रिमण्डल के गठन के लिए आमंत्रित किया, इस आमंत्रण के फलस्वरूप 2 सितम्बर, 1946 को नेहरू ने 14 सदस्यीय अन्तरिम मंत्रिमण्डल का गठन किया।
नाम

नाम विभाग
जवाहर लाल नेहरू कार्यकारी परिषद् के उपाध्यक्ष, विदेशी मामले व राष्ट्रमण्डल सम्बन्ध
वल्लभ भाई पटेल गृह, सूचना तथा प्रसारण
बलदेव सिंह रक्षा
डॉ. जॉन मथाई उद्योग तथा आपूर्ति
सी, राजगोपालाचारी शिक्षा
सी. एच. भाभा कार्य, खान तथा बन्दरगाह
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खाद्य एवं कृषि
आसफ अली रेलवे
जगजीवन राम श्रम
लियाकत अली खाँ वित्त
अब्दुल रब नश्तर संचार
जोगेन्द्र नाथ मण्डल विधि
गजान्तर अली खाँ स्वास्थ्य
आई. आई. चुन्दरीगर वाणिज्य

RRB ALP भर्ती 5696 Posts in Hindi, Syllabus, Age Limit Apply Now

Indian Polity Quiz in Hindi

Ques 6: 1946 की अंतरिम सरकार में वित्त विभाग का कार्यभार किसके पास था?

  • लियाकत अली खान
  • डॉ. जॉन मथाई
  • जगजीवन राम
  • आसफ अली

लियाकत अली खान

Ques 7: 1946 में बनी अन्तरिम सरकार में निम्न में से कौन सदस्य नहीं था?

  • बलदेव सिंह
  • मोहम्मद अली जिन्नाह
  • सी. राज गोपालाचारी
  • गजान्तर अली खान

मोहम्मद अली जिन्नाह

Ques 8: कौन संविधान सभा के सदस्य थे-

  • पंडित नेकीराम शर्मा
  • श्री शेर सिंह
  • सर छोटू राम
  • श्री रणबीर सिंह हुड्डा

श्री रणबीर सिंह हुड्डा

Ques 9: 26 नवम्बर, 1949 को भारत की संविधान सभा के कितने सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किये-

  • 284
  • 288
  • 284
  • 285

284
संविधान का तीसरा वाचन 14 नवम्बर, 1949 से 26 नवम्बर, 1949 तक चला। संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी, 1950 को हुई। इसी दिन 284 सदस्यों वाली संविधान सभा द्वारा संविधान को पारित किया गया। इसके बाद 26 जनवरी को इसे लागू कर दिया गया।

Ques 10: अंतिम रूप से संविधान को अंगीकृत करते समय 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के कितने सदस्यों ने वास्तविक रूप से उपस्थित होकर अपने हस्ताक्षरों को संलग्न किया था-

  • 284
  • 299
  • 385
  • 292

284

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Indian Polity Questions and Answers

Ques 11: भारतीय संविधान का प्रारूप किस अवधि में तैयार किया गया था-

  • अगस्त 1945 से नवम्बर 1945
  • दिसम्बर 1946 से नवम्बर 1949
  • जुलाई 1946 से अक्टूबर 1948
  • नवम्बर 1948 से जनवरी 1949

दिसम्बर 1946 से नवम्बर 1949

Ques 12: 1946 के चुनाव के पश्चात् मुस्लिम लीग ने किस प्रान्त में अपनी सरकार बनाई?

  • उत्तर-पश्चिम सीमा प्रान्त
  • पंजाब
  • बंगाल
  • बिहार

बंगाल
1946 के चुनाव में बंगाल की 119 मुस्लिम सीटों में से 113 सीटें मुस्लिम लीग ने जीतकर अपनी सरकार बनाई थी।

Ques 13: निम्न में से कौन संविधान सभा की महिला सदस्य नहीं थी?

