Bihar Daroga Mains Exam Practice Quiz Set – 1, Model Test

By Kishore

Updated on:

Bihar Daroga Mains Exam Practice Quiz Set - 1, Model Test

100 Questions : 200 Marks : 2.00 Hrs.

Here is the full length test of Bihar Daroga Mains Exam. Candidate should attempt with time limit and get higher score.

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 1: निम्न में से कौन कांग्रेसी अध्यक्ष थे, जिन्होंने क्रिप्स मिशन व लॉर्ड वेवेल दोनों से वार्ताएं की थी ?

  • जवाहर लाल नेहरू
  • जे. बी. कृपलानी
  • अबुल कलाम आजाद
  • सी. राजगोपालाचारी

अबुल कलाम आजाद

Ques 2: ‘अनुशीलन समिति’ थी-

  • नारी उत्थान के प्रति समर्पित
  • विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने वाली
  • मजदूरों के कल्याण में रुचि रखने वाली
  • एक क्रांतिकारी संगठन

एक क्रांतिकारी संगठन

Ques 3: अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम सत्र की अध्यक्षता किसने की थी ?

  • एन. जी. रंगा
  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  • इन्दू लाल याज्ञिक
  • पी. सी जोशी

स्वामी सहजानन्द सरस्वती

Ques 4: निम्नलिखित में से कौन एक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में क्रांतिकारी नेता नहीं थे?

  • चंद्रशेखर आजाद
  • भगत सिंह
  • सूर्य सेन
  • गोपाल कृष्ण गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले

Ques 5: 1921 का मोपला विद्रोह कहाँ हुआ था?

  • कश्मीर
  • मध्य
  • केरल
  • महाराष्ट्र

केरल

Ques 6: भारत में प्रथम रेलवे लाईन किस ब्रिटिश गवर्नर के समय बिछाई गई थी?

  • लॉर्ड डलहौजी
  • लॉर्ड कर्जन
  • लॉर्ड वेलेजली
  • लॉर्ड लिटन

लॉर्ड डलहौजी

Ques 7: निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक तिलक ने लिखी है?

  • इण्डिया इन ट्रान्जिशन
  • गीता रहस्य
  • गोखले-माई पॉलिटिकल गुरु
  • डिस्कवरी ऑफ इण्डिया

गीता रहस्य

Ques 8: अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासक कौन था?

  • प्रतापरुद्र देव
  • मलिक काफूर
  • राणा रतन सिंह
  • रामचन्द्र देव

रामचन्द्र देव

Ques 9: हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे?

  • अमर सिंह
  • मान सिंह
  • हाकिम खान
  • शक्ति सिंह

हाकिम खान

Ques 10: निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा और मोहनजोदडों के उत्खनन से सम्बन्धित नहीं थे ?

  • वी. ए. स्मिथ
  • आर. डी. बनर्जी
  • एम. एस. वत्स
  • के. एन. दीक्षित

वी. ए. स्मिथ

Ques 11: कलिंग नरेश खारवेल का संबंध था?

  • महामेघवाहन वंश से
  • सातवाहन वंश से
  • चेदि वंश से
  • पुष्यभूति वंश से

चेदि वंश से

Ques 12: किस प्रकार की भूमि को ‘अप्रहत’ कहा जाता था?

  • सिंचित भूमि
  • घने जंगल वाली भूमि
  • बिना जोती हुई जंगली भूमि
  • जोती हुई भूमि

बिना जोती हुई जंगली भूमि

Ques 13: ‘जसवंत और दसावन’ नामक प्रसिद्ध चित्रकार किस मुगल सम्राट के राजदरबारी से संबंधित थे?

  • जहाँगीर
  • शाहजहाँ
  • औरंगजेब
  • अकबर

अकबर

Ques 14: प्राचीन भारत के महान व्याकरणविद् पतंजलि किसके समकालीन थे?

  • पुष्यमित्र शुंग
  • चंद्रगुप्त मौर्य
  • अशोक
  • वसुमित्र

पुष्यमित्र शुंग

Ques 15: 1936 में लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया?

  • एन. जी. रंगा
  • ई.एम.एस.नंबूदरीपाद
  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती
  • आचार्य नरेन्द्र देव

स्वामी सहजानन्द सरस्वती

Bihar Daroga Mains Exam Practice Quiz Set - 1, Model Test

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 16: पैराशूट धीरे-धीर नीचे आता है जबकि उसी ऊँचाई से फेंका गया पत्थर तेजी से गिरता है, क्योंकि –

  • पैराशूट में विशेष तंत्रों की व्यवस्था
  • पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है।
  • पत्थर पैराशूट से भारी है।
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है।

Ques 17: किसी वस्तु के रेखीय संवेग में परिवर्तन की दर उस पर लगने वाले के समानुपाती होती है।

  • आवेग
  • आघूर्ण
  • गतिज ऊर्जा
  • बल

बल

Ques 18: α.β तथा γ की वेधन शक्तियां अपने अवरोही क्रम में किस क्रम में होती हैं?

  • γ.β.α
  • αβγ
  • γ.α.β
  • βαγ

γ.β.α

Ques 19: टेफ्लॉन निम्नलिखित में से किस एकलक का बहुलक है?

  • विनाइल क्लोराइड
  • क्लोरोप्रिन
  • टेट्राफ्लोरोएथिलीन
  • ऐसीटिलीन डाइक्लोराइड

टेट्राफ्लोरोएथिलीन

Ques 20: वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने में प्रयुक्त होने वाली गैस है-

  • ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन

हाइड्रोजन

Ques 21: अतिशीतलन (सुपर कूलिंग) किसी द्रव को………..शीतल करना होता है।

  • हिमांक से नीचे
  • गलनांक से नीचे
  • गलनांक पर
  • गलनांक से ऊपर

हिमांक से नीचे

Ques 22: निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सभी कार्बनिक यौगिकों में मिलता है ?

  • कैल्शियम
  • नाइट्रोजन
  • ऑक्सीजन
  • कार्बन

कार्बन

Ques 23: सिगरेट लाइटर में निम्नलिखित में से कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है?

  • मीथेन
  • ब्यूटेन
  • प्रोपेन
  • रेडॉन

ब्यूटेन

Ques 24: सौर विकिरण निम्न में से किस परास में दिखता है?

  • 100-400 nm
  • 740-10000 nm
  • 400-700 nm
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

400-700 nm

Ques 25: सोडा वाटर की बोतल खोलने पर निकलने वाली गैस है?

  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन
  • सल्फर डाइऑक्साइड

कार्बन डाइऑक्साइड

Ques 26: कार के बैटरी में प्रयोग होने वाला अम्ल है-

  • ऐसीटिक अम्ल
  • सल्फ्यूरिक अम्ल
  • नाइट्रिक अम्ल
  • हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

सल्फ्यूरिक अम्ल

Ques 27: सिरके का रासायनिक नाम है-

  • ऐसीटिक अम्ल
  • मेथेनॉल
  • एथिल ऐसीटेट
  • एथेनॉल

ऐसीटिक अम्ल

Ques 28: एक ठोस के सीधे गैस में परिवर्तन को कहते है

  • संघनन
  • उबलना
  • वाष्पन
  • ऊर्ध्वपातन

ऊर्ध्वपातन

Ques 29: यूनीकोड Lists in Table Format

List A List B
(A) सल्फेट 1. उर्वरक
(B) पेनिसिलिन 2. कीटनाशी
(C) यूरिया 3. फंग्सनाशी
(D) मैलाथियान 4. प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक)

  • (i), (ii), (iii), (iv)
  • (ii), (iv), (i), (iii)
  • (iv), (iii), (ii), (i)
  • (iii), (iv), (i), (ii)

(iii), (iv), (i), (ii)

Ques 30: निम्नलिखित में से किन कोशिकाओं में केन्द्रक नहीं होता है?
1. मूलरोम कोशिका
2. लाल रुधिर कोशिका
3. पुट्टिकाणु (प्लेटलेट्स)
4. एककेन्द्रकाणु (मोनोसाइट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • 1, 2 और 4
  • केवल 1
  • 2 और 3
  • 2, 3 और 4

1, 2 और 4

Ques 31: मानव तंत्र में इंसुलिन किसका चयापचय (मेटाबोलिज्म) नियंत्रित करता है?