  • सरोजिनी नायडू
  • नजमा हेपतुल्ला
  • श्रीमती जी. दुर्गाबाई देशमुख
  • विजय लक्ष्मी पंडित

नजमा हेपतुल्ला
संविधान सभा की महिला सदस्य (15) – – 1. अम्मू स्वामीनाथन, 2. दक्षिणानी वेलायुधन, 3. बेगम एजाज रसूल, 4. दुर्गाबाई देशमुख, 5. हंसा जिवराज मेहता, 6. कमला चौधरी, 7. लीला राय, 8. मालती चौधरी, 9. पूर्णिमा बनर्जी, 10. राजकुमारी अमृत कौर, 11. रेनुका रे, 12. सरोजिनी नायडू, 13. सुचेता कृपलानी, 14. विजया लक्ष्मी पंडित, 15. एनी मास्करीन (देशी रियासतों की महिला प्रतिनिधि)

Ques 14: निम्नांकित में से कौन सी महिला, भारत की संविधान सभा में देशी रियासतों की महिला प्रतिनिधि थीं-

  • दुर्गाबाई देशमुख
  • एनी मास्करीन
  • दक्षायनी वेलायुधन
  • अम्मु स्वामीनाथन

एनी मास्करीन

Ques 15: संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?

  • 9 नवम्बर, 1946
  • 9 नवम्बर, 1947
  • 9 दिसम्बर 1947
  • 9 दिसम्बर, 1946

9 दिसम्बर, 1946
संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को सबसे वयोवृद्ध सदस्य सच्चिदानन्द सिन्हा की अध्यक्षता (इसके अस्थायी अध्यक्ष थे) में नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई। मुस्लिम लीग ने इसका बहिष्कार किया।

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

GK MCQ Indian Polity in Hindi

Ques 16: संविधान सभा के स्थायी सभापति थे-

  • डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा
  • कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
11 दिसम्बर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया। ज्ञातव्य है कि कांग्रेसी नेता एच.सी. मुखर्जी (जन्म: बंगाल) संविधान सभा के उपाध्यक्ष थे।

Ques 17: भारत की संविधान निर्मात्री सभा के उपाध्यक्ष कौन थे?

  • एच.सी. मुखर्जी
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • के. एम. मुन्शी
  • ए.एन. सिन्हा

एच.सी. मुखर्जी

Ques 18: संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था ?

  • महात्मा गाँधी ने
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
  • सच्चिदानन्द सिन्हा
  • जवाहरलाल नेहरू ने

जवाहरलाल नेहरू ने
13 दिसम्बर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किये गये उद्देश्य प्रस्ताव के साथ संविधान सभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

Ques 19: संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • जवाहरलाल नेहरू
  • के.एम. मुंशी
  • डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
भारतीय संविधान का संवैधानिक (कानूनी) सलाहकार बी. एन. राव (बेनेगल नरसिंह राव) को नियुक्त किया गया। बी.एन. राव द्वारा तैयार किये गये संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया, जिसमें कुल 7 सदस्य थे, यथा (i) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर (अध्यक्ष) (ii) एन. गोपाल स्वामी आयंगर (iii) के.एम. मुंशी (iv) अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर (v) सैयद मो. सादुल्ला (vi) बी.एल. मित्रा (थोड़े समय बाद हट गये और इसके स्थान पर एन. माधव राव सदस्य बनें) (vii) डी.पी. खेतान (इनकी आकस्मिक मृत्यु होने के कारण टी. कृष्णामाचारी को सदस्य बनाया गया) इस समिति के द्वारा ही संविधान के प्रारूप को अंतिम रूप से तैयार कर 21 फरवरी, 1948 को पहली बार संविधान सभा के समक्ष पेश किया गया था।

Ques 20: प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे ?