  • वसा
  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • न्यूक्लिक अम्ल

कार्बोहाइड्रेट

Ques 32: एक हाइड्रोकार्बन, जिसमे कार्बन के दो परमाणु द्विबंध द्वारा जुड़े हों कहलाता है-

  • एल्कीन
  • ऐल्केन
  • ऐल्काइन
  • आयनिक बंध

एल्कीन

Ques 33: DAN की पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला में क्या समाविष्ट होता है?

  • एक नाइट्रोजनी क्षारक, राइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
  • डीऑक्सीराइबोस शर्करा, राइबोस शर्करा और फॉस्फेट समूह
  • केवल एक नाइट्रोजनी क्षारक, और फॉस्फेट समूह
  • एक नाइट्रोजनी क्षारक, डीऑक्सीराइबोस शर्करा और फास्फेट समूह

एक नाइट्रोजनी क्षारक, डीऑक्सीराइबोस शर्करा और फास्फेट समूह

Ques 34: ट्राइग्लिसराइड क्या है?

  • कार्बोहाइड्रेट
  • प्रोटीन
  • वसा
  • खनिज

वसा

Ques 35: शरीर में लौह की कमी होने से क्या होता है?

  • स्कर्वी
  • रक्ताल्पता
  • त्वचा के रोग
  • हड्डियों में दुर्बलता

रक्ताल्पता

Ques 36: भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में एक समस्या है-

  • अल्प रोजगार
  • मुद्रास्फीति
  • असंगठित क्षेत्र
  • बचत का निम्न स्तर

असंगठित क्षेत्र

Ques 37: भारत में कृषि पुनर्वित्त प्रदान करने के लिए शिखर-स्तर के बैंक का नाम है-

  • भारतीय रिज़र्व बैंक
  • कृषि तथा ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • इम्पीरियल बैंक

कृषि तथा ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 38: किसी अर्थव्यवस्था में निम्नलिखित में से किसी एक माप से गिनी गुणांक अथवा किसी अनुपात को संबंध किया जा सकता है?

  • मुद्रास्फीति की दर
  • आय असमानता (विषमता)
  • गरीबी सूचकांक
  • वैयक्तित्व आय

आय असमानता (विषमता)

Ques 39: माँग के नियम में निम्नलिखित में से कौन-सी एक पूर्णधारणा नही है?

  • उपभोक्ता की रूचि और वरीयता में कोई बदलाव नहीं होता है।
  • स्थानापन्न वस्तुओं के दाम में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
  • उपभोक्ता की आय नियत (सतत) बनी रहती है।
  • उपभोक्ता प्रदर्शन प्रभाव से प्रभावित होते हैं।

उपभोक्ता प्रदर्शन प्रभाव से प्रभावित होते हैं।

Ques 40: निम्नलिखित राज्यों पर विचार करें:
1. पंजाब, 2. उत्तर प्रदेश, 3. आंध्र प्रदेश, 4. पश्चिम बंगाल
भारत में चावल उत्पादक राज्यों के रूप में उपर्युक्त के सही आरोही क्रम को चुनें।

  • (A) पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश
  • (B) पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब
  • (C) आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब
  • (D) आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल

(A) पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश

Ques 41: भौगोलिक अपरदन चक्र की संकल्पना इनमें से किसने प्रस्तुत की है?

  • डब्ल्यू. एम. डेविस
  • ए. होल्म
  • एस. डब्ल्यू. उल्डरीज
  • कोबर

डब्ल्यू. एम. डेविस

Ques 42: निम्नलिखित में से कौन-सी एक भारतीय सेना के कमाण्डो में से एक कमाण्ड नहीं है?

  • दक्षिण-पश्चिमी कमाण्ड
  • केन्द्रीय कमाण्ड
  • सैन्य प्रशिक्षण कमाण्ड
  • उत्तर-पूर्वी कमाण्ड

उत्तर-पूर्वी कमाण्ड

Ques 43: निम्नलिखित के आधार पर हिमालयी नदी की प्रायद्वीपीय नदी से तुलना करें:
1. अधिकांश हिमालयी नदियाँ बारहमासी हैं, जबकि अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ वर्षा पर निर्भर हैं।
2. हिमालयी नदी की ढाल प्रायद्वीपीय नदी की तुलना में अधिक खड़ा है।
3. प्रायद्वीपीय नदी, हिमालयी नदी की तुलना में अपने रास्ते में अधिक क्षरण का कारण बनती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें।

  • केवल 1 और 2
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 3
  • 1, 2 और 3

केवल 1 और 2

Ques 44: गंगा के मैदान को एक के रूप में वर्णित किया गया है।

  • पेडीप्लेन
  • पेनिप्लेन
  • जियोसिन् क्लाइन
  • कार्स्ट प्लेन

जियोसिन् क्लाइन

Ques 45: भूमिगत कोयले का दहन किस राज्य में होता है?

  • झारखण्ड
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • ओडिसा

झारखण्ड

Ques 46: अर्जुन पुरस्कार किस वर्ष से प्रारम्भ हुआ?

  • 1989
  • 1997
  • 1961
  • 1899

1961

Ques 47: तुम्मालापल्ली खदान, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार माना जाता है, अवस्थित है

  • तमिलनाडु में
  • कर्नाटक में
  • केरल में
  • आंध्र प्रदेश में

आंध्र प्रदेश में

Ques 48: जवाहर सुरंग का निर्माण निम्न में से किस दर्रे के अंतर्गत किया गया है?

  • शिपकीला
  • बनिहाल दर्श
  • बारालाचा
  • इनमें से काई नहीं

बनिहाल दर्श

Ques 49: सौर मंडल का सबसे चमकदार ग्रह कौन-सा है?

  • पृथ्वी
  • यूरेनस
  • नेपच्यून
  • शुक्र

शुक्र

Ques 50: कौन-सा वैश्विक सम्मेलन, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में कमी के लिए आयोजित वैश्विक समझौते की दिशा में पहला कदम था?

  • वियना (1985)
  • क्योटो (1997)
  • रियो (1992)
  • मॉन्ट्रियल (1987)

रियो (1992)

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 51: निम्नलिखित में से कौन सा वन्यजीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है?

  • भीमबांध
  • वाल्मीकि
  • राजगीर
  • गौतम बुद्ध

भीमबांध

Ques 52: नागी पक्षी अभयारण्य बिहार के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है?

  • नवादा
  • जमुई
  • भोजपुर
  • वांका

जमुई

Ques 53: बिहार में गन्ना उत्पादन में अग्रणी जिला है –

  • सीतामढ़ी
  • गोपालगंज
  • पूर्वी चम्पारण
  • पश्चिमी चम्पारण

पश्चिमी चम्पारण

Ques 54: दक्षिण-पूर्व एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने पर निम्नलिखित शहरों के विद्यमान होने का सही क्रम क्या है?

  • जकार्ता – बैंकॉक – सिंगापुर – हनोई
  • हनोई – बैंकॉक – सिंगापुर – जकार्ता
  • जकार्ता – सिंगापुर – बैंकॉक – हनोई
  • हनोई – सिंगापुर – बैंकॉक – जकार्ता

जकार्ता – सिंगापुर – बैंकॉक – हनोई

Ques 55: निम्न में से किस क्षेत्र में भूमध्यसागरीय जलवायु प्रचलित नहीं है?

  • पम्पास
  • मध्य चिली
  • एडिलेड
  • केप टाउन

पम्पास

Ques 56: निम्नलिखित में से कौन-सी जलसंधि अमेरिका और रूस को अलग करती है?

  • फ्राम जलसंधि
  • सेमि ऑस्ट्रोवत्स्की रीड
  • बेरिंग जलसंधि
  • एम क्ल्यूर जलसंधि

बेरिंग जलसंधि

Ques 57: चम्बल नदी पर राणा प्रताप सागर जल-विद्युत् परियोजना किस राज्य में स्थित है?

  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़

राजस्थान

Ques 58: निम्नलिखित में से कौन-सा एक जर्मनी का कोयला क्षेत्र नहीं है?