  • एच.सी. मुखर्जी
  • एन.जी. आयंगर
  • एस.एम. सादुल्ला
  • के.एम. मुंशी

एच.सी. मुखर्जी

Interesting GK Questions with Answer in Hindi

Important Indian Polity GK MCQ in Hindi

Ques 21: निम्नलिखित में से कौन संविधान की प्रारूप समिति के सदस्य थे?
1. एन. गोपालस्वामी
2. जवाहरलाल नेहरू
3. अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
4. सरदार पटेल

  • 1 और 4
  • 1, 3 और 4
  • 1 और 3
  • 2, 3 और 4

1 और 3

Ques 22: संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत एवं अधिनियमित किया गया।

  • 26 जनवरी , 1950 को
  • 26 जनवरी, 1949
  • 26 नवम्बर, 1949 को
  • 26 नवम्बर, 1950 को

26 नवम्बर, 1949 को
संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। भारत के संविधान का कुछ भाग 26 नवम्बर, 1949 को और शेष 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। इसी दिन (26 जनवरी, 1950) भारत को गणतन्त्र घोषित कर प्रथम गणतन्त्र दिवस मनाया गया।

Ques 23: संविधान सभा में निर्णय निम्न में से किस आधार पर लिये गए?

  • अल्पमत से
  • बहुमत से
  • सर्वसम्मति से
  • सहमति और रजामंदी से

सहमति और रजामंदी से

Ques 24: 1947 में विभाजन के बाद संविधान सभा में लगभग कितने सदस्य थे ?

  • 299
  • 200
  • 500
  • 300

299
1947 में विभाजन के बाद संविधान सभा में 299 सदस्य (229 प्रान्तों + 70 देशी रियासतों से) थे।
विभाजन के परिणामस्वरूप, पाकिस्तान के लिए एक अलग संविधान सभा की स्थापना की गई और कुछ प्रांतों के प्रतिनिधि सभा के सदस्य नहीं रहे। इसलिए, विधानसभा की कुल सदस्यता कम हो गई-

Ques 25: स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार ने निजाम के हैदराबाद राज्य को निम्नलिखित में से किस कार्यवाही द्वारा अधिकार में लिया था?

  • सैनिक कार्यवाही द्वारा
  • अनुनय द्वारा
  • पुलिस कार्यवाही द्वारा
  • बातचीत द्वारा

पुलिस कार्यवाही द्वारा
भारत सरकार द्वारा निजाम के हैदराबाद राज्य का पुलिस कार्यवाही के तहत नवंबर, 1948 में भारत संघ में विलय किया गया था, जिसे आर्मी ने ‘ऑपरेशन पोलो’ तथा देश के कुछ हिस्सों में ‘ऑपरेशन कैटरपिलर’ तथा सरदार पटेल ने ‘पुलिस एक्शन’ कहा।

भारत के संविधान निर्माण के प्रश्न

Ques 26: हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में माह एवं वर्ष में विलय हुआ।

  • फरवरी, 1948
  • नवम्बर, 1948
  • नवम्बर, 1947
  • फरवरी, 1949

नवम्बर, 1948

Ques 27: सुमेलित कीजिए- Table

Category Person
(A) संविधान सभा के पहले उपाध्यक्ष (ⅰ) वी.टी. कृष्णमाचारी
(B) प्रारूप समिति के मूलतः एकमात्र काँग्रेसी सदस्य (ⅱ) जवाहरलाल नेहरू
(C) राजस्थान की रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान-सभा के सदस्य (ⅲ) के. एम. मुन्शी
(D) संघ-संविधान समिति के अध्यक्ष (ⅳ) H.C. मुखर्जी

  • (i) (iv) (ii)(iii)
  • (i) (ii) (iii)(iv)
  • (iii) (iv) (i) (ii)
  • (iv) (iii) (i) (ii)

(iv) (iii) (i) (ii)

Food Supply Inspector Recruitment 2023 for 345 Posts

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1

संघ एवं उसका राज्य क्षेत्र MCQ Quiz in Hindi -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम ...

Leave a Comment