  • लोरेन बेसिन
  • रूर घाटी
  • सार बेसिन
  • अचेन बेसिन

लोरेन बेसिन

Ques 59: मेघालय पठार किसका विस्तार है –

  • अरावली
  • तिब्बत का पठार
  • प्रायद्वीपीय पठार
  • हिमालय

प्रायद्वीपीय पठार

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 60: पुंछी आयोग निम्न से संबंधित है –

  • मौलिक अधिकार से
  • केन्द्र राज्य संबंध से
  • पंचायत राज से
  • चुनाव आयोग से

केन्द्र राज्य संबंध से

Ques 61: 1992 के 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के संदर्भ में यह निम्नलिखित में से किसे अनिवार्य आरक्षण प्रदान करता है?
(A) अनुसूचित जाति
(B) अनुसूचित जनजाति
(C) महिला
(D) अन्य पिछड़ा वर्ग

  • केवल 1 और 2
  • केवल 1, 2, 3 और 4
  • केवल 3 और 4
  • केवल 1, 2 और 3

केवल 1, 2 और 3

Ques 62: भारतीय संविधान में 21वें संशोधन अधिनियम द्वारा किस भाषा को जोड़ा गया?

  • सिंधी
  • बोडो
  • बंगाली
  • संथाली

सिंधी

Ques 63: संविधान का 103वां संशोधन निम्न में से किससे संबंधित है?

  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण
  • वस्तु और सेवा कर
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण
  • लोकसभा में एससी और एसटी सीटों के लिए आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण

Ques 64: निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?

  • अनुच्छेद 82
  • अनुच्छेद 105
  • अनुच्छेद 104
  • अनुच्छेद 117

अनुच्छेद 105

Ques 65: भारतीय संवधिान का भाग 16 संबधित हैः

  • कुछ वर्गों के लिए उपबंधों से
  • प्रशासनिक अधिकरण से।
  • अखिल भारतीय सेवाओं से
  • वित्त आयोग से

कुछ वर्गों के लिए उपबंधों से

Ques 66: निम्नलिखित में से संविधान सभा की संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?

  • बी. आर. अम्बेडकर
  • जे. बी. कृपलानी
  • अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर
  • जवाहरलाल नेहरू

जवाहरलाल नेहरू

Ques 67: निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई?

  • भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
  • भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
  • भारतीय परिषद अधिनिमय, 1909
  • भारत शासन अधिनियम, 1919

भारतीय परिषद अधिनियम, 1892

Ques 68: भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है?

  • लोकतंत्रात्मक
  • अध्यक्षात्मक
  • संसदात्मक
  • अर्द्ध-लोकतंत्रात्मक

संसदात्मक

Ques 69: निम्नलिखित में से कौन-सा संवैधानिक प्रावधान भारतीय संविधान द्वारा ब्रिटिश संविधान से लिया गया था?

  • संसदीय विशेषाधिकार
  • न्यायिक समीक्षा
  • कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया
  • आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन

संसदीय विशेषाधिकार

Ques 70: नवम्बर -2023 में सम्पन्न 5 राज्यों की विधान सभाओं के चुनावों के आधार पर बने मुख्य मंत्रियों के संदर्भ में सही युग्मों पर विचार कीजिए ?

  • राजस्थान – भजन लाल शर्मा
  • मध्यप्रदेश – मोहन यादव
  • तेलंगाना- श्री रेवंत रेड्डी
  • इनमें से सभी

इनमें से सभी

Ques 71: बिहार सरकार की जातिगत आधारित गणना की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की कुल आबादी लगभग कितनी है?

  • 13,07,25,310
  • 13,70,25,310
  • 12,45,24,210
  • 14,30,70,250

13,07,25,310

Ques 72: इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण पुरस्कार-2023 किसे प्रदान किया गया है?

  • डेनियल बरेन बोइम
  • हेनरी किसिंजर
  • अली अबु अखाद
  • (A) तथा (B) दोनो

(A) तथा (B) दोनो

Ques 73: हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 किसे प्रदान किया गया है?

  • बासुकी नाथ झा
  • संजीव
  • नीलम शरण गौड
  • अरुण रंजन मिश्र

संजीव

Ques 74: वर्ष 2023 के शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था?

  • नरगिस मोहम्मदी
  • जॉन फॉस
  • पियरे ऑगास्टिनी
  • कैटालिन कारिको

नरगिस मोहम्मदी

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 75: “Welcome to Paradise” पुस्तक के लेखक कौन है?

  • सुभाष चन्द्र गर्ग
  • झुम्पा लाहिरी
  • द्विंकल खन्ना
  • तसलीमा नसरीन

द्विंकल खन्ना

Ques 76: नवम्बर-दिसम्बर 2023 में सम्पन्न अन्तर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन COP-28 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  • जलवायु परिवर्तन पर अंकुश
  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश
  • बौद्धिक सम्पदा अधिकार संरक्षण
  • विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के विनियमन

जलवायु परिवर्तन पर अंकुश

Ques 77: यूनेस्को द्वारा निम्नलिखित में से किसे मानवता की अदृश्य सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है?

  • नौचण्डी मेला
  • बैसाखी उत्सव
  • अजमेर
  • गरबा नृत्य

गरबा नृत्य

Ques 78: भारत की विकास यात्रा के लिए 5-डी (5D) की अवधारणा किसके द्वारा प्रस्तुत की गई?

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  • भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड
  • भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ques 79: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 निम्नलिखित में से किस देश की टीम ने जीता?

  • दक्षिण अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
  • न्यूजीलैण्ड

ऑस्ट्रेलिया

Ques 80: एक किताब में 365 पृष्ठ था और एक पृष्ठ में 28 पंक्तियाँ है। अगर एक पृष्ठ में 35 पंक्तियाँ रहे तो कितने पृष्ठ होंगे?

  • 283
  • 282
  • 292
  • 365

292

Ques 81: निम्नलिखित में से कौन सी मवेशी नस्ल राजस्थान की नहीं है?

  • थारपारकर
  • राठी
  • मेवाती
  • हल्लीकर

हल्लीकर

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 82:

Description of the image

  • 5
  • 4
  • 3
  • 2

4

Ques 83: एक परीक्षा में 48% छात्र हिन्दी में फेल हुए। 32% छात्र इतिहास में फेल हुए तथा 20% छात्र दोनो विषय में फेल हुए। यदि वे छात्र जो दोनो विषय में पास हुए उनकी संख्या 880 है तो कुल छात्रों की संख्या ज्ञात करें-

  • 2000
  • 2200
  • 2400
  • 2800

2200

Ques 84: निम्नलिखित में से किसमें भिन्न आरोही क्रम है?

  • 11/13, 16/19, 19/21
  • 19/21, 16/19, 11/13
  • 19/21, 11/13, 16/19
  • 16/19, 11/13, 19/21

16/19, 11/13, 19/21

Ques 85: वह छोटी से छोटी संख्या कौन-सी है, जिसे 2, 3, 4, 5, 6 में से किसी से भी विभक्त करने पर प्रत्येक दशा में 1 शेष बचे परन्तु 7 से पूर्णतया विभक्त हो?

  • 301
  • 273
  • 231
  • 201

301

Ques 86: एक परीक्षा में एक छात्र ने 30% अंक पाया तथा वह 45 अंक से अनुत्तीर्ण हो गया। दूसरे छात्र ने 42% अंक पाया जो उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंको से 45 अंक अधिक है तो पूर्णांक तथा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनत्तम अंक ज्ञात कीजिए।

  • 750, 270
  • 800, 180
  • 750, 170
  • 725, 190

750, 270

Ques 87: Description of the image

  • 15
  • 10
  • 8
  • 5

5

Ques 88: एक शंकु की ऊँचाई 16 सेमी. है। तथा उसके आधार की त्रिज्या 30 सेमी. है। यदि इसे रंगने की दर 14 रू./सेमी. है, तो शंकु को बाहर से रंगने में कुल खर्चा कितना होगा?

  • 44,880 रु.
  • 42,220 रु.
  • 36,820 रु.
  • 46,540 रु.

44,880 रु.

Ques 89: Description of the image

  • 63°
  • 37°
  • 53°
  • 45°

53°

Ques 90: ‘A’ अकेला एक काम को 16 घंटे में ‘B’ अकेला 20 घंटे में तथा ‘C’ अकेला 24 घंटे में पूरा कर सकता है। तीनों ने मिलाकर काम पूरा किया। जिसकी मजदूरी 777 रू. मिली। उस मजदूरी में ‘B’ का हिस्सा क्या होगा ?

  • 252 रू.
  • 213 रू.
  • 280 रु.
  • 292 रू.

252 रू.

Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Ques 91: अनुक्रम 4, 18, 48, 100, ?, 294, 448 में लुप्त संख्या हैं।

  • 92
  • 164
  • 180
  • 192

180

Ques 92: अनुक्रम 4, 18, 48, 100, ?, 294, 448 में लुप्त संख्या हैं।

  • 92
  • 164
  • 180
  • 192

180

Ques 93: यदि किसी निश्चित कोड में TABLE को UCEPJ लिखा जाता है, तो CHAIR को निम्नलिखित में से किस कोड में लिखा जायेगा?

  • KDFAT
  • KGGOD
  • DKMNT
  • DJDMW

DJDMW

Ques 94: दस मित्र एक पार्टी में मिलते हैं। सभी सबसे एक बार हाथ मिलाते है। संभावित हाथ मिलानें की संख्या हैं।

  • 64
  • 90
  • 45
  • 30

45

Ques 95: बेलन के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल क्या होता है ?

  • πrl
  • 2πrh + 2πr²
  • 2πrl (r + 1)
  • 2πrh

2πrh + 2πr²

Ques 96: यदि किसी माह का चौथा दिन शनिवार है, तो उस माह के 26 वे दिन से 5 दिन पहले कौन-सा दिन होगा?

  • सोमवार
  • शुक्रवार
  • मंगलवार
  • रविवार

मंगलवार

Ques 97: दो वर्तनों में दूध तथा पानी का अनुपात 3 : 2 तथा 7 : 3 है। तदनुसार उस अनुपात को ज्ञात कीजिए, जिसके अनुसार दोनो बरतनों के मिश्रणों को मिलाकर दूध और पानी का अनुपात 2 :1 का नया मिश्रण तैयार किया जा सके।

  • 2:1
  • 1:2
  • 4:1
  • 1:4

1:2

Ques 98: निम्नलिखित आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 14
  • 15
  • 16
  • 17

15

Ques 99: 10%, 20% तथा 40% की क्रमिक छूटे, एक अकेली कितने प्रतिशत छूट के बराबर हैं?

  • 50%
  • 70%
  • 43.20%
  • 56.80%

56.80%

Ques 100: किसी समलम्ब चतुर्भुज ABCD की असमान्तर भुजाओं AD तथा BC के मध्य बिन्दु क्रमशः E तथा F है, तब EF = ?

  • AB+CD /2
  • AB+CD /3
  • AB-CD /2
  • AB+CD /4

AB+CD /2

Bihar Daroga Mains Exam Practice Quiz Set, Bihar Daroga Mains Exam Quiz, Bihar Daroga Mains Exam Quiz, Bihar Daroga Mains Exam Quiz, Bihar Daroga Mains Exam Quiz, Bihar Daroga Mains Exam Quiz, Bihar Daroga Mains Exam Quiz

Kishore

Passinate about my work and job. Provide you all helpful exam information

Trending Post

Prime Minister Quiz Questions and Answers in Hindi Part 1

Prime Minister Quiz Questions and Answers in Hindi : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा ...

President Quiz in Hindi Part 3, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 3 : इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

President Quiz in Hindi Part 2, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

President Quiz in Hindi Part 1, Important Questions

President Quiz in Hindi Part 1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1

भारत के उपराष्ट्रपति सबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते ...

मौलिक कर्तव्य Important MCQ in Hindi Part -1

मौलिक कर्तव्य MCQ in Hindi Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi 2024

Niti Nirdeshak Tatva Questions in Hindi: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -2: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि आपके ...

मौलिक अधिकार GK MCQ Part -1

मौलिक अधिकार Important GK MCQ Part -1: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं कि ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -3: इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2

GK MCQ संविधान के अनुच्छेद- अनुसूचियां -2 इन प्रश्नों को हल करके आप अपने स्तर को परीक्षा की योग्यता के अनुसार जाँच सकते हैं हम आशा करते हैं ...

1 thought on “Bihar Daroga Mains Exam Practice Quiz Set – 1, Model Test”

Leave a Comment